दीनानाथ आज अन्य दिनों की तुलना में काफ़ी उत्साहित दिख रहा था। उसका कारण भी साफ़ था, सवेरे-सवेरे अख़बार में उसे एक ख़बर पढ़ने को मिली थी कि सरकार हाईस्कूल, इंटर तक पढ़े शिक्षित बेरोज़गारों को एक लाख़ रुपए तक का क़र्ज़ देगी, जिसमें पच्चीस प्रतिशत की धनराशि चुकता भी नहीं करनी होगी। इस ख़बर को जिस-जिस बेरोज़गार ने पढ़ा, उसी का रक्त-संचार बढ़ गया। फिर दीनानाथ तो पिछले काफ़ी दिन से शहर जाने की तैयार कर रहा था। यह ख़बर पढ़कर उसे लगा कि वह गाँव में ही रोज़गार पा जाएगा। फिर उसकी ग़रीबी कुछ हद तक दूर हो सकेगी।
यूँ दुनियादारी के मामले में दीनानाथ काफ़ी समझदार और परिपक्व था। कुछ तो घर की ग़रीबी और उसकी जाति ने उसे दुनियादार बना दिया था। आख़िर बापू की इस ग़रीबी और जाति ने उसे क़दम-क़दम पर ख़ून के आँसू, अपमान, हिक़ारत की दुनिया में जीना है, यही सब कुछ सिखाया था। उसे यह भी अच्छी तरह पता था कि सरकार द्वारा निर्मित हर एक जनहित योजना काग़ज़ से चलकर काग़ज़ पर ही ख़त्म हो जाती हैं। आख़िर ये कैसी योजनाएँ और विकास के कार्यक्रम होते हैं और किसकी ग़रीबी दूर करते हैं! उसे कई बार बड़े-बूढ़ों का यह कहना काफ़ी ठीक लगता था कि सरकार की हर योजना कुआँ होती है, जिसमें क्या–क्या समा जाए, कुछ पता ही नहीं?
फिर भी उसे लगा कि अख़बार में छपी इस सरकारी योजना के संबंध में कुछ विस्तार से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जेठ की तपती चिल-चिलाती दोपहरी, जिसमें दूर-दूर तक रास्ता भी सुनसान रहता है, कोई पशु-पक्षी तक नहीं दिखता और न ही कोई आदमी, ऐसी दोपहरी में वह पसीने से लथ-पथ ग्राम विकास अधिकारी के पास पहुँचता है और उन्हें रामजुहार करता है। ग्राम विकास अधिकारी थोड़ा भन्नाए-से अंदाज़ में उससे पूछता है कि क्या बात है कैसे आए हो? दीनानाथ एकदम चापलूसी वाले अंदाज़ से पूछता है, ‘साहब कौनव शिक्षित बेरोजगारन के ताईं योजना आई है?’
‘देखो, भाई, योजना वग़ैरह के संबंध में परसों आकर पता करना। अभी तो मैं तुरंत ही डी.एम. साहब की मीटिंग में जा रहा हूँ।’ इतना कहते हुए ग्राम विकास अधिकारी जीप में बैठे और चले गए।
मीरपुर में है दीनानाथ का घर। ब्लॉक से पाँच किलोमीटर दूर, सरयू नदी के किनारे। वह दलित जाति का ऐसा अभागा युवक है, जिसके जन्मते ही उसकी माँ लोक-लाज के डर से गाँव के छोर पर स्थित पोखर किनारे फेंक आई थी। फिर वह एक नि:संतान महतो काका की औलाद के रूप में पला। वैसे गाँव के कई बुज़ुर्गों का कहना था कि दीनानाथ गाँव के बाबू साहब उर्फ़ लंबरदार विक्रम सिंह की नाजायज़ संतान है। बुज़ुर्गों को पता था कि गाँव की सभी युवा बहू-बेटियों को विक्रम सिंह ने ख़राब किया था। कभी न कभी, किसी न किसी बहू- बेटी को ठाकुर के लठैतों द्वारा अगवा कर लिया जाता और फिर विक्रम सिंह की हवस पूरी करने के बाद, लूटी-पिटी हालत में ग़रीब घरों की बहू-बेटियाँ वापस लौट आतीं। अपनी देह पर अपमान और कोख में अनचाहा बीज लेकर। इसी अवैध संपर्क के प्रभाव से अकसर पैदा होती नाजायज़ संतानें, जिन्हें लोक-लाज के भय से कई बार अनब्याही माँएँ अपने ही रक्त-माँस से सिंचित नवजात शिशुओं को फेंक आतीं पोखर के किनारे। कभी ऐसा भी होता था कि कोई बहू-बेटी यह अपमान बर्दाश्त न कर पाने की स्थिति में कुएँ, तालाब या नहर में डूबकर ख़ुदकुशी कर लेती थीं।
महतो परिवार की ग़रीबी में किसी तरह दीनानाथ का बचपन बीता। तमाम अभावों के बीच वह पढ़ा ज़रूर, मगर दसवीं कक्षा पास नहीं कर पाया। उसे कई बार लगता था कि पढ़ने से ज़्यादा ज़रूरी है पेट की आग बुझाने का इंतज़ाम करना। कई रातों में जब भुने आलू खाकर और पानी पीकर उसे लगभग भूखे पेट सोना पड़ा तो लगा कि यह आग तो चूल्हे की आग से भी ज़्यादा धधकती है। चूल्हे की आग तो पानी डालने पर शांत हो जाती है किंतु पेट की आग तो बिना भरपेट खाए बुझती ही नहीं। दीनानाथ सोचता है कि मीरापुर की आधी आबादी तो उसी के जीवन-स्तर जैसी है। मुश्किल से आठ-दस घर ठाकुरों के, पाँच घर पंडितों के और बाकी में कुर्मी, अहीर, जुलाहा होंगे। मगर ऊपर वाले का अन्यायी विधान कि गाँव पर हावी है—ठाकुर और पंडित। ठाकुर और पंडित का काटा पानी भी नहीं माँगता, इतने विषधर हैं ये।
ग्राम विकास अधिकारी के जीप पर बैठकर चले जाने के बाद दीनानाथ फिर उसी दोपहरी में उल्टे पाँव गाँव की तरफ़ लौट पड़ा। दीनानाथ सुबह चना-चबेना करके चला था, जबकि इस वक्त दोपहर के दो बजे थे। उसे अब पेट में भूख के दर्द की कचोट महसूस हो रही थी। उसे इन सरकारी अफ़सरों पर बड़ा क्रोध आया—जो हैं तो जनता की सेवा के लिए, पर सेवा क्या, ये तो उल्टे जनता से सेवा करा रहे हैं। इसके अलावा ये सरकारी अफ़सर ठाकुरों और पंडितों का साथ देकर, उस जैसे दलित लोगों का ख़ून चूस रहे हैं। उन्हें जोंक या खटमल कहा जाए तो बुरा नहीं। वह मन ही मन सोचता है। इस वीरान रास्ते पर दूर तक कोई साया तक नहीं है। रास्ते में एक नल देखकर, जो एक प्राथमिक पाठशाला में लगा था, रुककर दीनानाथ अपनी प्यास बुझाता है और थकान एवं निराशा- भरे क़दमों से फिर गाँव की ओर चल पड़ता है।
घर पहुँचता है तो देखता है कि घरवाली पार्वती बरामदे में बैठी उसका इंतज़ार कर रही है। वह सहसा उससे पूछती है, ‘आज तो बड़ी देर लाग गय?’
‘का करी! वे कमज़ात सरकारी अफ़सर अब दूसरे दिन बुलाइन हैं। उन्हें का मालूम कि यही लू और दुपहरिया मा फिरि दस कोस गोड़ तुड़ावै का पड़ै!’
दीनानाथ जब तक हाथ-पैर धोता है तब तक पार्वती सूखी रोटियाँ, आलू का भरता, एक टुकड़ा प्याज और हरी मिर्च रख देती है। रोटी का कौर रह-रहकर उसके गले में अटक जाता है। दीनानाथ किसी तरह उसे निगलता है और अपनी ग़रीबी को सोचकर भीतर ही भीतर रोता भी जाता है।
दूसरे दिन दीनानाथ फिर ग्राम विकास अधिकारी के पास जाने के लिए निकला, मगर वे उसे विक्रम सिंह की दालान में ही मिल जाते हैं। वह उनसे दंडवत् प्रणाम करता है।
‘सरकार, चक्की लगावय की ख़ातिर सोचित हन।’ कहते हुए दीनानाथ मानो और झुक गया है।
ग्राम विकास अधिकारी ने अपने बैग से फ़ार्म निकाला और उसे दीनानाथ की तरफ़ बढ़ाते हुए कहा, ‘यह रहा फ़ार्म, इसे भरने के बाद ग्राम प्रधान से प्रमाणित कराकर, राशन कार्ड की प्रमाणित फ़ोटो कॉपी और दसवाँ दर्जा पास करने का प्रमाणपत्र, चरित्र-प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र के साथ मुझे मिलना। इस फ़ार्म की फ़ीस निकालो, पचास रुपया!’
दीनानाथ की जेब में जतन से संभाला गया एक सौ का बंधा हुआ नोट था, जिसे बाहर निकालते ही अधिकारी महोदय ने झटक लिया।
अगले दिन दीनानाथ किसी तरह कॉलेज पहुँचा और अपनी जन्मतिथि तथा दसवीं पास होने का प्रमाण-पत्र उसने हासिल कर लिया। सुबह से इंतज़ार करते-करते शाम चार बजे उसका नंबर आया। मगर अभी भी चरित्र प्रमाण-पत्र बाकी था। ख़ैर, कॉलेज के बाबुओं को चाय-पानी कराकर उसने वह प्रमाणपत्र भी हासिल कर ही लिया। घर आते समय वह सोच रहा था कि सरकार भी कितनी अजीब है। आख़िर ऐसे चरित्र प्रमाण-पत्र से क्या फ़ायदा जिसे अपराधी भी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। घर पहुँचते-पहुँचते अँधेरा हो चला था, मगर फिर भी आज उसके चेहरे पर काफ़ी हद तक काम निपट जाने का संतोष झलक रहा था।
दूसरे दिन दीनानाथ सवेरे ही चना-चबेना कर सारे काग़ज़-पत्तर लेकर अधिकारी महोदय से मिलने ब्लॉक के पीछे बने उसके क्वार्टर में जा पहुँचता है। दीनानाथ को घर पर आते देख ग्राम विकास अधिकारी की भाव-भांगिमा बदल जाती है। वह बड़ी हिक़ारत की दृष्टि से उसे घूरता है और कहता है—‘महात्मा गांधी और दूसरे नेताओं ने तुम दलितों का दिमाग़ सातवें आसमान पर चढ़ा रखा है। मेहनत-मज़दूरी करोगे नहीं और चले हो चक्की लगाने अरे भई, सरकारी काम करने का समय होता है। तुम सबने मेरे घर को क्या खालाजी का घर समझ रखा है? जब देखो तब बिना टाइम का ध्यान रखे आ जाते हैं तंग करने। ख़ैर, आ गए हो तो ज़रा पास के हैंडपंप से तीन-चार बाल्टी पानी खींच लाओ।’
उसे अपनी परिस्थिति पर बड़ा अफ़सोस हुआ। फिर वह सोचने लगा कि यदि किसी तरह क़र्ज़ा मिल गया तो चक्की लगाने से कम से कम उसकी ग़रीबी-भुखमरी तो दूर हो जाएगी।
काफ़ी देर तक बाट जोहने के पश्चात् अधिकारी महोदय आए और उन्होंने उसके काग़ज़ प्रमाण-पत्र आदि देखे। फिर बोले, ‘तुम बारह बजे तक ग्रामीण बैंक पहुँचो, मैं वहीं आ रहा हूँ।’
बैंक पहुँचने के कुछ ही देर पश्चात् अधिकारी महोदय भी वहाँ पहुँच गए। जल्दी ही वे उसे लेकर ग्रामीण बैंक प्रबंधक के कमरे में खड़े थे।
‘तुम्हारा ही नाम दीनानाथ है?’ बैंक मैनेजर नू पूछा।
‘जी हाँ, साहब!’
‘किस काम के लिए क़र्ज़ लेना चाहते हो?’ बैंक मैनेजर ने उससे अगला सवाल किया।
‘साहब, चक्की लगावय की ख़ातिर, साथ मा तेल पेरय कय मशीन।’
सामने की दुकान से फ़ोटो खिंचवाकर पासपोर्ट साइज की तीन कॉपी और उस दुकान, जहाँ से मशीन ख़रीदनी हो, कोटेशन बनवाकर लाने के लिए कहा गया दीनानाथ को। इसके अलावा ब्लॉक के दूसरे बैंकों से नो डयूज (कोई क़र्ज़ बाकी नहीं) का प्रमाण-पत्र भी।
दीनानाथ सोचता है कि सरकार भी कितने विचित्र, किंतु सत्य नियम बनाए हैं। बैंक के भीतर पहली बार प्रवेश करने वाला व्यक्ति इलाक़े के हर बैंक से लिखाकर लाए कि उस पर कोई क़र्ज़ बाकी तो नहीं है! बैंक वाले ऐसे में हिक़ारत से कहेंगे ही कि आज नहीं, कल आना। उसे लगा कि सरकार ख़ूब अपमानित करके ही लोगों को क़र्ज़ देती है। ऊपर से क़र्ज़ लेते वक्त दो, लोगों को ‘गिरांटर’ बनाओ। वे न मानें तो उनकी अलग से सेवा करो। वाह रे सरकारी नियम!
किसी तरह जब उसने ‘नो ड्यूज’ प्रमाण-पत्र ब्लॉक के सभी बैंकों से प्राप्त कर लिया, तो प्रश्न आया उसकी पहचान यानी आइडेंटीफिकेशन का कि यही दीनानाथ वह दीनानाथ है जो क़र्ज़ ले रहा है। ख़ैर, प्रमाणीकरण का यह काम ग्राम विकास अधिकारी ने किया। साथ ही क़र्ज़ के लिए जानकारी वाला फ़ार्म भी उसने भरा, जिसमें नाम, जाति, पता, कुल रकबा, वार्षिक आय, परिवार की सदस्य संख्या, परिवार नियोजन अपनाया या नहीं, दो ‘गिरांटर’ का नाम और अंत में शपथ-पत्र कि ‘मैं बैंक का यह क़र्ज़ा समय पर सूद सहित लौटाऊँगा, इसका दुरूपयोग नहीं करूँगा, अगर दुरूपयोग करता पाया जाऊँ तो बैंक को अधिकार है कि वह कार्यवाही के जरिए मेरी ज़मीन और चक्की आदि कुर्क कर ले।’ यह फ़ार्म ग्राम विकास अधिकारी स्वयं भर रहे थे। फिर उन्होंने इशारा किया कि भाई, बैंक वालों के लिए चाय-समोसा, पान-सिगरेट का तो कुछ इंतज़ाम करो, साहब लोग तुम्हारा ही काम कर रहे हैं।
दीनानाथ बाहर की दुकान पर बैंक कर्मचारियों और ग्राम विकास अधिकारी की संख्या गिनकर चाय-समोसे का आर्डर दे आया। वह मन ही मन सोच रहा था कि अभी क़र्ज़ मिला नहीं और लूट कितनी पहले ही शुरू हो गई। कुछ देर बाद जब ‘गिरांटर’ के रूप में उसे दो ग्रामवासी आ गए तो बैंक मैनेजर ने उनके दस्तख़त करा लिए। फिर दीनानाथ को बुलाकर कहा, ‘देखो, तुम्हारी बैंक की जो भी कार्यवाहियाँ हैं, वे सब निपट गई हैं, अब तुम फ़ार्म पर अंगूठा लगाओ।’
अरे नहीं, साहेब, हम दस्तख़त कय लेईत है।’ और उसने मैनेजर के कहे अनुसार काग़ज़ों पर कम से कम बारह स्थानों पर दस्तख़त कर दिए।
‘बैंक के बाहर पाँडेयजी की जो पान की दुकान है, वहाँ पर मशीनरी स्टोर वाले जायसवालजी बैठे होंगे, यहाँ बुला लाओ। तुम्हारा कोटेशन अभी बन जाएगा। जायसवालजी की मशीनरी की एजेंसी है। तुम्हें शहर में कहीं धक्के नहीं खाने पड़ेंगे इस काम के लिए।’
मामूस दीनानाथ मैनेजर की चालाकी और धूर्तता से दूर उनके रचे चक्रव्यूह में शामिल हो गया।
दीनानाथ ने बाहर आकर जायसवालजी का पता किया और उन्होंने कुछ ही मिनटों में कोटेशन तैयार कर दीनानाथ के हाथों में पकड़ा दिया जिसे उसने ले जाकर बैंक प्रबंधक को सौंप दिया। प्रबंधक ने दीनानाथ को सोमवार के दिन आने को कहा।
दीनानाथ को लग रहा था कि अब तो सरकारी क़र्ज़ मिला समझो। बस, बिजली का कनेक्शन मिलने का काम रह गया।
अगले दिन वह पावर कनेक्शन के लिए ख़सरा-खतौनी, राशन कार्ड और सब अन्य काग़ज़ात लेकर विद्युत उपकेंद्र पहुँचा। जब उसका नंबर आया तो उसने लाइन इंस्पेक्टर ओझाजी से मुलाक़ात की। उन्होंने उसकी अर्ज़ी ले ली और एक लाइनमैन को बुलाकर पूछा कि इसके घर तक बिजली कनेक्शन के लिए कितने खंभे लगाने पड़ेंगे? लाइनमैन ने हिसाब जोड़कर बताया कि पाँच खंभे लगाने होंगे।
लाइन इंस्पेक्टर ने तत्काल दीनानाथ से कहा कि बिजली कनेक्शन की निर्धारित रक़म सरकारी कोषागार में जमा कराओ और उसकी रसीद संलग्न करो तथा ऊपर से दो हज़ार रुपए ख़र्च करोगे, तब पावर कनेक्शन मिल सकेगा। पावर कनेक्शन दिए जाने पर फ़िलहाल रोक है।
‘ठीक है, साहेब!’ कहकर दीनानाथ बिजली दफ़्तर से लौट पड़ा। वह मन ही मन हिसाब लगा रहा था कि दो हज़ार घूस और एक हज़ार कनेक्शन शुल्क का प्रबंध कैसे किया जाए?
अगले सोमवार को दीनानाथ बैंक जाता है तो मैनेजर साहब उसे बुलाकर क़र्ज़ के चैक की रसीद पर दस्तख़त कराकर चैक अपने पास रख लेते हैं, कहते हैं, ‘कल मंत्रीजी आ रहे हैं, वही बांटेगे।’
अगले दिन आयोजित सरकारी ऋण मेले में दीनानाथ को क़र्ज़ का चैक मिलता है तो वह फूला नहीं समाता। सैकड़ों किसानों, बेरोज़गारों को ऋण देकर प्रदेश के मंत्री कार में बैठकर फुर्र से उड़ जाते हैं।
अब कुछ पाठकों को जिज्ञासा होगी कि दीनानाथ को बिजली कनेक्शन मिला या नहीं, उसकी चक्की लगी या नहीं?
तो पाठकों! दीनानाथ पाँच महा तक दौड़ता रहा। इसके बावजूद वह बिजली का कनेक्शन नहीं लगवा पाया। मशीनरी स्टोर वाले ने उसे आधा सामान देकर पूरे सामान के दाम पर दस्तख़त करा लिए और कहा कि बाकी सामान बाद में आकर ले जाना।
क़र्ज़ लेने के बाद जब छठा महीना शुरू हो गया, तो नियमित रूप से क़िस्तें जमा कराने के लिए बैंक का नोटिस आ गया।
दीनानाथ को काफ़ी बाद में यह पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी, बैंक मैनेजर का रिश्तेदार था, उसने बेरोज़गारों को महंगा सामान दिलवाकर ख़ूब ठगा। सामान भी एकदम घटिया था। एक और बेरोज़गार, जो उससे थोड़ा ज़्यादा इंटर तक पढ़ा था, उसने उसे बताया कि बैंक मैनेजर का दस परसेंट, ग्राम विकास अधिकारी का पाँच परसेंट, मशीनरी वाले जायसवाल का दस परसेंट सब पहले से तय है...!
पाठको, क़र्ज़ लेने के बाद जब दीनानाथ की चक्की यथार्थ में आटा न पीस सकी तो निराश होकर वह घर छोड़कर भाग गया। अब क़र्ज़-वसूली के लिए बैंक दीनानाथ को तलाश रहा है। इसके कुछ दिनों के पश्चात् देश के प्रधानमंत्री का मुस्कराता हुआ चेहरा और वक्तव्य छपा था—‘देश के दस लाख शिक्षित बेरोज़गारों को स्वत: रोज़गार प्रदान किया गया है!’
dinanath aaj anya dinon ki tulna mein kafi utsahit dikh raha tha. uska karan bhi saaf tha, savere savere akhbar mein use ek khabar paDhne ko mili thi ki sarkar haiskul, intar tak paDhe shikshit berozgaron ko ek laakh rupe tak ka qarz degi, jismen pachchis pratishat ki dhanrashi chukta bhi nahin karni hogi. is khabar ko jis jis berozgar ne paDha, usi ka rakta sanchar baDh gaya. phir dinanath to pichhle kafi din se shahr jane ki taiyar kar raha tha. ye khabar paDhkar use laga ki wo gaanv mein hi rozgar pa jayega. phir uski gharibi kuch had tak door ho sakegi.
yoon duniyadari ke mamle mein dinanath kafi samajhdar aur paripakva tha. kuch to ghar ki gharibi aur uski jati ne use duniyadar bana diya tha. akhir bapu ki is gharibi aur jati ne use qadam qadam par khoon ke ansu, apman, hiqarat ki duniya mein jina hai, yahi sab kuch sikhaya tha. use ye bhi achchhi tarah pata tha ki sarkar dvara nirmit har ek janhit yojna kaghaz se chalkar kaghaz par hi khatma ho jati hain. akhir ye kaisi yojnayen aur vikas ke karyakram hote hain aur kiski gharibi door karte hain! use kai baar baDe buDhon ka ye kahna kafi theek lagta tha ki sarkar ki har yojna kuan hoti hai, jismen aya–aya sama jaye, kuch pata hi nahin?
phir bhi use laga ki akhbar mein chhapi is sarkari yojna ke sambandh mein kuch vistar se jankari prapta karni chahiye. jeth ki tapti chil chilati dopahri, jismen door door tak rasta bhi sunsan rahta hai, koi pashu pakshi tak nahin dikhta aur na hi koi adami, aisi dopahri mein wo pasine se lath path gram vikas adhikari ke paas pahunchta hai aur unhen ramajuhar karta hai. gram vikas adhikari thoDa bhannaye se andaz mein usse puchhta hai ki aya baat hai kaise aaye ho? dinanath ekdam chaplusi vale andaz se puchhta hai, ‘sahab kaunav shikshit berojgaran ke tain yojna aai hai?’
‘dekho, bhai, yojna vaghairah ke sambandh mein parson aakar pata karna. abhi to main turant hi Di. em. sahab ki miting mein ja raha hoon. ’ itna kahte hue gram vikas adhikari jeep mein baithe aur chale ge.
mirpur mein hai dinanath ka ghar. alauk se paanch kilomitar door, saryu nadi ke kinare. wo dalit jati ka aisa abhaga yuvak hai, jiske janmate hi uski maan lok laaj ke Dar se gaanv ke chhor par sthit pokhar kinare phenk aai thi. phir wo ek nihsantan mahto kaka ki aulad ke roop mein pala. vaise gaanv ke kai buzurgon ka kahna tha ki dinanath gaanv ke babu sahab urf lambardar vikram sinh ki najayaz santan hai. buzurgon ko pata tha ki gaanv ki sabhi yuva bahu betiyon ko vikram sinh ne kharab kiya tha. kabhi na kabhi, kisi na kisi bahu beti ko thakur ke lathaiton dvara agva kar liya jata aur phir vikram sinh ki havas puri karne ke baad, luti piti haalat mein gharib gharon ki bahu betiyan vapas laut atin. apni deh par apman aur kokh mein anchaha beej lekar. isi avaidh sampark ke prabhav se aksar paida hoti najayaz santanen, jinhen lok laaj ke bhay se kai baar anabyahi manen apne hi rakta maans se sinchit navjat shishuon ko phenk atin pokhar ke kinare. kabhi aisa bhi hota tha ki koi bahu beti ye apman bardashta na kar pane ki sthiti mein kuen, talab ya nahr mein Dubkar khudakushi kar leti theen.
mahto parivar ki gharibi mein kisi tarah dinanath ka bachpan bita. tamam abhavon ke beech wo paDha zarur, magar dasvin kaksha paas nahin kar paya. use kai baar lagta tha ki paDhne se zyada zaruri hai pet ki aag bujhane ka intzaam karna. kai raton mein jab bhune aalu khakar aur pani pikar use lagbhag bhukhe pet sona paDa to laga ki ye aag to chulhe ki aag se bhi zyada dhadhakti hai. chulhe ki aag to pani Dalne par shaant ho jati hai kintu pet ki aag to bina bharpet khaye bujhti hi nahin. dinanath sochta hai ki mirapur ki aadhi abadi to usi ke jivan atar jaisi hai. mushkil se aath das ghar thakuron ke, paanch ghar panDiton ke aur baki mein kurmi, ahir, julaha honge. magar uupar vale ka anyayi vidhan ki gaanv par havi hai—thakur aur panDit. thakur aur panDit ka kata pani bhi nahin mangta, itne vishadhar hain ye.
gram vikas adhikari ke jeep par baithkar chale jane ke baad dinanath phir usi dopahri mein ulte paanv gaanv ki taraf laut paDa. dinanath subah chana chabena karke chala tha, jabki is vakta dopahar ke do baje the. use ab pet mein bhookh ke dard ki kachot mahsus ho rahi thi. use in sarkari afasron par baDa krodh aya—jo hain to janta ki seva ke liye, par seva aya, ye to ulte janta se seva kara rahe hain. iske alava ye sarkari afsar thakuron aur panDiton ka saath dekar, us jaise dalit logon ka khoon choos rahe hain. unhen jonk ya khatmal kaha jaye to bura nahin. wo man hi man sochta hai. is viran raste par door tak koi saya tak nahin hai. raste mein ek nal dekhkar, jo ek prathamik pathashala mein laga tha, rukkar dinanath apni ayas bujhata hai aur thakan evan nirasha bhare qadmon se phir gaanv ki or chal paDta hai.
ghar pahunchta hai to dekhta hai ki gharvali parvati baramde mein baithi uska intzaar kar rahi hai. wo sahsa usse puchhti hai, ‘aaj to baDi der laag gay?’
‘ka kari! ve kamazat sarkari afsar ab dusre din bulain hain. unhen ka malum ki yahi lu aur dupahriya ma phiri das kos goD tuDavai ka paDai!’
dinanath jab tak haath pair dhota hai tab tak parvati sukhi rotiyan, aalu ka bharta, ek tukDa ayaj aur hari mirch rakh deti hai. roti ka kaur rah rahkar uske gale mein atak jata hai. dinanath kisi tarah use nigalta hai aur apni gharibi ko sochkar bhitar hi bhitar rota bhi jata hai.
dusre din dinanath phir gram vikas adhikari ke paas jane ke liye nikla, magar ve use vikram sinh ki dalan mein hi mil jate hain. wo unse danDvat prnaam karta hai.
‘sarkar, chakki lagavay ki khatir sochit han. ’ kahte hue dinanath mano aur jhuk gaya hai.
gram vikas adhikari ne apne baig se faarm nikala aur use dinanath ki taraf baDhate hue kaha, ‘yah raha faarm, ise bharne ke baad gram pardhan se prmanit karakar, rashan kaarD ki prmanit foto kaupi aur dasvan darja paas karne ka prmanpatr, charitr prmanpatr, janmatithi prmaan patr ke saath mujhe milna. is faarm ki fees nikalo, pachas rupya!’
dinanath ki jeb mein jatan se sambhala gaya ek sau ka bandha hua not tha, jise bahar nikalte hi adhikari mahoday ne jhatak liya.
agle din dinanath kisi tarah kaulej pahuncha aur apni janmatithi tatha dasvin paas hone ka prmaan patr usne hasil kar liya. subah se intzaar karte karte shaam chaar baje uska nambar aaya. magar abhi bhi charitr prmaan patr baki tha. khair, kaulej ke babuon ko chaay pani karakar usne wo prmanpatr bhi hasil kar hi liya. ghar aate samay wo soch raha tha ki sarkar bhi kitni ajib hai. akhir aise charitr prmaan patr se aya fayda jise apradhi bhi asani se prapta kar lete hain. ghar pahunchte pahunchte andhera ho chala tha, magar phir bhi aaj uske chehre par kafi had tak kaam nipat jane ka santosh jhalak raha tha.
dusre din dinanath savere hi chana chabena kar sare kaghaz pattar lekar adhikari mahoday se milne alauk ke pichhe bane uske avartar mein ja pahunchta hai. dinanath ko ghar par aate dekh gram vikas adhikari ki bhaav bhangima badal jati hai. wo baDi hiqarat ki drishti se use ghurta hai aur kahta hai—‘mahatma gandhi aur dusre netaon ne tum daliton ka dimagh satven asman par chaDha rakha hai. mehnat mazduri karoge nahin aur chale ho chakki lagane are bhai, sarkari kaam karne ka samay hota hai. tum sabne mere ghar ko aya khalaji ka ghar samajh rakha hai? jab dekho tab bina taim ka dhyaan rakhe aa jate hain tang karne. khair, aa ge ho to zara paas ke hainDpanp se teen chaar balti pani kheench lao. ’
use apni paristhiti par baDa afsos hua. phir wo sochne laga ki yadi kisi tarah qarza mil gaya to chakki lagane se kam se kam uski gharibi bhukhamri to door ho jayegi.
kafi der tak baat johne ke pashchat adhikari mahoday aaye aur unhonne uske kaghaz prmaan patr aadi dekhe. phir bole, ‘tum barah baje tak gramin baink pahuncho, main vahin aa raha hoon. ’
baink pahunchne ke kuch hi der pashchat adhikari mahoday bhi vahan pahunch ge. jaldi hi ve use lekar gramin baink prbandhak ke kamre mein khaDe the.
‘tumhara hi naam dinanath hai?’ baink mainejar nu puchha.
‘ji haan, sahab!’
‘kis kaam ke liye qarz lena chahte ho?’ baink mainejar ne usse agla saval kiya.
‘sahab, chakki lagavay ki khatir, saath ma tel peray kay mashin. ’
samne ki dukan se foto khinchvakar pasport saij ki teen kaupi aur us dukan, jahan se mashin kharidani ho, koteshan banvakar lane ke liye kaha gaya dinanath ko. iske alava alauk ke dusre bainkon se no Dayuj (koi qarz baki nahin) ka prmaan patr bhi.
dinanath sochta hai ki sarkar bhi kitne vichitr, kintu satya niyam banaye hain. baink ke bhitar pahli baar pravesh karne vala ayakti ilaqe ke har baink se likhakar laye ki us par koi qarz baki to nahin hai! baink vale aise mein hiqarat se kahenge hi ki aaj nahin, kal aana. use laga ki sarkar khoob apmanit karke hi logon ko qarz deti hai. uupar se qarz lete vakta do, logon ko ‘girantar’ banao. ve na manen to unki alag se seva karo. vaah re sarkari niyam!
kisi tarah jab usne ‘no Dyooj’ prmaan patr alauk ke sabhi bainkon se prapta kar liya, to prashna aaya uski pahchan yani aiDentiphikeshan ka ki yahi dinanath wo dinanath hai jo qarz le raha hai. khair, prmanikran ka ye kaam gram vikas adhikari ne kiya. saath hi qarz ke liye jankari vala faarm bhi usne bhara, jismen naam, jati, pata, kul rakba, varshik aay, parivar ki sadasya sankhya, parivar niyojan apnaya ya nahin, do ‘girantar’ ka naam aur ant mein shapath patr ki ‘main baink ka ye qarza samay par sood sahit lautaunga, iska durupyog nahin karunga, agar durupyog karta paya jaun to baink ko adhikar hai ki wo karyavahi ke jariye meri zamin aur chakki aadi kurk kar le. ’ ye faarm gram vikas adhikari avayan bhar rahe the. phir unhonne ishara kiya ki bhai, baink valon ke liye chaay samosa, paan sigret ka to kuch intzaam karo, sahab log tumhara hi kaam kar rahe hain.
dinanath bahar ki dukan par baink karmchariyon aur gram vikas adhikari ki sankhya ginkar chaay samose ka arDar de aaya. wo man hi man soch raha tha ki abhi qarz mila nahin aur loot kitni pahle hi shuru ho gai. kuch der baad jab ‘girantar’ ke roop mein use do gramavasi aa ge to baink mainejar ne unke dastakhat kara liye. phir dinanath ko bulakar kaha, ‘dekho, tumhari baink ki jo bhi karyvahiyan hain, ve sab nipat gai hain, ab tum faarm par angutha lagao. ’
are nahin, saheb, hum dastakhat kay leit hai. ’ aur usne mainejar ke kahe anusar kaghzon par kam se kam barah athanon par dastakhat kar diye.
‘baink ke bahar panDeyaji ki jo paan ki dukan hai, vahan par mashinri ator vale jayasvalji baithe honge, yahan bula lao. tumhara koteshan abhi ban jayega. jayasvalji ki mashinri ki ejensi hai. tumhen shahr mein kahin dhakke nahin khane paDenge is kaam ke liye. ’
mamus dinanath mainejar ki chalaki aur dhurtata se door unke rache chakravyuh mein shamil ho gaya.
dinanath ne bahar aakar jayasvalji ka pata kiya aur unhonne kuch hi minton mein koteshan taiyar kar dinanath ke hathon mein pakDa diya jise usne le jakar baink prbandhak ko saump diya. prbandhak ne dinanath ko somvar ke din aane ko kaha.
dinanath ko lag raha tha ki ab to sarkari qarz mila samjho. bas, bijli ka kanekshan milne ka kaam rah gaya.
agle din wo pavar kanekshan ke liye khasra khatauni, rashan kaarD aur sab anya kaghzat lekar vidyut upkendr pahuncha. jab uska nambar aaya to usne lain inspektar ojhaji se mulaqat ki. unhonne uski arzi le li aur ek lainmain ko bulakar puchha ki iske ghar tak bijli kanekshan ke liye kitne khambhe lagane paDenge? lainmain ne hisab joDkar bataya ki paanch khambhe lagane honge.
lain inspektar ne tatkal dinanath se kaha ki bijli kanekshan ki nirdharit raqam sarkari koshagar mein jama karao aur uski rasid sanlagna karo tatha uupar se do hazar rupe kharch karoge, tab pavar kanekshan mil sakega. pavar kanekshan diye jane par filhal rok hai.
‘theek hai, saheb!’ kahkar dinanath bijli daftar se laut paDa. wo man hi man hisab laga raha tha ki do hazar ghoos aur ek hazar kanekshan shulka ka prbandh kaise kiya jaye?
agle somvar ko dinanath baink jata hai to mainejar sahab use bulakar qarz ke chaik ki rasid par dastakhat karakar chaik apne paas rakh lete hain, kahte hain, ‘kal mantriji aa rahe hain, vahi bantege. ’
agle din ayojit sarkari rin mele mein dinanath ko qarz ka chaik milta hai to wo phula nahin samata. saikDon kisanon, berozgaron ko rin dekar pardesh ke mantri kaar mein baithkar phurr se uD jate hain.
ab kuch pathkon ko jigyasa hogi ki dinanath ko bijli kanekshan mila ya nahin, uski chakki lagi ya nahin?
to pathkon! dinanath paanch maha tak dauDta raha. iske bavjud wo bijli ka kanekshan nahin lagva paya. mashinri ator vale ne use aadha saman dekar pure saman ke daam par dastakhat kara liye aur kaha ki baki saman baad mein aakar le jana.
qarz lene ke baad jab chhatha mahina shuru ho gaya, to niymit roop se qisten jama karane ke liye baink ka notis aa gaya.
dinanath ko kafi baad mein ye pata chala ki gram vikas adhikari, baink mainejar ka rishtedar tha, usne berozgaron ko mahanga saman dilvakar khoob thaga. saman bhi ekdam ghatiya tha. ek aur berozgar, jo usse thoDa zyada intar tak paDha tha, usne use bataya ki baink mainejar ka das parsent, gram vikas adhikari ka paanch parsent, mashinri vale jayasval ka das parsent sab pahle se tay hai. . . !
pathko, qarz lene ke baad jab dinanath ki chakki yatharth mein aata na pees saki to nirash hokar wo ghar chhoDkar bhaag gaya. ab qarz vasuli ke liye baink dinanath ko talash raha hai. iske kuch dinon ke pashchat desh ke prdhanmantri ka muskarata hua chehra aur vaktavya chhapa tha—‘desh ke das laakh shikshit berozgaron ko svtah rojagar pradan kiya gaya hai!’

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.