सब कुछ वापस लौट आता है
sab kuch vapas laut aata hai
मोड़ पर हुए आलिंगन में तुम पहचान लोगे
कि कोई कहीं जा रहा है
ऐसा ही होता है हमेशा
मैं जीता हूँ दो सच्चाइयों के बीच
जैसे काँपती हुई नियोन रोशनी एक खाली हॉल में
मेरा हृदय इकट्ठा करता रहता है
अधिक से अधिक लोगों को, क्योंकि वे अब यहाँ नहीं हैं
ऐसा ही होता है हमेशा
हमारे जाग्रत समय का चौथाई हिस्सा
पलक झपकाने में बीत जाता है
हम भूल जाते हैं चीज़ों को उन्हें खोने से पहले ही—
जैसे कि सुलेख की कॉपी
कुछ भी कभी नया नहीं होता
बस की सीट हमेशा गर्म होती है
अंतिम शब्द ढोए जाते हैं
जैसे बाल्टियाँ एक साधारण ग्रीष्मकालीन आग तक
कल फिर वही सब दुहराया जाएगा—
चेहरा अपनी झुर्रियाँ खो देगा तस्वीर से ग़ायब होने से पहले
जब कोई चला जाता है तो किया गया सब कुछ वापस लौट आता है।
- रचनाकार : निकोला माज़ीरोव
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.