Font by Mehr Nastaliq Web

लंबी दाढ़ी वाला क़ाज़ी

lambi daDhi vala kaji

एक क़ाज़ी दीए की रोशनी में कोई पुरानी किताब पढ़ रहा था। उसमें उसने एक जगह पढ़ा, “लंबी दाढ़ी वाले अक्सर बेवक़ूफ़ होते हैं।”

क़ाज़ी की बहुत बड़ी ख़्वाहिश थी कि लोग उसकी अक़्लमंदी का लोहा माने। हरेक की ज़ुबान पर उसकी दानिशमंदी के चर्चे हों। और उसकी दाढ़ी है कि शहर में सबसे लंबी है! सब उसे जाहिल समझते होंगे। यह सोचकर उसे बहुत दुख हुआ।

अचानक दीए पर उसकी नज़र पड़ी। बिना कोई आगा-पीछा सोचे उसने अपनी दाढ़ी को मुट्टी में पकड़ा और उसका नीचे का सिरा लौ से जलाने लगा ताकि वह छोटी हो जाए।

दाढ़ी लंबी, चिकनी और मुलायम थी। उसने फ़ौरन आग पकड़ ली। आग उसकी अंगुलियों तक पहुँची तो जलन के मारे उसने दाढ़ी को छोड़ दिया। दाढ़ी को छोड़ते ही लपट ऊपर बढ़ी और उसकी मूँछें, भौंहें, बाक़ी दाढ़ी और सर के बाल सब जल गए।

क़ाज़ी को लगा कि लंबी दाढ़ी वाले वाक़ई बेवक़ूफ़ होते हैं।

स्रोत :
  • पुस्तक : भारत की लोक कथाएँ (पृष्ठ 300)
  • संपादक : ए. के. रामानुजन
  • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत
  • संस्करण : 2001

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY