उद्धरण
उद्धरण श्रेष्ठता का संक्षिप्तिकरण हैं। अपने मूल-प्रभाव में वे किसी रचना के सार-तत्त्व सरीखे हैं। आसान भाषा में कहें तो किसी किताब, रचना, वक्तव्य, लेख, शोध आदि के वे वाक्यांश जो तथ्य या स्मरणीय कथ्य के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं, उद्धरण होते हैं। भाषा के इतिहास में उद्धरण प्रेरणा और साहस प्रदान करने का काम करते आए हैं। वे किसी रचना की देह में चमकती आँखों की तरह हैं, जिन्हें सूक्त-वाक्य या सूक्ति भी कहा जाता है। संप्रेषण और अभिव्यक्ति के नए माध्यमों में इधर बीच उद्धरणों की भरमार है, तथा उनकी प्रासंगिकता और उनका महत्त्व स्थापना और बहस के केंद्र में है।
आधुनिकतावादी आंदोलन के प्रमुख स्पेनिश कवि-लेखक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
समादृत समालोचक, निबंधकार, उपन्यासकार और साहित्य-इतिहासकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
आधुनिक नाटक के जनक और यथार्थवादी रंगमंच के अग्रदूत के रूप में समादृत नॉर्वेजियन नाटककार और रंग-निर्देशक।
अमेरिकी दार्शनिक, प्रकृतिवादी, निबंधकार, कवि और राजनीतिक विचारक। 'वाल्डन' कृति और 'सिविल डिसओबिडियंस' निबंध के लिए उल्लेखनीय।
सुप्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार और विचारक। आत्मकथात्मक कृति 'दी एजुकेशन ऑफ़ हेनरी एडम्स' के लिए उल्लेखनीय।
हेनरी मातीस (31 दिसम्बर 1869 - 3 नवंबर 1954) संसार प्रसिद्ध एक फ्रांसीसी कलाकार थे। वे रंग, तरल पदार्थों के प्रयोगों और अपनी सुंदरतम चित्रकला के लिए विख्यात थे। वह एक ड्राफ्ट्समैन, प्रिंटमेकर और मूर्तिकार थे, लेकिन मुख्य रूप से एक चित्रकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बीसवीं शताब्दी के शुरुआती दशकों में दृश्य कला में क्रांतिकारी विकास को परिभाषित करने में मदद की, चित्रकला और मूर्तिकला में महत्वपूर्ण विकास के लिए जिम्मेदार थे।
रोमानियाई-जर्मन उपन्यासकार, कवयित्री और निबंधकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
दुनिया की पहली बधिर और दृष्टिहीन स्नातक। महिला मताधिकार और श्रम अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाली लेखिका, अध्यापिका और सामाजिक कार्यकर्ता।
जर्मन-अमेरिकी इतिहासकार और दार्शनिक। 20वीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक सिद्धांतकारों में से एक.के रूप में समादृत।
सुपरिचित जापानी उपन्यासकार, कथाकार, निबंधकार और अनुवादक। नोबेल पुरस्कार के प्रमुख दावेदार के रूप में चर्चित।
वि-लेखक- विचारक होर्खे लुई बोर्खेस स्पेनिश भाषा के महानतम लेखकों में शुमार।पिछली शताब्दी के तीसरे दशक में स्पानी-लातिनी अमरीकी कविता में अवाँगार्द-आन्दोलन के एक प्रेरक कवि।