Font by Mehr Nastaliq Web

दिनमान पर उद्धरण

अगर मैं वास्तव में उतनी ही प्रतिभाशाली होती; जितनी मैं ख़ुद को समझती थी, तो बहुत पहले जान जाती कि जीवन का अर्थ अंततः मनुष्यों से ही बनता है।

सिग्री उन्सेत

जो देश अपने नागरिकों के अधिकारों का सम्मान नहीं करता, वह अपने पड़ोसियों के अधिकारों का भी सम्मान नहीं करेगा।

आंद्रेई सखारोव

व्याकरण सीखना, तानाशाही में रहने का अभ्यास करने जैसा है।

जॉन क्लेयर

सबसे अँधेरी रात भी आख़िरकार ढलती है और सूरज निकलता है।

विक्टर ह्यूगो

यदि कल वे तुमसे कहें कि तुम्हें तोप के गोले भरने हैं और स्नाइपर-राइफ़लों के लिए दूरबीनें तैयार करनी हैं, तो बस एक ही काम करना : इंकार कर देना।

वोल्फगांग बोर्चर्ट

ऐसा कोई दु:ख नहीं, जिससे पहले प्रेम न आता हो।

हैरोल्ड रॉबिन्स

जब तुम हर उस बात को हटा देते हो जो असंभव है, तब जो कुछ बचता है, चाहे वह कितना ही अजीब क्यों न लगे—वही सच होता है।

आर्थर कॉनन डॉयल

मुझे लगता है कि स्त्रियों की आवाज़, एक बार सुन ली जाए, तो वह दूसरी उपेक्षित आवाज़ों को भी सक्रिय और सुनने योग्य बना देगी।

रणजीत गुहा

मन कोई सड़क नहीं है, बल्कि मंदिर है और इसके दरवाज़े लापरवाही से खुले नहीं छोड़ने चाहिए।

मार्गरेट फुलर

जैसे-जैसे हमारा ज्ञान बढ़ता है, हम अपने पिताओं को मूर्ख समझने लगते हैं। निस्संदेह हमारे अधिक बुद्धिमान पुत्र हमें भी ऐसा ही समझेंगे।

अलेक्ज़ेंडर पोप

चाय वह चीज़ है; जो जीवन के हर दैनिक मोड़ को, सिविल सर्विस परीक्षा में असफल हुए हर क्लर्क को,आधी छुट्टी में हर अध्यापक को आशीर्वाद देती है। वह सुंदर है, शिव है, सत्य है।

कृष्ण कुमार

कल्पना ही यथार्थ को जन्म : देती है।

रिचर्ड वाग्नर

हिंदी में लोकप्रिय होना अपराध है। मैं पुराना अपराधी हूँ।

शरद जोशी

हर इंसान अपनी जीवन-कथा का नायक होता है।

जॉन बार्थ

जब भी किसी कछुए को मचान पर बैठे देखो, समझ जाओ किसी ने उसकी मदद की है।

एलेक्स हेल्स

कैमरा हमें यह सिखाता है कि बिना कैमरे के दुनिया को कैसे देखा जाए।

डोरोथिया लांगे

मेहनतकश लोगों की सेवा के लिए अपने लेखन का उपयोग कर पाना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सबसे बड़ी स्वतंत्रता है।

मिखाइल शोलोखोव

साधारण भी चमत्कारी हो सकता है।

साइमन आर्मिटेज

मनुष्य ही लाया है ग्रंथ को ग्रंथ नहीं लाया किसी मनुष्य को!

क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम

प्रेम का एक ही विकल्प है–याद।

जोसेफ़ ब्रोड्स्की

किताबें एक ऐसा नशा हैं, जो मन के लिए वरदान है।

रॉबर्ट डब्ल्यू. चेम्बर्स

ग़ुस्सा करने में बिताए हर एक मिनट से तुम ख़ुशी के साठ सेकंड खो देते हो।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन

कोई भी पूरी तरह से आज़ाद नहीं है। पंछी आसमान से बँधे हैं।

बॉब डिलन

कछुआ तभी आगे बढ़ता है, जब अपनी गर्दन बाहर निकालता है।

जेम्स बी. कॉनैंट

शतरंज सब कुछ है—कला, विज्ञान और खेल।

अनातोली कार्पोव

मैं गद्य के नाम पर आतिशबाज़ी नहीं करता, बिना किसी बनावट के सीधे-सीधे अपनी बात करता हूँ।

रेमंड कार्वर

पहले से मिली एक इंच जानकारी, बाद में होने वाले दस मील पछतावे से कहीं ज़्यादा क़ीमती होती है।

जैक वेंस

उससे ज़्यादा अपरिचित कोई नहीं, जिसे अपने बचपन की जगह छोड़नी पड़ी हो।

पार लागेरक्विस्ट

मनुष्य ख़ुद प्रकृति का हिस्सा है। प्रकृति के विरुद्ध उसका युद्ध अंततः अपने विरुद्ध है।

रेचल कार्सन