Font by Mehr Nastaliq Web

परी का गीत

pari ka geet

विलियम बटलर येट्स

और अधिकविलियम बटलर येट्स


     
    बड़ी पुरानी, बहुत पुरानी हम मस्तानी,
    हम मस्तानी बहुत पुरानी,
    बड़ी पुरानी!
    कहो हज़ारों बरसों की भी,
    कहो हज़ारों बरसों की भी अगर कहानी,
    हमें लगेगी नई कहानी।
     
    जो नूतन बच्चे हम दुनिया से लाई हैं
    शांति उन्हें दो, प्यार उन्हें दो,
    ओस चुआती लंबी रातें,
    सिर के ऊपर
    तारों का संसार उन्हें दो।
     
    जो नूतन बच्चे हम दुनिया से लाई हैं,
    दूर मनुष्यों से रखकर, आराम उन्हें दो,
    इससे अच्छी चीज़ अगर हो,
    इससे अच्छी चीज़ अगर हो,
    नाम हमें दो।
     
    बड़ी पुरानी, बहुत पुरानी हम मस्तानी,
    हम मस्तानी बहुत पुरानी,
    बड़ी पुरानी!
    कहो हज़ारों बरसों की भी,
    कहो हज़ारों बरसों की भी अगर कहानी, हमें लगेगी नई कहानी!
    स्रोत :
    • पुस्तक : मरकत द्वीप का स्वर (पृष्ठ 30)
    • रचनाकार : विलियम बटलर येट्स
    • प्रकाशन : राजपाल एंड संस
    • संस्करण : 1965
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY