Font by Mehr Nastaliq Web

ठहाके

thahake

अज्ञात

अज्ञात

ठहाके

अज्ञात

और अधिकअज्ञात

    नोट

    प्रस्तुत पाठ एनसीईआरटी की कक्षा तीसरी के पाठ्यक्रम में शामिल है।

    हाथी — इस पृथ्वी पर मुझसे बलवान कोई जीव नहीं है।

    चींटी — अच्छा! अगर इतने ही बलवान हो तो मेरे बिल में घुसकर दिखाओ।

    लड़की (सहपाठी से) — वह कौन-सी कली है जो खिल नहीं सकती?

    सहपाठी — आसान सी बात, छिपकली और क्या!

    अमन हाथ से दाने फेंकने का अभिनय कर रहा। तभी उसका मित्र आया।

    मित्र — अमन! यह क्या कर रहे हो?

    अमन — चिड़िया को दाने खिला रहा हूँ। 

    मित्र — पर तुम्हारे हाथ में दाने तो हैं नहीं?

    अमन — तो यहाँ चिड़िया भी तो नहीं है।

    अध्यापक — ममता, 15 फलों के नाम बताओ।

    ममता — आम, संतरा, अमरूद और एक दर्जन केले। 

    पूनम (सहपाठी से) — मैंने एक ऐसी चीज़ बनाई है, जिससे हम दीवार के आर-पार देख सकते हैं।

    सहपाठी — अरे अरे वाह! वाह! क्या है वह चीज़?

    पूनम — छेद।

    स्रोत :
    • पुस्तक : वीणा (पृष्ठ 72)
    • प्रकाशन : एनसीईआरटी
    • संस्करण : 2022
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए