Font by Mehr Nastaliq Web

विवेक पर उद्धरण

मूर्ख की एक अचूक पहचान है : वह हर सवाल का जवाब देने को तत्पर रहता है।

सौल बेल्लो

जब मैं युवा था, तब चतुर लोगों की प्रशंसा करता था। अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ, तो मैं दयालु लोगों की प्रशंसा करता हूँ।

मार्टिन बूबर

शासक कितना बुद्धिमान है : यह जानने के लिए, यह देखो कि उसके आस-पास किस प्रकार के लोग हैं।

निकोलो मैकियावेली

अगर दु:ख से ज्ञान मिलता है तो मैं कम ज्ञानी होकर प्रसन्न हूँ।

विलियम बटलर येट्स

अपने दुश्मनों की आलोचना मत करो, कहीं ऐसा न हो कि वे इससे कुछ सीख जाएँ।

हुआन गोइतिसोलो

चुप रहना मुझे ग़लत और मूर्ख साबित होने से तो बचा लेगा, लेकिन यह मुझसे सही साबित होने का मौक़ा भी छीन लेगा।

इगोर स्ट्राविंस्की

वह ज्ञान का वृक्ष कम और मतों की झाड़-झंखाड़ अधिक था ।

पॉल बीटी