Font by Mehr Nastaliq Web

आज क्यों रो रही हो माँ…

aaj kyon ro rahi ho maan…

नीतू गुजराल

नीतू गुजराल

आज क्यों रो रही हो माँ…

नीतू गुजराल

और अधिकनीतू गुजराल

    आज क्यों रो रही हो माँ,

    जब मुझे कोख में ख़त्म करने की बातें हुई

    तुम तब क्यों नहीं रोई,

    जब मेरे आने पे विलाप हुआ,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    जब मुझे जूठन पे पलना पड़ा,

    तुम माखन बिलोती रही, पुत्रों के लिए

    तुम तब भी नहीं रोई,

    जब मुझे शिक्षा से वंचित रख,

    मिटटी चूल्हे और खेतों में झोंका गया,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    फिर छोटी-सी उम्र में भी कभी अछूत,

    तो कभी बेमोल कहलाई,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    जब बेअकल, बेवक़ूफ़ कहा गया मुझे,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    धकेल दिया गया मुझे, क्रूरता के शहर में,

    छोटी-सी उम्र में किसी और की चाकरी करने,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    जब मैं रोई, गिड़गिड़ाई, तुम्हारी मदद के लिए,

    तुम तब भी नहीं रोई,

    मेरे दुखों को तुम झेल कैसे गईं,

    तुम्हारा ह्रदय, तुम्हारी सांसें, रुक कैसे गए

    आँखें आँसुओं से भरी पथरा कैसे नहीं गईं,

    मेरी अंतिम पुकार, अंतिम सांस जब छूटी

    तुम तब भी नहीं रोई

    अब तुम मेरे निर्जीव, लोथड़े पे रोने का अधिकार खो चुकी हो,

    फिर किसी जन्म में मुझसे जुड़ने के प्रावधान,

    हर अधिकार से मैं तुम्हें वंचित करती हूँ,

    क्यूंकि तुम मेरी दुःख में नहीं रोई...

    आज क्यों रो रही हो माँ...

    स्रोत :
    • रचनाकार : नीतू गुजराल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY