Font by Mehr Nastaliq Web

सहानुभूति पर उद्धरण

किताबें, जिन्हें हम सांत्वना समझने की भूल करते हैं; केवल हमारे दुःख को और गहरा करती हैं।

ओरहान पामुक

कौन बता सकता है कि ईश्वर उस सूक्ष्म बंधन को बनाने में किन धातुओं का उपयोग करते हैं, जिसे हम सहानुभूति कहते हैं; जिसे हम प्रेम भी कह सकते हैं।

केट शोपैं

सच्चे संवाद के लिए अक्षमता का अर्थ है—सहिष्णुता, आत्म-चिंतन और सहानुभूति की अक्षमता।

अज़र नफ़ीसी

भविष्य कभी भी किसी के लिए पारदर्शी नहीं होता। उसे हमारी ज़िद से कोई सहानुभूति नहीं है। कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अनुचित है, लेकिन यह अकल्पनीय है।

रघुवीर चौधरी

दयालुता ऐसी भाषा है, जिसे बहरे सुन सकते हैं और अंधे देख सकते हैं।

मार्क ट्वेन

ग़रीब आदमी तो ऐलोपैथी से अच्छा होता है, होमियोपैथी से—उसे तो 'सिम्पैथी' (सहानुभूति) चहिए।

हरिशंकर परसाई

आज के समाज में प्रतिभा तो बहुत है, परंतु श्रद्धा नहीं है। ज्ञान तो है परंतु व्यावहारिक बुद्धि नहीं है। आडंबरपूर्ण सभ्यता तो है, परंतु प्रेम सहानुभूति नहीं है।

सैमुअल स्माइल्स

जिस लेखक के काव्य में जितनी ही अधिक दुःखात्मक अनवस्था व्यक्त होती है, उसे मानवीय सहानुभूति और प्रेम की उतनी ही अधिक आवश्यकता होती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

सहानुभूतिशील कल्पना और कल्पनाशील सहानुभूति, हमें आत्माविस्तार के लिए उद्यत कर देती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

हम बहुधा अपनी झेंप मिटाने और दूसरों की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए कृत्रिम भावों की आड़ लिया करते हैं।

प्रेमचंद

हृदय के विस्तार का दूसरा नाम सहानुभूति है।

गजानन माधव मुक्तिबोध