Font by Mehr Nastaliq Web

दुर्लभ पर उद्धरण

ये तीन दुर्लभ हैं और ईश्वर के अनुग्रह से ही प्राप्त होते हैं—मनुष्य जन्म, मोक्ष की इच्छा और महापुरुषों की संगति।

आदि शंकराचार्य

नारी के सच्चे रूप का दर्शन कितनी बड़ी दुर्लभ वस्तु है, इस बात को जगत के अधिकांश लोग जानते ही नहीं।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय

श्रेष्ठ व्यक्ति का सम्मान करके उन्हें अपना बना लेना दुर्लभ पदार्थों से भी अधिक दुर्लभ है।

तिरुवल्लुवर

सच्चा प्रेम दुर्लभ है, सच्ची मित्रता–दुर्लभतम्।

जीन डे ला फ़ॉनटेन

ईश्वरीय पुकार दुर्लभ है परंतु वह हृदय जो उस पर ध्यान देता है, दुर्लभतर है।

श्री अरविंद

दुर्लभ रत्न के लिए समुद्र की तलहटी में जाना पड़ता है।

लक्ष्मीनारायण मिश्र

ऐसा विदग्ध जन दुर्लभ है जो सबकी अनुकूलता के वशीभूत हो, बिना कारण के मित्र तथा अकृत्रिम हृदय वाला हो।

बाणभट्ट
  • संबंधित विषय : दिल

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए