Font by Mehr Nastaliq Web

सीखना पर उद्धरण

अनुभव और दंड ऐसी सीख देते हैं जो अन्य उपायों से संप्रेषित नहीं होती।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

बिना शिकायत के सहना, एकमात्र सबक़ है जो हमें इस जीवन में सीखना है।

विन्सेंट वॉन गॉग

पहली बात जो मैंने स्कूल में सीखी वह यह थी कि कुछ लोग बेवक़ूफ़ होते हैं, दूसरी बात जो मैंने सीखी वह यह कि कुछ तो इससे भी बदतर हैं।

ओरहान पामुक

इतिहास विज्ञान है, कल्प-कथा नहीं है। जब तक वैज्ञानिक दृष्टि से, धार्मिक द्वेष से मुक्त, तथ्यपरक इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा, तब तक साम्प्रदायिक द्वेष जा नहीं सकता।

हरिशंकर परसाई

देश-विशेष, समाज-विशेष तथा संस्कृति-विशेष के अनुसार, किसी के मानसिक विकास के साधन और सुविधाएँ उपस्थित करते हुए, उसे विस्तृत संसार का ऐसा ज्ञान करा देना ही शिक्षा है, जिससे वह अपने जीवन में सामंजस्य का अनुभव कर सके और उसे अपने क्षेत्र विशेष के साथ ही बाहर भी उपयोगी बना सके।

महादेवी वर्मा

कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने मात्र से ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देश-काल की परिस्थितियों के अनुसार इन कलाओं का प्रयोग संभव होगा, अन्यथा परिस्थितिवश असंभव भी हो सकता है।

वात्स्यायन

जीवन तैरना सीखने की तरह है। ग़लतियाँ करने से मत डरो, क्योंकि जीना सीखने का और कोई तरीक़ा नहीं है!

अल्फ़्रेड एडलर

व्यक्ति किसी और से प्यार करने और किसी और से प्यार प्राप्त करने के सरल कृत्यों से ख़ुद से प्यार करना सीखता है।

हारुकी मुराकामी

दुनिया के महानतम शिक्षकों ने हमें बताया है कि आकर्षण का नियम, दुनिया का सबसे शक्तिशाली नियम है।

रॉन्डा बर्न

हमें ‘इस बीच में’ की अद्भुत लय को पकड़ना सीखना चाहिए।

हुआन रामोन हिमेनेज़

अनुभव सबसे क्रूर शिक्षक है। लेकिन तुम सीखते हो, मगर क्या तुम सच में सीखते हो।

सी. एस. लुईस

आज के ज़माने में ऐसा होता है कि बहुत सी बातें क़ानून के अनुकूल होने पर भी न्यायबुद्धि के प्रतिकूल होती हैं। इसलिए न्याय के रास्ते धन कमाना ही ठीक हो, तो मनुष्य का सबसे पहला काम न्याय-बुद्धि को सीखना है।

महात्मा गांधी

बुरे लोगों को सज़ा देना ईश्वर का काम है, हमें माफ़ करना सीखना चाहिए।

एमिली ब्रॉण्टे

'आदानेक्षिप्रकारिता प्रतिदाने चिरायुता' अर्थात् ग्रहण करने में शीघ्रता करनी चाहिए किंतु जब दूसरों को देने का अवसर आए तब उसमें देर लगानी चाहिए। शिल्पी पर शास्त्रकार ने यह जो आदेश लागू किया है, उसका एक अर्थ है कि वस्तु के कौशल और रस को चटपट ग्रहण करना चाहिए। किंतु प्रस्तुत करते समय सोच-समझकर चलना चाहिए।

अवनींद्रनाथ ठाकुर

तुम्हारी जेब में एक पैसा है, वह कहाँ से और कैसे आया है, वह अपने से पूछो। उस कहानी से बहुत सीखोगे।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : धन

मेरा मूलमंत्र है कि जहाँ जो कुछ अच्छा मिले, सीखना चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द

सीखने के कर्म से स्वतः ही एक असाधारण अनुशासन का जन्म होता है, और आत्मसंयम के एक आंतरिक बोध के लिए अनुशासन आवश्यक है।

जे. कृष्णमूर्ति

हमें विश्व के महान फ़िल्मकारों से सीखते रहना चाहिए, लेकिन उनका अनुकरण नहीं करना चाहिए।

ऋत्विक घटक

सिर्फ़ जीतना काफ़ी नहीं है, किसी को लुभाना भी सीखना चाहिए।

वाल्तेयर

दो प्रेरक शक्तियाँ हमारे सारे कार्यों की नियामक हैं। एक है हमारा अपना अनुभव और दूसरा है, दूसरों का अनुभव।

स्वामी विवेकानन्द

यदि तुम ईसाई होना चाहते हो, तो यह जानना आवश्यक नहीं कि ईसा मसीह कहाँ पैदा हुए थे—जेरूसलम में या बेथलेहम में, अथवा उन्होंने ‘पर्वत पर का उपदेश’ ठीक किस तारीख़ को सुनाया था। तुम्हें तो केवल उस ‘पर्वत पर के उपदेश’ के अनुभव करने की आवश्यकता है। यह उपदेश किस समय दिया गया, इस विषय में दो हज़ार शब्द पढ़ने की ज़रूरत नहीं।

स्वामी विवेकानन्द

आख़िरकार किसी भाषा को सीखने और उससे जुड़ाव महसूस करने के लिए संवाद आवश्यक है—चाहे वह कितना ही बचकाना क्यों हो, कितना ही अपूर्ण क्यों हो।

झुम्पा लाहिड़ी

सीखना वस्तुतः ज्ञान अर्जित करने से बिल्कुल भिन्न है।

जे. कृष्णमूर्ति

काम (कामकला) को कामसूत्र से तथा कामकला में निपुण नागरिक जनों से सीखना चाहिए।

वात्स्यायन

सीखने का अर्थ सिर्फ़ दृष्टिगत रूप से यानी आँखों से ही देखना नहीं है, बल्कि बिना किसी विकृति के देखना भी है, अर्थात् वस्तुओं को जस का तस देखना।

जे. कृष्णमूर्ति

अत्यधिक दुःखी लोग गलती से काव्य-क्षेत्र में जाते हैं। जो वे गीतों में सिखाते हैं, उसे वे दुःखों में सीखते हैं।

शंकर शैलेंद्र

आलोचना को छोड़कर हर व्यवसाय सीखने में मनुष्य को अपना समय लगाना चाहिए क्योंकि आलोचक तो सब बने बनाए ही हैं।

लॉर्ड बायरन

संसार में संभव सभी अनुमानों और वर्णनों से किसी सड़क के प्राप्त होने वाले ज्ञान की तुलना में तुम्हें उस पर यात्रा करने से उस सड़क का अधिक ज्ञान प्राप्त होगा।

विलियम हेज़लिट

मनुष्य जो ‘सीखता’ है; वास्तव में वह वही है, जो वह ‘खोजता’ है—अपनी आत्मा से आवरण हटाकर—जो अनंत ज्ञान का भंडार है।

स्वामी विवेकानन्द

आदमी दूसरों से बहुत कुछ सीख सकता है, लेकिन हर ज़रूरी बात उसे अपनी ही खोज और अपने ही अनुभव से प्राप्त करनी पड़ती है।

जवाहरलाल नेहरू

मनुष्य चिन्तन और अनुभूति की चिर नवीन उद्भावनाओं की दृष्टि से आजीवन विद्यार्थी ही रहता है।

महादेवी वर्मा

पढ़ने का एक उद्देश्य उस सुख या आनंद की तलाश है जो केवल साहित्य दे सकता है।

कृष्ण कुमार

मानवों का विद्यालय 'उदाहरण' है और वे अन्यत्र कुछ नहीं सीखेंगे।

एडमंड बर्क

तुम जिस तरह प्रकृत होगे, प्रकृति तुम्हें उस तरह की उपाधि निश्वय देगी एवं तुम्हारे अंदर वैसा अधिकार भी देंगी; इसे नित्य प्रत्यक्ष कर रहे हो, तो तुम्हें और क्या चाहिए? प्राणपण से प्रकृत होने की चेष्टा करो। पढ़कर पास किए बिना क्या युनिवर्सिटी किसी को उपाधि देती है?

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र

सेंध लगाते पकड़ा गया चोर भी यही कहता है कि वह दीवार में छेद करना सीख रहा था।

कालिदास

हमें अपने अतीत से सीख लेनी चाहिए और तब हम नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेंगे।

जवाहरलाल नेहरू

गुरु होना मत चाहो, गुरुमुख होने की चेष्टा करो—गुरुमुख ही होते हैं जीव के प्रकृत उद्धारकर्त्ता।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र

जो अनुभव से कुछ नहीं सीखता; उसकी उम्र चाहे पाँच साल हो, चाहे पचास साल—वह ठूँठ का ठूँठ रहेगा।

हरिशंकर परसाई

यदि हम किसी बड़े कहानीकार से सीखना चाहते हैं कि कहानी कैसे लिखी जाती है, तो भी हम धीरे-धीरे पढ़ेंगे, उसकी कला के औज़ारों पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ेंगे।

कृष्ण कुमार

जिस तरह अक्स लेने के लिए शीशे को पहले ख़ूब धो-धुवाकर साफ़ कर लेते हैं, इसी भाँति सुंदर बात को धारण के लिए हृदय की सफ़ाई की बहुत बड़ी आवश्यकता है।

बालकृष्ण भट्ट

सचेत आदमी सीखना मरते दम तक नहीं छोड़ता। जो सीखने की उम्र में ही सीखना छोड़ देते हैं, वे मूर्खता और अहंकार के दयनीय जानवर हो जाते हैं।

हरिशंकर परसाई

जिस छात्र या शिष्य ने प्राणपण से आनंद सहित गुरु का आदेश पालन किया है, वह कभी भी विफल नहीं हुआ।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र

कामयाबी तभी मिलती है, जब आप खेल को रणनीति बना कर खेलें, लगातार सीखते रहें और उस सीख पर अमल करते रहें।

साइमन गिलहम

अगर मैंने आगे कुछ देखा है, तो वह महान लोगों के कंधों पर बैठ कर देखा है।

आइज़क न्यूटन

अगर किसी मनुष्य के पास सुगंधि देने वाली वस्तुओं से भरा डिब्बा हो, उस डिब्बे का लाभ उसे तभी मिलता है जब वह उस डिब्बे को खोलकर उससे सुधि लेता रहे।

गुरु नानक

कल्पना और विचार ऐसे दो आयाम हैं जिन्हें तो हम सीख की श्रेणी में रख सकते हैं मनोरंजन की।

कृष्ण कुमार

किसी भाषा को सीखने की मेरी विधि सदैव वाइबिल से प्रारंभ करना है जिसे मैं बिना शब्द-कोश की सहायता के पढ़ सकता हूँ।

थॉमस बैबिंगटन मैकाले

पढ़ना सीख लेने के बाद तेज़ गति से पढ़ना एक हद तक स्वाभाविक इच्छा जैसा दिखता है। यह बात किसी के कौशल के बारे में कही जा सकती है। साइकिल चलाना सीख लेने पर तेज़ रफ़्तार से साइकिल चलाने की इच्छा होती है।

कृष्ण कुमार

अँग्रेज़ी में कुछ सीखना एक बात है, अँग्रेज़ी को अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों का माध्यम बना लेना दूसरी बात है। जापानियों, चीनियों आदि ने अँग्रेज़ी से सीखा है, लेकिन अपनी भाषाओं को अविकसित मानकर उन्होंने अँग्रेज़ी को राजभाषा नहीं बनाया।

रामविलास शर्मा

ज़िंदगी अपने तरीक़े से आपको सिखाती रहती है। रूप बदल-बदलकर एक ही सीख तब तक देती रहती है, जब तक आप उसका संदेश समझ नहीं लेते।

साइमन गिलहम