Font by Mehr Nastaliq Web

निराशा पर उद्धरण

सतर्क रहने की क़ीमत चुकानी पड़ती है—यहाँ तक कि बेहूदगी और निराशा की स्थिति में भी।

रघुवीर चौधरी

निराशा में प्रतीक्षा अँधेरी लाती है।

प्रेमचंद

मेरी आज चलती कहाँ है? मेरी चलती तो पंजाब हुआ होता, बिहार होता, नोआखाली। आज कोई मेरी मानता नहीं। मैं बहुत छोटा आदमी हूँ। हाँ, एक दिन मैं हिंदुस्तान में बड़ा आदमी था। तब सब मेरी मानते थे, आज तो कांग्रेस मेरी मानती है, हिंदु और मुसलमान। कांग्रेस आज है कहाँ? वह तो तितर-बितर हो गई है। मेरा तो अरण्य-रोदन चल रहा है।

महात्मा गांधी

आशा मद है, निराशा मद का उतार। नशे में हम मैदान की तरफ़ दौड़ते हैं, सचेत होकर हम घर में विश्राम करते हैं। आशा जड़ की ओर ले जाती है, निराशा चैतन्य की ओर। आशा आँखें बंद कर देती है, निराशा आँखें खोल देती है। आशा सुलाने वाली थपकी है, निराशा जगाने वाला चाबुक।

प्रेमचंद

हिंदुस्तान में किसान राष्ट्र की आत्मा है। उस पर पड़ी निराशा की छाया को हटाया जाए तभी हिंदुस्तान का उद्धार हो सकता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि हम यह अनुभव करें कि किसान हमारा है और हम किसान के हैं।

बाल गंगाधर तिलक

उत्कंठा की चरम सीमा ही निराशा है।

प्रेमचंद

अजनबीपन प्रेम के अभाव का द्योतक है; संन्यास भविष्य की उज्ज्वलता के विषय में निराशा का परिणाम है। और अनास्था समाज के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले लोगों के आचरणों के भोग-परायण होने का फल है। इसमें आशा का केवल एक ही स्थान है—वह है साधारण जनता का स्वस्थ मनोबल।

हजारीप्रसाद द्विवेदी

कर्तव्यनिष्ठ पुरुष कभी निराश नहीं होता।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

धन—अन्य वस्तुओं के समान ही एक धोखा और निराशा है।

एच.जी. वेल्स
  • संबंधित विषय : छल
    और 1 अन्य

निराशा में शैथिल्य से पशुत्व मत स्वीकार करो।

यशपाल

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए