Font by Mehr Nastaliq Web

आनंद पर उद्धरण

आनंदविहीन मंगलभावना स्वयं बुझ जाती है, तथा व्यक्ति में श्रेष्ठता की भावना जाती है।

मैनेजर पांडेय

जब कोई रस से उत्पन्न सौंदर्य के अनुभव का आनंद लेता है, उसी क्षण 'संसार' विलीन हो जाता है।

दुर्गा भागवत
  • संबंधित विषय : रस

किसी भी इंसान की ख़ुशी के लिए यह बहुत महत्त्वपूर्ण है कि उसे अपनी स्वाभाविक इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की स्वतंत्रता हो।

जॉन स्टुअर्ट मिल

कामोपभोग का लक्ष्य सुखप्राप्ति है तथा धर्म और अर्थ का फल भी सुखप्राप्ति है।

वात्स्यायन

हमारे हृदय में ज्ञान, प्रेम और कर्म का जिस मात्रा में पूर्ण मिलन होता है, उसी मात्रा में हमारे हृदय में पूर्ण आनंद रहता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

नागरक को चाहिए कि वह महीने में एक-दो बार किसी निश्चित तिथि को सुंदर वेश-भूषा से सज-धज कर, घोड़े पर चढ़कर, नौकर-चाकरों तथा वेश्याओं के साथ उद्यान-यात्रा के लिए प्रस्थान करे। वहाँ पहुँच कर नित्यकर्म का संपादन कर मुर्ग़ा, तित्तर, बटेर, बुलबुल आदि पालतू पक्षियों की युद्धकला देखे; जूआ, शतरंज आदि खेलों को खेलते हुए वेश्याओं के साथ मनोरंजन का सुख अनुभव करे, फिर शाम को घर लौट आए।

वात्स्यायन

ज्ञान, प्रेम और शक्ति—इन तीन धाराओं का जहाँ एक साथ संगम होता है, वहीं पर आनंदतीर्थ बन जाता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

खाना और पढ़ना दो सुख हैं जो अद्भुत रूप से समान हैं।

सी. एस. लुईस

ख़ुशी का पूरा आनंद लेने के लिए आपके पास इसे बाँटने वाला कोई होना चाहिए।

मार्क ट्वेन
  • संबंधित विषय : सुख

प्रेमानंद में प्रेमी अपनी आत्मा का प्रिय की आत्मा से संयोग करता है।

मैनेजर पांडेय

ज्ञान की भित्ति अगर कठोर होती, तो वह एक बेतुका स्वप्न बन जाता और आनंद की भित्ति अगर कठोर होती, तो वह सरासर पागलपन बन जाता।

रवींद्रनाथ टैगोर

किलकिंचित विलास से शिथिल हो प्रियतमा के संग रहना, कान से कोकिला के शब्द की कलकलाहट सुनना और चाँदनी का सुख उठाना—ऐसी सामग्री से चैत्रमास की विचित्र रातें, किसी पुण्यवान् के हृदय और नेत्रों को सुख देती हुई बीतती हैं।

भर्तृहरि

आत्मा से संयुक्त एवं मन से अधिष्ठित श्रोत्र, त्वचा, चक्षु, जिह्वा, घ्राण आदि पाँच ज्ञानेंद्रियों की अपने-अपने विषयों में जो अनुकूल प्रवृत्ति है—वही 'काम' है।

वात्स्यायन

अपराह्न में तीसरा पहर गोष्ठी-विहार में जाने के लिए उपयुक्त है। नागरक को वहाँ वस्त्रालंकार से सज-धज कर जाना चाहिए।

वात्स्यायन

दुनिया को झपट्टा मार कर हमला करने और आनंद लेने के लिए बनाया गया है, और पीछे हटने के लिए कोई वजह नहीं है।

ऐनी एरनॉ

जीवन-व्यापार में मनोरंजन हेतु, पाँच प्रकार की क्रीड़ाओं में नागरक के प्रवृत्त होना चाहिए—घटानिबंध, गोष्ठीसमवाय, समापानक, उद्यानगमन और समस्याक्रीड़ा।

वात्स्यायन

स्त्री-पुरुष का संभोगसुख, लज्जा और लोकभय से परतंत्र होता है अर्थात् उनमें लोक-लज्जा और लोक-भय होता है, वे स्वतंत्र रूप से संभोग में प्रवृत्त नहीं होते। अतः उसके लिए उपायों की अपेक्षा होती है और उन उपायों का ज्ञान शास्त्र से होता है।

वात्स्यायन

संसार का चमत्कार यह नहीं है कि यहाँ कष्ट और बाधाएँ हैं, बल्कि इसमें है कि यहाँ व्यवस्था, सौंदर्य, आनंद, कल्याण और प्रेम का वास है।

रवींद्रनाथ टैगोर

जो सचमुच में रूपदक्ष होते हैं, उनके आनंद की कोई सीमा नहीं रहती है, आँख, मन सभी के द्वारा वे एक रूप चिरकाल तक नए-नए रूपों में अचरज भरे भाव से देखते जाते हैं।

अवनींद्रनाथ ठाकुर

जितनी अधिक अस्पष्टता होगी, आनंद उतना ही अधिक होगा।

मिलान कुंदेरा

उत्साह एक यौगिक भाव है, जिसमें साहस और आनंद का मेल रहता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

शिशु का जन्म आनंद में होता है, केवल कार्य-कारण में ही नहीं।

रवींद्रनाथ टैगोर

रसविधायक कवि का काम श्रोता या पाठक में भावसंचार करना नहीं, उसके समक्ष भाव का रूप प्रदर्शित करना है, जिसके दर्शन से श्रोता के हृदय में भी उक्त भाव की अनुभूति होती है, जो प्रत्येक दशा में आनंदस्वरूप ही रहता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  • संबंधित विषय : कवि
    और 1 अन्य

मुझे लगता है कि मानवता भूल गई है—यह ग्रह आनंद के लिए है।

एलिस वॉकर

आलिङ्गनादि प्रासाङ्गिक सुख से अनुविद्ध; स्तनादि विशेष अंगो के स्पर्श से जो फलवती अर्थप्रतिति, अर्थात वास्तविक सुखोपलब्धि होती है—वह 'काम' है।

वात्स्यायन

जिस आनंद से कर्म की उत्तेजना होती है और जो आनंद कर्म करते समय तक बराबर चला चलता है, उसी का नाम उत्साह है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

प्रेमी प्रिय में अपनी आत्मा को ही खोजता और पाता है।

मैनेजर पांडेय

प्रेमकाल जीवन का आनंद काल ही है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

जब तक आनंद का लगाव किसी क्रिया, व्यापार या उसकी भावना के साथ नहीं दिखाई पड़ता, तब तक उसे 'उत्साह' की संज्ञा प्राप्त नहीं होती।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

दर्शनशास्त्र के मत में एक ऐसा आनंद है, जो निरपेक्ष और अपरिणामी है। वह आनंद हमारे ऐहिक सुखोपभोग के समान नहीं है, तो भी वेदांत प्रमाणित करता है कि इस जगत् में जो कुछ आनंदकारी है; वह उसी यथार्थ आनंद का अंश मात्र है, क्योंकि एकमात्र उस आनंद का ही वास्तविक अस्तित्व है।

स्वामी विवेकानन्द

आत्मा यहाँ अपने आनंद के लिए है।

रूमी

भविष्य चाहे जितना भी सुखद हो, उस पर विश्वास करो, भूतकाल की भी चिंता करो, हृदय में उत्साह भरकर और ईश्वर पर विश्वास कर वर्तमान में कर्मशील रहो।

हेनरी वड्सवर्थ लॉन्गफ़ेलो

वर्षा से दो विशेष प्रसन्न होते हैं—कवि और चोर।

श्रीलाल शुक्ल

कवि को यदि रचना की प्रक्रिया से अलौकिक आनन्द की प्राप्ति नहीं हो, तो उसकी कविता से पाठकों को भी आनन्द नहीं मिलेगा। कला की सारी कृतियाँ पहले अपने-आपके लिए रची जाती हैं।

रामधारी सिंह दिनकर

प्रायः धनी लोगों की अनेक स्त्रियाँ निरंकुश होती हैं। बाहरी सुखभोग प्राप्त होने पर भी, आंतरिक सुख अर्थात् संभोग रूप सुख से रहित होती हैं।

वात्स्यायन

सुख के समय थोड़ा-थोड़ा आँखों को बंद कर, जो सुख का अनुभव दो युवा प्रेमियों को होता है—वह वास्तव में कामदेव का पुरुषार्थ है।

भर्तृहरि

सत्, चित् और आनंद-ब्रह्म के इन तीन स्वरूपों में से काव्य और भक्तिमार्ग 'आनंद' स्वरूप को लेकर चले। विचार करने पर लोक में इस आनंद की दो अवस्थाएँ पाई जाएँगी—साधनावस्था और सिद्धावस्था।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

एक ओर सत्य, दूसरी ओर आनंद, बीच में होता है मंगल, इसलिए इस मंगल के भीतर से ही हमें आनंदलोक में जाना पड़ता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

आत्म-संयम अर्थात् आत्मानुशासन ही कलात्मक सौंदर्य को सुंदर एवं व्यवस्था को सुव्यवस्थित और आनंददायक बनाता है।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

अगर टॉलस्टॉय ने सारी ज़िंदगी प्रसन्नता के भीतर छिपी रहस्यमय शक्तियों की खोज में लगाई थी, तो काफ़्का प्रसन्नता का सामना भी नहीं कर पाता था—उसे भान था कि जीवन का आनंद उसे नियति की आवाज़ के प्रति बेपरवाह बना देगा।

पीएत्रो चिताती

जिस प्रकार हर रंग और रेखा चित्र नहीं है, हर ध्वनि संगीत नहीं है, शरीर की हर भाव-भंगिमा नृत्य नहीं है, वस्तु की हर आकृति शिल्प नहीं है, हर शब्द साहित्य नहीं है—उसी प्रकार हर ध्वनि, हर मुद्रा, हर रंग रेखा और हर आकृति से प्राप्त होने वाला आनन्द कला का आनन्द नहीं है।

विजयदान देथा

शीघ्र खिलनेवाली मालती की कलियों की माला गले में पहिने हों, केसरयुक्त चंदन अंग में लगाए हों और सुंदर प्यारी स्त्रियों को छाती से लिपटाए हों—तो यह जानो कि शेष स्वर्ग का भोग यहाँ प्राप्त हुआ है।

भर्तृहरि

प्रथम समागम में नायिका, लज्जा के कारण अपनी दोनों जंघाओं को सटाकर अपने गुप्तांग को छिपा लेती है। ऐसे में नायक को दोनों जंघाओं के बीच में हाथ से सहलाते हुए, जाँघो को अलग करना चाहिए। नायिका के स्तनों, हाथ, काँख, कंधे, गर्दन आदि का स्पर्श करते हुए, उसे धीरे-धीरे सहलाना और दबाना चाहिए। कुमारी कन्या के साथ भी, प्रथम समागम में इसी प्रकार का व्यवहार करना उचित है।

वात्स्यायन

जिस प्रकार इन्द्रियों का प्राकृतिक बोध—ज्ञान नहीं—बल्कि एक भ्रान्त प्रतीति है—उसी प्रकार इंद्रियों द्वारा अनुभूत प्रत्येक आनन्द वास्तविक और सच्चा आनन्द नहीं है।

विजयदान देथा

छंद ही ऐकांतिक रूप से काव्य हो, ऐसी बात नहीं है। काव्य की मूल वस्तु है रस; छंद आनुषंगिक रूप से इसी रस का परिचय देता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

संसार का श्रेष्ठ साहित्य, मनुष्य जीवन की गहराइयों को मापने में समर्थ हुआ है।

रांगेय राघव

यदि कोई स्त्री लकड़ी के बने हुए कृत्रिम लिंग से संतुष्ट हो, तो लकड़ी के लिंग का प्रयोग करना चाहिए।

वात्स्यायन

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ अपने हृदय को एकाकार करना, मन को संयत करके, प्रकृति की भाषा समझने का प्रयास करना, कष्टसाध्य अवश्य है, परंतु सामान्य रूप में यदि कोई यह कर सके तो उसका हृदय आनंद से ओत-प्रोत हो जाएगा।

सुभाष चंद्र बोस

हमारा आनंद, हमारा प्रेम, अकारण ही आत्म विसर्जन में अपने को चरितार्थ करता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

पुरुष के लिंग के प्रमाण के अनुपात का कृत्रिम लिंग होना चाहिए और उसके अग्रभाग पर बिंदु उत्कीर्ण होने चाहिए।

वात्स्यायन