Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

वॉलेस स्टीवंस

1879 - 1955

सुप्रसिद्ध आधुनिकतावादी कवि। प्रतीकात्मक और दार्शनिक काव्य-दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।

सुप्रसिद्ध आधुनिकतावादी कवि। प्रतीकात्मक और दार्शनिक काव्य-दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।

वॉलेस स्टीवंस के उद्धरण

1
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

शैतान की मौत कल्पना के लिए त्रासदी थी।

कविता विद्वान की कला है।

कवि दुनिया को वैसे ही देखता है, जैसे आदमी किसी औरत को देखता है।

स्वर्ग और नर्क के बारे में महान कविताएँ लिखी जा चुकी हैं, मगर पृथ्वी पर महान कविता लिखी जानी अभी बाक़ी है।

पैसा एक तरह की कविता है।

कवि अदृश्य का पुजारी होता है।

मौत सुंदरता की जननी है। केवल नाशवान वस्तु सुंदर हो सकती है, इसीलिए हम पर नक़ली फूलों का कोई असर नहीं होता है।

मानव स्वभाव पानी जैसा है। वह अपने बर्तन के आकार में ढल जाता है।

मन को कभी संतुष्ट नहीं किया जा सकता है।

कवि कीड़ों से रेशम के कपड़े बनाता है।

  • संबंधित विषय : कवि

दुनिया में सबसे ख़ूबसूरत चीज़, निस्संदेह, दुनिया ही है।

मोहभंग आख़िरी भ्रम है।

वास्तविकता घिसी-पिटी होती है, जिससे हम रूपक का इस्तेमाल करके बच जाते हैं।

कविता का उद्देश्य जीवन को स्वयं में पूर्ण बनाना है।

मन आँख से छोटा होता है।

  • संबंधित विषय : आँख

कल्पना प्रकृति पर मनुष्य की हुकूमत है।

कल्पना चीज़ों की अभिलाषा है।

इस चढ़ते सूरज की तेज़ चमक से मुझे एहसास होता है कि मैं कितना काला पड़ गया हूँ।

मैं वही हूँ जो मेरे आस-पास है।

ईश्वर और कल्पना एक ही हैं।

गर्मियों की रात विचार की पराकाष्ठा जैसी होती है।

जब मैं नौ से छह बजे तक कार्यालय में होता हूँ, तब मैं निस्संदेह ज़िंदा नहीं होता हूँ।

दुनिया ख़ुद को हर रोज़ कविता में नहीं सँवारती है।

ईश्वर नहीं, बल्कि उसमें विश्वास मायने रखता है।

असली खलनायक बेहद आकर्षक होते हैं।

विकट यथार्थ की स्थिति में, चेतना कल्पना की जगह ले लेती है।

घर नीरव था और दुनिया शांत थी। पाठक पुस्तक बन गया था।

रोशनी और परिभाषाओं को फेंक दो, और वह बताओ जो तुम अँधेरे में देखते हो।

ईश्वर मुझमें है, वरना ईश्वर मुझमें है, वरना बिल्कुल नहीं है। बिल्कुल नहीं है।

Recitation