Font by Mehr Nastaliq Web

चंदा के हलवाहे

chanda ke halvahe

अनुवाद : सुरेश सलिल

रादोवान पी. स्वेत्कोव्स्की

और अधिकरादोवान पी. स्वेत्कोव्स्की

    घोड़पुच्छी-रेशों के बोरों में

    हलवाहे सहेजते हैं अपना अनाज,

    अंडे देने से पहले

    तारों पर चोंचे मार-मार

    मैदानी आसमान को छलनी करती है मुर्ग़ी

    जबकि बहती घाटी के ऊपर चंदा दुलकती है ऐसे

    जैसे आसमान की तरफ़ फेंकी गई सुनहरी गेंद

    घाँघरे को ऊपर चढ़ाए दौड़ती है वह नदी के साथ

    मछलियों के साथ आँख-मिचौली का खेल खेलती।

    भोर में विलो वृक्षों को चमकाती हुई

    दौड़ती है बाद में मैदान के ऊपर।

    खेतों में—से हलवाहे अँगुसियों से चंदा को पिछुआते हैं

    और उसकी आँखें चिनगारियाँ उगलने लगती हैं—

    मैदान पर चंदा छोड़ती है अपने आँसू

    और झाड़ियों में अपना सोना

    अगली रात हलों की मूंठे चमकाने के लिए।

    हलवाहे रात में गाड़ते हैं अपना अनाज,

    अँगुसियों से चंदा को मार गिरा

    खोंस लेते हैं अपने हलों की नसी पर उसकी देह

    ताकि कूँड़े गहरी खुदें।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूखी नदी पर ख़ाली नाव (पृष्ठ 456)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : रादोवान पी. स्वेत्कोव्स्की
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY