Font by Mehr Nastaliq Web

मेरे पास आओ

mere paas aao

अनुवाद : शायक आलोक

कार्लिस वेर्दिन्श

कार्लिस वेर्दिन्श

मेरे पास आओ

कार्लिस वेर्दिन्श

और अधिककार्लिस वेर्दिन्श

    मैं तुम्हारे लिए एक चीज़ सैंडविच ला रही थी

    रात के दो बजे थे, सब ऊँघ रहे थे, दुकानें बंद हो चुकी थीं, लेकिन

    ‘आई लव यू’ बार में मुझे एक चीज़ सैंडविच मिल ही गया।

    मैं टैक्सी में थी और तुम्हारे लिए चीज़ सैंडविच लेकर रही थी, क्योंकि तुम

    वहाँ उदास पड़े थे, शायद बीमार भी,

    और घर में

    खाने को कुछ ख़ास था नहीं।

    यह बहुत महँगा पड़ा—लगभग एक लात मुद्रा की कीमत, पर कोई बात नहीं।

    तो मैं टैक्सी में थी, इस छोटे-से ‘आई-लव-यू’ के साथ, पूरी तरह दबा हुआ,

    लगभग ठंडा।

    लेकिन किसी कारण मैं घर पहुँच नही पाई। किसी तरह मैं वहाँ पहुँच गई

    जहाँ सब हँसमुख थे और ख़ुशमिज़ाज और भूखे भी।

    मैंने छककर पिया, गाने गाए, लेकिन अपना छोटा सैंडविच

    बचाए रखा।

    तीसरे दिन जाकर मैं आख़िरकार तुम्हें वह सैंडविच खिला पाई। तुम इतने नाराज़ थे

    कि तुमने सैंडविच, उसे देखे बिना ही, बस खा लिया।

    अगर मुझमें थोड़ी और हिम्मत होती तो मैं कहती : पर तुम जानते हो

    कि मैं तुमसे प्रेम करती हूँ, जानते हो कि करती हूँ तुम्हारा कितना सम्मान। मुझसे यह

    सब फिर से मत कहलवाओ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : कार्लिस वेर्दिन्श
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY