‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 100
हिन्दवी डेस्क
08 अगस्त 2026
मनुष्य ने अनिर्वचनीय प्रकृति से मिलते तमाम उद्दीपनों के प्रभाव में अपने चारों ओर जो और जितनी दुनिया बनाई है, वह बहुत जटिल होती चली गई है। काम-आराम, बाज़ार-तकनीक, उत्पादन-उपभोग, सूचनाएँ-व्यवस्थाएँ—मनुष्य इस जाल में लगातार उलझता गया है। वह दिन-रात कुछ न कुछ करता रहता है और जीवन-मरण में धीरे-धीरे यह भूल जाता है कि वह आख़िर मनुष्य किस अर्थ में है। शायद यहीं से कविता की ज़रूरत शुरू या कहें महसूस होती है।
इतिहास न हो, विज्ञान न हो, दर्शन न हो... ऐसी दुनिया की कल्पना कठिन है, लेकिन मनुष्य के साथ कविता का होना उसके अपने साथ होने का अर्थ रखता है। बाज़ार ऐसा मान सकता है कि कविता मनुष्य को कोई उपयोगी वस्तु नहीं देती। उससे न मशीन चलती है, न उत्पादन बढ़ता है, न ही उससे किसी देश के आर्थिक-राजनैतिक-विस्तारवादी लक्ष्य पूरे होते हैं। फिर भी वह मनुष्य के साथ हज़ारों वर्षों से चली आ रही है, क्योंकि मनुष्य को समय-समय पर उसकी ज़रूरत पड़ती है।
चौदह-चौदह, बीस-बीस घंटों तक मोबाइल-मेट्रो-विज्ञापनों-सूचनाओं-ग़ैरज़रूरी चीज़ों में उत्पादक-उपभोक्ता बनते हम क्या एक साठ या नब्बे सेकंड की रील का कंटेंट भर हैं! हमारी कल्पना, हमारे स्वप्न, हमारा प्रेम, हमारा सौंदर्यबोध, हमारी कविता क्या इसे हासिल करने के लिए हमें इन विचलनों का सहारा लेना होगा। कभी साहित्य मनुष्य की दिनचर्या को उसके बने-बनाए नियमों से स्वतंत्र करने का माध्यम था, वह अब सस्ते-फ़ास्ट फ़ूड की तरह मनोरंजन वाला जोकर बना दिया गया है।
ऐसे समय में कविता की ओर वापस लौटने का महत्त्व और बढ़ जाता है। इसी विश्वास, अभ्यास और नई पीढ़ी को रचनाशीलता-मंच देने के लिए ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ की शुरुआत हुई। ‘हिन्दवी उत्सव’-2025 में हिंदी-साहित्य-संसार ने इस पहल का अखिल भारतीय स्वरूप—‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ देखा। इसी क्रम में ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ का दूसरा संस्करण ‘हिन्दवी’ द्वारा आयोजित ‘हिन्दवी उत्सव’-2026 के अंतर्गत रविवार, 23 अगस्त 2026 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र [NCZCC], प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाला है।
हमने कल ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 की लॉन्ग-लिस्ट जारी करते हुए यह सूचना दी थी कि ‘हिन्दवी’ संपादकीय मंडल द्वारा लॉन्ग-लिस्ट के बाद—अंतिम सूची [टॉप 10] से पहले—टॉप 100, टॉप 40 और टॉप 20 सूची भी जारी की जाएगी। इसलिए अब प्रस्तुत है—‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 100 :
1. अंकित सिंह राजपुरोहित, दिल्ली
2. अंजली राय, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
3. अथर्व तोमर, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश
4. अनु वर्मा, रायपुर, छत्तीसगढ़
5. अनुराग तिवारी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
6. अनुष्का महावर, जयपुर, राजस्थान
7. अन्वेषा राय मंदाकिनी, दिल्ली
8. अपूर्वा श्रीवास्तव, गिरिडीह, झारखंड
9. अभिषेक कुमार, गुरुग्राम, हरियाणा
10. अमन त्रिपाठी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
11. अमरनाथ कुमार, समस्तीपुर, बिहार
12. अरविंद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
13. अरिमर्दन दुबे, दिल्ली
14. आँचल झा, मधुबनी, बिहार
15. आकाश कुमार, रोहतास, बिहार
16. आयुष्मान गिरि, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
17. आर्यन प्रजापति, दिल्ली
18. आशीष कुमार शाह, नई दिल्ली
19. आसित आदित्य, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
20. उमा भगत, पूर्व बर्धमान, प. बंगाल
21. ऋचा जैन, शिवपुरी, मध्य प्रदेश
22. ऋतु सिंह, महोबा, उत्तर प्रदेश
23. ऋत्विक्, जालौर, राजस्थान
24. ऐश्वर्या नागदेव, नई दिल्ली
25. कंचन सिंह, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
26. कन्हैया वर्मा, नई दिल्ली
27. कुमार केशव, नई दिल्ली
28. कुशल कौशल, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश
29. कुशाग्र अद्वैत, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
30. कुशाग्र मिश्र, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
31. कृति राज, नई दिल्ली
32. ख़ुशी जैन, अमृतसर, पंजाब
33. गोलेंद्र पटेल, मुग़लसराय, उत्तर प्रदेश
34. चित्रा, इंदौर, मध्य प्रदेश
35. जयंत शुक्ल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
36. जसवंत सिंह दो_सान, बाड़मेर, राजस्थान
37. ज्योति प्रकाश, नई दिल्ली
38. झील गौतम, आगरा, उत्तर प्रदेश
39. तरुण भारद्वाज, दिल्ली
40. तल्हा ख़ान, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
41. दिवि पुरषवानी, भरतपुर, राजस्थान
42. दुर्गेश कुमार सजल, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश
43. देवेंद्र कुमार, नैनीताल, उत्तराखंड
44. धनंजय कुमार, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
45. ध्रुव पटेरिया, झाँसी, उत्तर प्रदेश
46. निकिता कुमावत, जयपुर, राजस्थान
47. निकिता शर्मा, नालंदा, बिहार
48. नीरज विश्वकर्मा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
49. नेहा सिलवाल, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
50. नेहा, रायपुर, छत्तीसगढ़
51. पूजा कुमारी, दिल्ली
52. पूजा गोस्वामी, नई दिल्ली
53. प्रज्ञा पांडेय, किशनजंग, बिहार
54. प्रज्वल चतुर्वेदी, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश
55. प्रतिभा कृष्ण, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
56. प्रतीक ओझा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
57. प्रतीक त्रिपाठी, बेगूसराय, बिहार
58. प्रत्यूष राज, नई दिल्ली
59. प्रदीप्त प्रीत, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
60. प्रवीण निषाद, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश
61. प्रांजल गुप्ता, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
62. प्राची, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
63. प्रिंस कुमार, अरवल, बिहार
64. मनीषा कुमारी, जहानाबाद, बिहार
65. मयंक पांडेय, देहरादून , उत्तराखंड
66. मयंक यादव, दिल्ली
67. महेंद्र कुमार मुसाफ़िर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
68. यशोदा, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
69. रवि यादव, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश
70. रविचंद हांसदा, दुमका, झारखंड
71. रवींद्र प्रकाश भारतीय, सुल्तानपुर, उ.प्र.
72. राजनंदिनी रावत, ब्यावर, राजस्थान
73. रितु रेशम रितिक नागर, मुंबई, महाराष्ट्र
74. रूमा निषाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
75. रोविन सिंह, झाँसी, उत्तर प्रदेश
76. रोहन भारती, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
77. वंदना आर्या, नैनीताल, उत्तराखंड
78. वसुंधरा यादव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
79. विनय चौधरी, इंदौर, मध्य प्रदेश
80. विशाल कुमार, दिल्ली
81. वेदांत, मुंबई, महाराष्ट्र
82. शनि कुमार गौतम, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
83. शनि सिंह राजपूत, औरैया, उत्तर प्रदेश
84. शिल्पा रंजन शैली, पटना, बिहार
85. शिवानी कार्की, नई दिल्ली
86. शुचि मिश्रा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
87. श्वेता त्रिपाठी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
88. श्वेता मिश्रा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
89. श्वेता मौर्या, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
90. साई प्रतीक, पटना, बिहार
91. सागर कुमार, नई दिल्ली
92. सिद्धांत रेखानंदन, सागर, मध्य प्रदेश
93. सौरभ उनियाल, टिहरी, उत्तराखंड
94. स्तुति मिश्र, रीवा, मध्य प्रदेश
95. हरि हारिल, बाँदा, उत्तर प्रदेश
96. हर्ष पाठक, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
97. हर्षित कुमार मिश्र, नई दिल्ली
98. हिमांशु जमदग्नि, दिल्ली
99. हिमांशु भारद्वाज, पटना, बिहार
100. हिमांशु विश्वकर्मा, नैनीताल, उत्तराखंड
संबंधित विषय
'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए
कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें
आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद
हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे
बेला पॉपुलर
सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए गए पोस्ट