हेलेन सिक्सु के उद्धरण

जाओ, उड़ो, तैरो, कूदो, उतरो, पार करो, अज्ञात से प्रेम करो, अनिश्चित से प्रेम करो, जिसे अब तक नहीं देखा है—उससे प्रेम करो… किसी से भी प्रेम मत करो—तुम जिसके हो, तुम जिसके होगे—अपने आपको खुला छोड़ दो, पुराने झूठ को हटा दो, जो नहीं किया उसे करने की हिम्मत करो, वही करने में तुम्हें ख़ुशी मिलेगी… और प्रसन्न रहो, डर लगने पर वहाँ जाओ जहाँ जाने से डरते हो, आगे बढ़ो, ग़ोता लगाओ, तुम सही मार्ग पर हो।
अनुवाद : सरिता शर्मा

मेरा मानना है कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनमें चीज़ों को आपस में मिलाकर उन्हें पुनर्जीवित करने की ताक़त होती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

हमें उस झूठी स्त्री को मार देना चाहिए जो जीवित स्त्री को साँस लेने से रोकती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

केवल वही पुस्तक लिखने योग्य है जिसे लिखने का हममें साहस नहीं है। जिस पुस्तक को हम लिख रहे होते हैं, वह हमें आहत करती है, हमें कँपाती है, शर्मिंदा करती है, ख़ून निकालती है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

लेखन न कहने योग्य बातों को कहने में सफल होने का उत्कृष्ट, मुश्किल और ख़तरनाक ज़रिया है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : ख़तरनाक
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया


हमें उस भाषा को बोलना सीखना चाहिए जिसे स्त्रियाँ तब बोलती हैं, जब उनकी ग़लती निकालने वाला कोई नहीं होता है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : भाषा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

जो लोग जेल में बंद हैं, वे खुली हवा का महत्व उनके जेलरों से बेहतर जानते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : जेल
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

उस प्यार से बढ़कर कोई प्यार नहीं है जिसे भेड़िया भेड़ के उस बच्चे के लिए महसूस करता है, जिसे वह खाता नहीं है।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

सच्चाई कई तरह की है—जिन दीवारों को हम ख़ामोश समझते हैं, उनमें बहुत सारे गुप्त रास्ते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
संबंधित विषय : सच
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया

लोग आपको देखते नहीं हैं, वे आपको खोजते हैं और आप पर आरोप लगाते हैं।
अनुवाद : सरिता शर्मा
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया