‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 40
हिन्दवी डेस्क
09 अगस्त 2026
हिन्दवी उत्सव-2026 के अंतर्गत होने वाले ऑल इंडिया कैंपस कविता के दूसरे संस्करण के लिए हमें 1739 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। इनमें ख़ाली, नमूना और दोहरी प्रविष्टियाँ हटाकर शेष 1681 प्रविष्टियों को भेजने वाले प्रतिभागियों की घोषणा हमने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को ऑल इंडिया कैंपस कविता-2026 की लॉन्ग-लिस्ट में की।
लॉन्ग-लिस्ट जारी करने के बाद, इस सिलसिले में गत वर्ष के अनुभवों को याद रखते हुए, अगस्त की उमस और वर्षायुक्त शीतलता का इंद्रियानुभव लेते हुए, सुबह-दुपहर-साँझ में वॉटर-लॉगिंग झेलते हुए ‘हिन्दवी’ संपादकीय समिति ने प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों की अंतिम सूची [टॉप 10] जारी करने से पहले टॉप 100, टॉप 40 और टॉप 20 प्रतिभागियों की सूची भी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।
टॉप 100, टॉप 40 और टॉप 20 सूची को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम लॉन्ग-लिस्ट में शामिल प्रतिभागियों को ज़्यादा बड़ा स्पेस दे पाएँ, जिससे वह आगे भी ऐसी कविता-प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उत्साहित रहें। इसके साथ ही हम इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और कविता के प्रति प्रतिभागियों की निष्ठा के साथ न्याय करते हुए भी आगे बढ़ना चाहते थे।
हमने पहले चरण में केवल कविता के आधार पर मूल्यांकन किया। अब दूसरे चरण में प्रतियोगिता के नियम लागू करते हुए प्रतिभागियों को सूचीबद्ध किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में काव्य-प्रतिभा, विषय और शिल्प ही नहीं; हमने प्रयोगशीलता, विविधता और कहने के साहस को भी प्रमुखता दी है। इस दरमियान हमें जो अनुभव हुए, उन्हें हम आपके साथ आगे साझा करेंगे। यहाँ हम वे ज़रूरी बिंदु भी बताना चाहेंगे; जिन्हें प्रतिभागियों को ज़रूर जानना चाहिए, ताकि वे आगे और बेहतर ढंग से अपनी प्रविष्टियाँ भेज पाएँ...
• इस प्रतियोगिता में हमें देश भर से कविताएँ प्राप्त हुईं।
• वह बात जिसने हमें सबसे पहले चौंकाया, वह थी—प्रविष्टियों की संख्या... कविता के प्रति नई पीढ़ी का यह प्रेम अद्भुत है।
• इस प्रतियोगिता का सबसे सुंदर पक्ष रहा—विविधता... शैलियों की, स्वर की, संवेदनाओं की—विविधता। यह वैविध्य ‘कैंपस कविता’ में जोड़े गए ‘ऑल इंडिया’ को चरितार्थ कर रहा है—हर कोने से काव्य-स्वर।
• गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कई प्रतिभागियों की प्रविष्टि-कविताएँ हमें रोमन-लिपि में प्राप्त हुईं। ‘हिन्दवी’ संपादकीय समिति के लिए इस प्रकार की कविताओं पर विचार कर सकना संभव नहीं हुआ।
• हमें 35 वर्ष की वय से कुछ ही अधिक, लेकिन अधिक, कई प्रतिभागियों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं; उन पर भी विचार कर पाना हमारे लिए संभव नहीं हुआ।
• प्रतियोगिता में कुछ प्रतिभागियों ने काफ़ी लंबी, पर पाँच से कम कविताएँ भेजीं; तो कुछ प्रतिभागियों ने पूर्व-प्रकाशित, पूर्व-पुरस्कृत कविताएँ भेजीं। यह इस ओर इशारा करता है कि उन्होंने प्रतियोगिता के निर्देशों-नियमों को ग़ौर से नहीं पढ़ा या पढ़ा तो उनकी अनदेखी की। ऐसे प्रतिभागियों को हमें टॉप 40 सूची से बाहर करना पड़ा।
हमने ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 की लॉन्ग-लिस्ट जारी करते हुए यह सूचना दी थी कि ‘हिन्दवी’ संपादकीय समिति द्वारा लॉन्ग-लिस्ट के बाद—अंतिम सूची [टॉप 10] से पहले—टॉप 100, टॉप 40 और टॉप 20 सूची भी जारी की जाएगी। इस क्रम में हमने कल टॉप 100 सूची जारी की। अब प्रस्तुत है—‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’-2026 के टॉप 40 :
1. अथर्व तोमर, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश
2. अपूर्वा श्रीवास्तव, गिरिडीह, झारखंड
3. अमन त्रिपाठी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
4. आर्यन प्रजापति, दिल्ली
5. आशीष कुमार शाह, नई दिल्ली
6. आसित आदित्य, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
7. उमा भगत, पूर्व बर्धमान, प. बंगाल
8. ऋत्विक्, जालौर, राजस्थान
9. कंचन सिंह, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
10. कन्हैया वर्मा, नई दिल्ली
11. कुशाग्र अद्वैत, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
12. कुशाग्र मिश्र, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
13. कृति राज, नई दिल्ली
14. जयंत शुक्ल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
15. जसवंत सिंह दो_सान, बाड़मेर, राजस्थान
16. तल्हा ख़ान, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
17. नीरज विश्वकर्मा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
18. प्रज्वल चतुर्वेदी, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश
19. प्रतीक ओझा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
20. प्रदीप्त प्रीत, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
21. प्राची, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
22. प्रिंस कुमार, अरवल, बिहार
23. मनीषा कुमारी, जहानाबाद, बिहार
24. मयंक यादव, दिल्ली
25. रवि यादव, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश
26. रूमा निषाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
27. वसुंधरा यादव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
28. विनय चौधरी, इंदौर, मध्य प्रदेश
29. विशाल कुमार, दिल्ली
30. शनि सिंह राजपूत, औरैया, उत्तर प्रदेश
31. शिवानी कार्की, नई दिल्ली
32. श्वेता मौर्या, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
33. साई प्रतीक, पटना, बिहार
34. सागर कुमार, नई दिल्ली
35. सिद्धांत रेखानंदन, सागर, मध्य प्रदेश
36. हर्ष पाठक, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
37. हर्षित कुमार मिश्र, नई दिल्ली
38. हिमांशु जमदग्नि, दिल्ली
39. हिमांशु भारद्वाज, पटना, बिहार
40. हिमांशु विश्वकर्मा, नैनीताल, उत्तराखंड
संबंधित विषय
'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए
कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें
आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद
हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे
बेला पॉपुलर
सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए गए पोस्ट