Font by Mehr Nastaliq Web

निष्कर्ष पर उद्धरण

हम यह नहीं कह सकते हैं कि अगर कोई बच्चा कुपोषित होगा, वह अपराधी बन जाएगा। हमें देखना चाहिए कि बच्चे ने क्या निष्कर्ष निकाला है।

अल्फ़्रेड एडलर

मूर्खता है सही सिद्धांतों से ग़लत निष्कर्षों को निकालना यही इसका पागलपन से अंतर है क्योंकि उसमें ग़लत सिद्धांतों से सही निष्कर्षों को निकाला जाता है।

जॉन लॉक

कथनी और करनी में आदि और अंत का अंतर है।

प्रेमचंद

जीवन तो अपर्याप्त आधार वाक्यों से पर्याप्त परिणामों को निकालने की कला है।

सैमुअल बटलर

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए