Font by Mehr Nastaliq Web

शहर की तरफ़ जाती सड़क

shahr ki taraf jati saDak

सोनू यशराज

सोनू यशराज

शहर की तरफ़ जाती सड़क

सोनू यशराज

और अधिकसोनू यशराज

    साथ चलते खेत की हरियाली चुभती है

    भाईजी की आवाज़ वाली जूती से

    कोफ़्त होती है

    बड़ी इच्छा होती है किशन की घरघराती साइकिल को

    लातें मारने की

    चिल्लाते बच्चों की टोली को

    गालियां देने की

    बस सब कुछ छोड़कर भागने को जी करता है

    सपनों से भरा बैग लेकर बहुत तेज़ चलती है

    मुड़कर देखती तक नहीं

    शहर की तरफ़ जाती सड़क

    स्रोत :
    • रचनाकार : सोनू यशराज
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY