Font by Mehr Nastaliq Web

पीला कुत्ता

pila kutta

दोइना इओआनिद

दोइना इओआनिद

पीला कुत्ता

दोइना इओआनिद

और अधिकदोइना इओआनिद

    हृदय को हाथ में लिए मैं पूरे शहर में घूमती रही हूँ

    साल की पहली बर्फ़ को अपने पैरों तले रौंदती हुई

    और मेरा हृदय

    शराब और सिरके के छिड़काव से सज्जित

    मेरे बीतते वर्षों की ताल पर सड़ता चला गया—

    वे पूरे सैंतीस वर्ष—

    जबकि मैगपाइ पक्षी ढोलकिए लड़के के कंधे पर जुटते रहे

    सिर्फ़ हड्डियाँ मुझे बचा नहीं सकती थीं

    ही तुम्हारा नाम, अर्जेंटीना—

    तुम, वादा की धरती।

    सिर्फ़ एक बड़े पीले कुत्ते ने मुझ पर तरस खाया

    वह विनम्रता से मेरे पास आया

    और मेरा हृदय खा गया

    धीरे-धीरे, पूरे इत्मीनान से

    फिर वह चला गया

    बढ़ता हुआ क्षितिज की ओर

    एक विशाल सूरजमुखी की तरह।

    स्रोत :
    • रचनाकार : दोइना इओआनिद
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY