Font by Mehr Nastaliq Web

क्षेत्रीय भाषा पर उद्धरण

जीवट की भाषा उनके बीच होती हैऔर जैसे-जैसे उससे हम दूर होते जाते हैं—चाहे वे तेलगू बोलने वाले हों, चाहे वे तमिल बोलने वाले हों, चाहे हिंदी बोलने वाले हों—भाषा मरती जाती है। लेकिन भाषा का वह मूल रूप, स्त्रियों और श्रमिकों के बीच जीवित रहता है। वे ही भाषा को बनाते हैं। इसलिए भाषा मूलतः जीवित रूप में वहाँ से प्राप्त हुई।

नामवर सिंह

आम बोलचाल की भाषा से पात्रों की भाषा एकदम अलग नहीं हो सकती। हुई तो पाठक पात्र से एकात्म नहीं होंगे।

मृदुला गर्ग

अगर आप जनता की भाषा में बहुतेरी बातों को समझ ही पाएँ, तो भला साहित्यिक और कलात्मक सृजन की बात कैसे कर सकेंगे?

माओ ज़ेडॉन्ग