ज्यां मिशेल बस्कवा की संपूर्ण रचनाएँ
उद्धरण 20

मेरे पास कुछ पैसे थे। मैंने सबसे सुंदर पेंटिंग्स बनाईं। मैं पूर्ण रूप से एकांत प्रिय था। मैंने बहुत काम किया। मैंने बहुत सारा नशा किया। लोगों के लिए मैं भयानक था।
- फ़ेवरेट
-
शेयर

कला समीक्षक क्या कहते हैं, मैं नहीं सुनता। मैं ऐसे किसी मनुष्य को भी नहीं जानता जिसे यह समझने के लिए कि कला क्या है, एक कला समीक्षक की आवश्यकता पड़ती हो।
- फ़ेवरेट
-
शेयर

किसी भी दिन मुझे परिपक्व कलाकारों के काम से ज़्यादा बच्चों के चित्रों में दिलचस्पी होती है।
- फ़ेवरेट
-
शेयर

चित्र बनाते समय मैं कला के बारे में नहीं सोचता। मैं जीवन के बारे में सोचने की कोशिश करता हूँ।
- फ़ेवरेट
-
शेयर