Font by Mehr Nastaliq Web

सूर्यास्त पर उद्धरण

महान् कलाकारों की रचनाएँ तो हमारे बीच उदित और अस्त होने वाले सूर्य जैसी हैं। प्रत्येक महान् कृति जो आज अस्ताचल की ओर चली गई है, वही कल उदयाचल में प्रकट होगी।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन

मनुष्य के जीवन में भी सूर्योदय और सूर्यास्त होता है।

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी

लोग सूर्योदय होने पर प्रसन्न होते हैं, सूर्यास्त होने पर भी प्रसन्न होते हैं। वे यह नहीं जानते कि प्रतिदिन अपने जीवन का नाश हो रहा है।

वाल्मीकि