Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

एलियास कैनेटी

1905 - 1994

एलियास कैनेटी के उद्धरण

श्रेणीबद्ध करें

मनुष्य किसी भी चीज़ से उतना नहीं डरता जितना कि अज्ञात के स्पर्श से।

हर निर्णय मुक्ति प्रदान करता है, तब भी जब वह विनाश की ओर ले जाए। अन्यथा, क्यों इतने सारे लोग आँखें खोलकर सीधा चलते हुए अपने दुर्भाग्य में दाख़िल होते?

वे तमाम चीज़ें जिन्हें हम भूल जाते हैं, सपनों में मदद के लिए चिल्लाती हैं।

सफलता वह जगह है जो एक व्यक्ति अख़बार में घेरता है।

इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कोई विचार कितना नया है : फ़र्क़ इस बात से पड़ता है कि वह कितना नया बन पाता है।

दूसरों के साथ सामंजस्य बिठाने का पहला असर यह होता है कि हम उबाऊ बन जाते हैं।

वे शासक जो युद्ध छेड़ना चाहते हैं, वे इस बात से भली-भाँति परिचित हैं कि उन्हें पहला पीड़ित जुटाना या गढ़ना होगा।

इसमें कोई शक नहीं कि मनुष्य के अध्ययन की अभी शुरुआत भर हुई है, साथ ही उसका अंत नज़र आने लगा है।

लोगों का भविष्य उनके नामों की वजह से आसान हो जाता है।

सीखना, अनदेखा करने की कला है।

  • संबंधित विषय : कला

सफलता एक दिन की निर्लज्जता है।

सुंदरता में हमेशा कुछ सुदूर होता है।

कुछ मत समझाओ। उसे वहाँ रखो। बोलो। जाओ।

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

Recitation