आदमी जब बिगड़ता है तो स्वभाव से ही कुछ ऐसा है कि जब वह एक चीज़ में बिगड़ता है, तो पीछे सब चीज़ों में ही बिगड़ जाता है।
एक फ़ालतू विचार कोई विचार नहीं होता।
-
संबंधित विषय : महात्मा गांधीऔर 1 अन्य
बंबई के सिनेमा वाले संगीत का सलाद तैयार करने में परम निपुण हैं।
बाहर से हमारे मन में सुंदर जिस मार्ग से आता है, असुंदर भी इसी मार्ग से आता रहता है।
हमें बुरे स्वभाव की व्याख्या हीन भावना की निशानी के रूप में करनी चाहिए।
हम अपने हृदय को साफ़ करें, गंदी चीज़ को पसंद न करें। गंदी चीज़ को पढ़ना छोड़ दें। अगर ऐसा करेंगे तो अख़बार अपना सच्चा धर्म पालन करेंगे।
लोग कहते हैं—दुष्ट के सारे ही काम अपराध होते हैं। दुष्ट कहता है— मैं भला आदमी हो जाता किंतु लोगों के अन्याय ने मुझे दुष्ट बना दिया है।
राजन्! दूसरों की निंदा करना या चुग़ली खाना दुष्टों का स्वभाव ही होता है। श्रेष्ठ पुरुष तो सज्जनों के समीप दूसरों के गुणों का ही वर्णन करते हैं।
नापाक साधन से ईश्वर नहीं पाया जा सकता और बुरी चीज़ को पाने का साधन साफ़ नहीं हो सकता।
जिस तरह दानशीलता मनुष्य के दुर्गुणों को छिपा लेती है, उसी तरह कृपणता उसके सद्गुणों पर पर्दा डाल देती है।
लक्षणरहित (सदोष या दूषित) काव्य से दुष्टपुत्र के समान सर्वत्र निंदा होती है।
अच्छे काम के प्रति आदर और बुरे के प्रति तिरस्कार होना ही चाहिए। भले-बुरे काम करने वालों के प्रति सदा आदर अथवा दया रहनी चाहिए।
किताब लिखना—घटिया किताब तक लिखना नरक है।
हे निशाचर! जैसे विषमिश्रित अन्न का परिणाम तुरंत ही भोगना पड़ता है, उसी प्रकार लोक में किए गए पापकर्मों का फल भी शीघ्र ही मिलता है।
दुःसमय में जब मनुष्य को आशा और निराशा का कोई किनारा नहीं दिखाई देता तब दुर्बल मन डर के मारे आशा की दिशा को ही ख़ूब कस कर पकड़े रहता है।
यह हमारी प्राचीन परंपरा है, वैसे तो हमारी हर बात प्राचीन परंपरा है, कि लोग बाहर जाते हैं और ज़रा-ज़रा सी बात पर शादी कर बैठते हैं।
जो ज़ालिम है उसको यह हक़ नहीं कि दूसरे ज़ालिम को सज़ा दे।
राम और रावण के बीच की भारी लड़ाई में, राम भलाई की ताक़तों के प्रतीक थे और रावण बुराई की ताक़तों का। राम ने रावण पर विजय पाई, और इस विजय से हिंदुस्तान में रामराज्य क़ायम हुआ।
दूसरों को अपमानित करके लोग अपने को सम्मानित कैसे समझ सकते हैं, इस पहेली को मैं आज तक हल नहीं कर सका हूँ।
-
संबंधित विषय : महात्मा गांधी
कुसंग से बढ़कर पाप संसार में नहीं है और कुसंगी के साथ रहने के कारण बहुत दुःख झेलना पड़ता है।
यह संसार है ही ऐसा। जब एक दुःखी होता है, तभी दूसरा सुखी होता है। जब एक को नुक़सान होता है, तभी दूसरे को फ़ायदा होता है। जब एक हारता है, तभी दूसरा जीतता है। एक का दुर्भाग्य, दूसरे का सौभाग्य होता है। भगवान ने ऐसी सृष्टि क्यों बनाई?
कोई भी कवि अच्छा या बुरा नहीं होता, वह कवि या अकवि ही हो सकता है, अर्थात् उसमें चेतना या जड़ता हो सकती है।
जब मैं अच्छा करता हूँ तो मुझे अच्छा महसूस होता है। जब ग़लत करता हूँ तो बुरा महसूस होता है—यही मेरा धर्म है।
माशूक़ वह बला है, जिसमें कोई ख़ामी नज़र नहीं आती, जिससे प्यार के बदले प्यार नहीं माँगा जाता, जो हाड़-माँस का होकर भी अशरीरी होता है, जिसकी हर ख़ता माफ़ होती है, हर ज़ुल्म पोशीदा।
इस ख़राब दुनिया में नियत कुछ भी नहीं है—हमारी मुश्किलें भी नहीं।
साथ निवास करने वाले दुष्टों में जल तथा कमल के समान मित्रता का अभाव ही रहता है। सज्जनों के दूर रहने पर भी कुमुद और चंद्रमा के समान प्रेम होता है।
संतों के द्वारा दिया गया संताप भी भला होता है और दुष्टों के द्वारा दिया गया सम्मान भी बुरा होता है। सूर्य तपता है तो जल की वर्षा भी करता है। परंतु दुष्ट के द्वारा दिया गया भक्ष्य भी मछली का प्राण ले लेता है।
बुरे स्वभाव के कारण प्राप्त क्लेश को कोई नहीं मिटा सकता, जैसे काजल का कलुष नहीं धोया जा सकता।
कुमार्गी मनुष्य को सही मार्ग पर ले जाने के लिए, माया-मोह में अंधे हुए मन को शारीरिक रोगों के द्वारा सज़ा मिलती है।
कोई बुरा आदमी अच्छा कवि नहीं हो सकता।
बुरे को हमेशा बुरा और अच्छे को अच्छा कहो।
अंधा वही है जो कुटिल कर्म करता है, उसका हृदय तो है, मगर ज्ञान की आँखें नहीं।
बुराई का अस्तित्व है और दु:ख की बात यह है कि अच्छाई कभी उससे आगे नहीं बढ़ पाती।
बुरी बात ही तेजी से बढ़ सकती है। घर बनाना मुश्किल है, तोड़ना सरल है।
घर बदसूरत होते हैं—नक़ल की नक़ल।
ग़ैर-वाजिब तरीक़ों से मिला साध्य, सही हो ही नहीं सकता।
-
संबंधित विषय : जवाहरलाल नेहरूऔर 1 अन्य
यदि कोई दुर्बल-चित्त सहज को अपना धर्म कहता है या धर्म को अपनी सुविधा के अनुसार सहज बना लेता है, तो उसकी दुर्गति का अंत नहीं रहता।
अगर कामयाबी ग़लत और ग़ैर-वााजिब तरीक़ों से मिलती है, तो उस कामयाबी की साख ख़त्म हो जाती है।
-
संबंधित विषय : जवाहरलाल नेहरूऔर 1 अन्य
बुरा कर्म बुरा है चाहे वह कृत हो, चाहे कारित और चाहे अनुमोदित।
जब चोर का भय हो, तब कोई संस्कृति बन ही नहीं सकती। तब केवल बनी हुई संस्कृति की चौकीदारी होती है और चौकीदारी लोग बहुत सुसंस्कृत नहीं होते।
जो बुराई करता है, वह वहशियाना बात करता है, वह जंगली बन जाता है, मूर्ख बन जाता है।
-
संबंधित विषय : महात्मा गांधी
सबको पीड़ित करने वाली भगवती भवितव्यता ही प्रायः प्राणी के शुभ और अशुभ का विधान करती है।
ख़राब बर्ताव के द्वारा आपके मूल्य ध्वस्त नहीं होने चाहिए।
वे दुर्व्यवहार, हत्याओं, भ्रष्टाचार, जासूसी, अलगाव, भय को भूल गए थे, डरावनी कहानियाँ मिथक बन गई थीं। हर किसी के पास नौकरी थी और इतना अपराध नहीं था।
रिश्ते में ज़हर घुल रहा है तो वह ज़हर ही रहेगा।
बदमाश को देखकर हमें भी बुराई पर नहीं उतर आना चाहिए।
देशभक्ति दुष्टों की अंतिम शरणस्थली है।
-
संबंधित विषय : राष्ट्रवाद
संबंधित विषय
- अख़बार
- अपराध
- अहिंसा
- आत्म
- आधुनिकता
- आलोचना
- ईश्वर
- उम्मीद
- एहसास
- कर्म
- कवि
- कविता
- कष्ट
- ख़तरनाक
- गजानन माधव मुक्तिबोध
- गांधीवाद
- घर
- चीज़ें
- ज्ञान
- जवाहरलाल नेहरू
- जीना
- जीवन
- दुख
- देश
- दान
- दिल
- धर्म
- नक़ल
- नैतिकता
- नफ़रत
- नरक
- निंदा
- प्रकृति
- प्रेम
- पुरुष
- पुस्तक
- पाप
- बचाना
- बुरा
- भलाई
- मज़दूर
- मनुष्य
- मनुष्यता
- महात्मा गांधी
- राष्ट्रवाद
- व्यक्ति
- व्यवहार
- विचार
- विरुद्ध
- सुख
- संगीत
- संघर्ष
- सच
- सफलता
- समय
- स्वार्थ
- संस्कृति
- संसार
- साँप
- सौंदर्य