Font by Mehr Nastaliq Web

लड़की पर उद्धरण

मुझे लगता है कि एक लड़की के लिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना आसान होगा जिसे वह नहीं जानती, क्योंकि जितना अधिक आप पुरुषों को जानोगे; उनसे प्यार करना उतना ही कठिन होगा।

ओरहान पामुक

लड़कियों को जानने की ज़रूरत है कि वे नियम तोड़ सकती हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम

काश! मैं फिर से वह लड़की हो सकती—कुछ जंगली और खुरदरी, कठोर और आज़ाद।

एमिली ब्रॉण्टे

इस देश में लड़की के दिल में जाना हो, तो माँ-बाप के दिल की राह से जाना होता है।

हरिशंकर परसाई
  • संबंधित विषय : देश

लड़की माँ-बाप के घर में ग़ैरहाज़िर जैसी होती थी। उसे उसी तरह पाला-पोसा जाता था कि कोई भटकी हुई गई है। भले कोख से गई है। एकाध दिन उसे खाना खिला दो कल चली जाएगी। लड़की का रोज़-रोज़, बस एकाध दिन जैसा होता था। फिर ब्याह दी जाती जैसे निकल जाती हो।

विनोद कुमार शुक्ल

लड़की में एक ख़ास तरह की गंभीरता होने से उसकी सूरत को अनदेखा किया जा सकता है।

एलिस मुनरो