‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 20
हिन्दवी डेस्क
10 अगस्त 2026
‘हिन्दवी उत्सव’-2026 के अंतर्गत रविवार, 23 अगस्त 2026 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र [NCZCC], प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में अन्य साहित्यिक सत्रों के साथ ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ के दूसरे संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए ‘हिन्दवी’ ने देश भर से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की थीं।
‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ का यह संस्करण ‘हिन्दवी उत्सव’-2025 में आयोजित इसके पहले संस्करण से एक महत्त्वपूर्ण बिंदु पर अलग है। इस बार प्रतियोगिता में विद्यार्थी होने की अनिवार्यता समाप्त कर इसे 35 वर्ष या उससे कम आयु के सभी प्रतिभागियों के लिए खुला रखा गया।
‘हिन्दवी’ ने 10 जुलाई 2026 से ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की थीं। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026, रात्रि 12 बजे तक निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दिया गया। इस अवधि में हमें कुल 1739 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। गत 7 अगस्त को हमने ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 की लॉन्ग-लिस्ट जारी की। लॉन्ग-लिस्ट में शामिल प्रतिभागियों की कविताओं से गुज़रने के बाद 8 अगस्त को टॉप 100 की घोषणा की गई। इसके बाद टॉप 100 में शामिल प्रतिभागी दो चरणों की चयन-प्रक्रिया से गुज़रे और इस प्रक्रिया के बाद ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 40 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
टॉप 40 की कविताओं से गुज़रते हुए ‘हिन्दवी’ संपादकीय समिति ने टॉप 20 के चयन में रचना की मौलिकता, भाषा, कल्पना, शिल्प और अनुभव की प्रामाणिकता सहित कई पक्षों को ध्यान में रखा। इस क्रम में एक महत्त्वपूर्ण बात विशेष रूप से नज़र आई। संसार भर में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस [AI] का प्रयोग प्रत्येक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है, इसलिए कविता में भी उसके हस्तक्षेप की आशंका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। ‘हिन्दवी’ संपादकीय समिति ने यह विशेष ध्यान रखा कि चयनित प्रतिभागियों की कविताओं के लेखन अथवा संपादन में AI-टूल्स का इस्तेमाल न किया गया हो। हमारा मानना है कि नई पीढ़ी के रचनाकारों के लिए रचना की अपनी प्रक्रिया, विचार, कल्पना, शिल्प, बिंब, भाषा, चूकें, गुण-दोष और जीवन-अनुभव ही उनकी सबसे बड़ी रचनात्मक पूँजी हैं। इनकी जगह किसी तकनीकी उपकरण को दे देना उनके रचनात्मक विकास और रचना के लिए नुक़सानदेह हो सकता है।
बहरहाल, अब प्रस्तुत है—‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 20 :
1. अपूर्वा श्रीवास्तव, गिरिडीह, झारखंड
2. अमन त्रिपाठी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
3. आसित आदित्य, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
4. कंचन सिंह, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
5. कुशाग्र अद्वैत, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
6. कुशाग्र मिश्र, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
7. जयंत शुक्ल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
8. प्रज्वल चतुर्वेदी, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश
9. प्रतीक ओझा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
10. प्रदीप्त प्रीत, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
11. प्राची, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
12. मयंक यादव, दिल्ली
13. रवि यादव, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश
14. रूमा निषाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
15. वसुंधरा यादव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
16. विनय चौधरी, इंदौर, मध्य प्रदेश
17. शनि सिंह राजपूत, औरैया, उत्तर प्रदेश
18. साई प्रतीक, पटना, बिहार
19. सागर कुमार, नई दिल्ली
20. हिमांशु विश्वकर्मा, नैनीताल, उत्तराखंड
संबंधित विषय
'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए
कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें
आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद
हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे
बेला पॉपुलर
सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए गए पोस्ट