उद्धरण
उद्धरण श्रेष्ठता का संक्षिप्तिकरण हैं। अपने मूल-प्रभाव में वे किसी रचना के सार-तत्त्व सरीखे हैं। आसान भाषा में कहें तो किसी किताब, रचना, वक्तव्य, लेख, शोध आदि के वे वाक्यांश जो तथ्य या स्मरणीय कथ्य के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं, उद्धरण होते हैं। भाषा के इतिहास में उद्धरण प्रेरणा और साहस प्रदान करने का काम करते आए हैं। वे किसी रचना की देह में चमकती आँखों की तरह हैं, जिन्हें सूक्त-वाक्य या सूक्ति भी कहा जाता है। संप्रेषण और अभिव्यक्ति के नए माध्यमों में इधर बीच उद्धरणों की भरमार है, तथा उनकी प्रासंगिकता और उनका महत्त्व स्थापना और बहस के केंद्र में है।
समादृत उपन्यासकार, निबंधकार, अनुवादक और भाषाविद। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
'बीट जेनरेशन' से संबद्ध प्रमुख अमेरिकी कवि-लेखक। यात्रा, आत्म-खोज और विद्रोही लेखन शैली के लिए उल्लेखनीय।
प्रेमचंदोत्तर युग के समादृत कथाकार, उपन्यासकार और निबंधकार। गद्य में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक।
सुप्रसिद्ध अफ़्रीकी-अमेरिकी निबंधकार, उपन्यासकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। नस्लभेद, अस्मिता, लैंगिकता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि के लिए उल्लेखनीय।
छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। समादृत कवि-कथाकार और नाटककार।
फ़्रांस के सुप्रसिद्ध कवि, लेखक, नाटककार, फ़िल्म-निर्माता और कलाकार। अवाँ-गार्द और सर्रियल कला-दृष्टिकोण से उल्लेखनीय।
समादृत फ़्रांसीसी नाटककार, उपन्यासकार, पटकथा लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता, साहित्यिक समालोचक और अस्तित्ववादी दार्शनिक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, लेकिन इसे अस्वीकृत किया।
सुप्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई लेखिका, नारीवादी विचारक और सामाजिक समालोचक। 'द फीमेल यूनक' कृति के लिए उल्लेखनीय।
बुल्गारियाई-फ़्रांसीसी दार्शनिक, साहित्यिक समीक्षक, लेखिका, भाषाविद और मनोविश्लेषक।
स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेताओं में से एक। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री। भारत के संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप के वास्तुकार। 'दी डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया' जैसी कृति के रचनाकार।
समादृत मलयाली कवि, निबंधकार और समालोचक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पहले साहित्यकार।
समादृत आयरिश नाटककार, समालोचक, विचारक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता। नोबेल पुरस्कार के साथ ही ऑस्कर से सम्मानित।
सुप्रसिद्ध फ़्रेंच उपन्यासकार, संस्मरणकार और पत्रकार। नारीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।