उद्धरण
उद्धरण श्रेष्ठता का संक्षिप्तिकरण हैं। अपने मूल-प्रभाव में वे किसी रचना के सार-तत्त्व सरीखे हैं। आसान भाषा में कहें तो किसी किताब, रचना, वक्तव्य, लेख, शोध आदि के वे वाक्यांश जो तथ्य या स्मरणीय कथ्य के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं, उद्धरण होते हैं। भाषा के इतिहास में उद्धरण प्रेरणा और साहस प्रदान करने का काम करते आए हैं। वे किसी रचना की देह में चमकती आँखों की तरह हैं, जिन्हें सूक्त-वाक्य या सूक्ति भी कहा जाता है। संप्रेषण और अभिव्यक्ति के नए माध्यमों में इधर बीच उद्धरणों की भरमार है, तथा उनकी प्रासंगिकता और उनका महत्त्व स्थापना और बहस के केंद्र में है।
समादृत मार्क्सवादी विचारक, सांस्कृतिक सिद्धांतकार, भाषाविद और लेखक। 'सांस्कृतिक वर्चस्व' के सिद्धांत के लिए उल्लेखनीय।
दक्षिण भारत के समादृत योगी, दार्शनिक और संस्कृत काव्यशास्त्री। शिव अद्वैत में योगदान।
अँग्रेज़ी रेस्टोरेशन युग की प्रसिद्ध नाटककार, कवयित्री, उपन्यासकार और अनुवादक। आरंभिक नारीवाद में महत्त्वपूर्ण योगदान।
मुग़लकालीन लेखक-इतिहासकार। अकबर के 'नवरत्न' में से एक। 'आइन-ए-अकबरी', 'अकबरनामा' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।
'भारतेंदु मंडल' के कवियों में से एक। कविता की भाषा और शिल्प रीतिकालीन। 'काशी कवितावर्धिनी सभा’ द्वारा 'सुकवि' की उपाधि से विभूषित।
कश्मीर शैव दर्शन से संबद्ध दार्शनिक, साधक, कवि और सौंदर्यशास्त्र के सिद्धांतकार। स्पंद सिद्धांत और प्रत्यभिज्ञा में योगदान।
सूफ़ी संत, संगीतकार, इतिहासकार और भाषाविद। हज़रत निज़ामुद्दीन के शिष्य और खड़ी बोली हिंदी के पहले कवि। ‘हिंदवी’ शब्द के पुरस्कर्ता।
कवि और गद्यकार। खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकाव्य 'प्रिय प्रवास' के रचनाकार।
अँग्रेज़ी प्रबोधन युग के प्रमुख कवि, व्यंग्यकार और अनुवादक। 'एन एसे ऑन क्रिटिसिज़्म', 'द रेप ऑफ द लॉक', 'द डनसियाड', 'एन एसे ऑन मैन' जैसी कृतियों की रचना और होमर के 'एलिअड' व 'ओडिसी' के अनुवाद के लिए उल्लेखनीय।
सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक, चिकित्सक और लेखक। मनोविज्ञान में 'व्यक्तित्व सिद्धांत' के प्रवर्तक।
सुप्रसिद्ध ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक। 'प्रोसेस फ़िलॉसफ़ी' के प्रतिपादक। 'प्रिंसिपिया मैथेमेटिका' कृति के लिए उल्लेखनीय।
समादृत फ्रेंच दार्शनिक और लेखक। विसंगतिवाद में योगदान। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
तेलुगु के महाकवि। राजा कृष्णदेवराय राय के 'अष्टदिग्गज' में अग्रणी।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी, काकोरी कांड के नायक और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य। कविताओं और जेल-डायरी के रूप में साहित्यिक योगदान।
समादृत कवि-आलोचक और संस्कृतिकर्मी। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।