Font by Mehr Nastaliq Web

ख़तरनाक पर उद्धरण

अल्प ज्ञान ख़तरनाक वस्तु है।

अलेक्ज़ेंडर पोप

एक बार जब आप अपना पैर उठा लेते हैं, तो उसे दुबारा नीचे रखने में जल्दबाज़ी करें : कौन बता सकता है कि आपका क़दम साँप के किस ख़तरनाक बिल पर पड़ जाए।

अमोस ओज़

जीवन में बड़ा ख़तरा यह है कि आप बहुत अधिक सावधानी बरत सकते हैं।

अल्फ़्रेड एडलर

कोई विचार ख़तरनाक नहीं है, सोचना ख़ुद में ही ख़तरनाक है।

हाना आरेन्ट

लेखन कहने योग्य बातों को कहने में सफल होने का उत्कृष्ट, मुश्किल और ख़तरनाक ज़रिया है।

एलेन सिक्सू

अपने मुँह से अपनी तारीफ़ करना हमेशा ख़तरनाक-चीज़ होती है। राष्ट्र के लिए भी वह उतनी ख़तरनाक है, क्योंकि वह उसे आत्मसंतुष्ट और निष्क्रिय बना देती है, और दुनिया उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाती है।

जवाहरलाल नेहरू

एक आदमी जो सबसे घातक काम कर सकता है, वह है ख़ुद को साबित करने की कोशिश करना।

कार्सन मैक्कुलर्स

मनोविश्लेषण का दुरुपयोग कई तरह किया जा सकता है : विशेष रूप से स्थानांतरण धूर्त चिकित्सक के हाथ में बड़ा ख़तरनाक हथियार है, पर कोई भी दवा दुरुपयोग से नहीं बच सकती।

सिगमंड फ़्रायड

मुशायरा एक ऐसा ख़तरनाक हंगामा है जिसमें शाइर की इज़्ज़त लम्हा-लम्हा ख़तरे की ज़द में रहती है।

जौन एलिया

दुर्जन विद्वान हो तो भी उसे त्याग देना ही उचित है। क्या मणि से अलंकृत सर्प भयंकर नहीं होता है।

भर्तृहरि

जो पीड़ित, पीड़ित की स्थिति को व्यक्त करने में सक्षम है; वह पीड़ित नहीं रह जाता है : वह ख़तरा बन जाता है।

जेम्स बाल्डविन