Font by Mehr Nastaliq Web

विरुद्ध पर उद्धरण

लोगों को चाहिए शैतान जिस पर वे विश्वास कर सकें—एक सच्चा, भयानक दुश्मन। एक शैतान जिसके वे ख़िलाफ़ हो सकें। नहीं तो, सब कुछ हम-बनाम-हम है।

चक पैलनिक

उसे औरत के रूप में पैदा होने के ख़िलाफ़ विद्रोह करना उतना ही मूर्खतापूर्ण लगा जितना कि उस पर गर्व करना।

मिलान कुंदेरा

सभी मतभेदों को विरोध मान लेना विचित्र है।

केट शोपैं

जैसे-जैसे हमारी आँखें देखने की आदी हो जाती हैं, वे ख़ुद को आश्चर्य के विरुद्ध ढाल लेती हैं।

लियोनार्ड कोहेन

कला सामाजिक अनुपयोगिता की अनुभूति के विरुद्ध अपने को प्रमाणित करने का प्रयत्न अपर्याप्तता के विरुद्ध विद्रोह है।

अज्ञेय

हे निशाचर! जो लोक-विरोधी कठोर कर्म करने वाला है, उसे सब लोग सामने आए हुए दुष्ट सर्प की भाँति मारते हैं।

वाल्मीकि

चारों तरफ़ उपवासों का शोर है, उपवास, उसके विरुद्ध उपवास, विरुद्ध उपवास के विरुद्ध उपवास और विरुद्ध के, विरुद्ध के विरुद्ध उपवास।

धर्मवीर भारती

अरे, इच्छित वस्तु मिल जाने पर कैसे विरोधी प्रभाव होते हैं।

कालिदास

जो लोग स्वभाव से ही दुष्ट होते हैं उनका ज्ञान भी विरुद्ध ही होता है।

कवि कर्णपूर

परस्पर विरोध में हम पाँच हैं और वे सौ हैं किंतु दूसरों से संघर्ष होने पर हम एक सौ पाँच हैं।

वेदव्यास

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए