रचनाकार
कुल: 3279
ख्याति शाह
- जन्म : राजकोट
सुपरिचित गुजराती कवयित्री-लेखिका और पूंजी-निवेश सलाहकार। 'आगियाने अजवाले' और 'दीलुनी डायरी' कृति के लिए उल्लेखनीय।
ख़्वाजा हसन निज़ामी
- निवास : बुंदेलखंड
चरखारी (बुंदेलखंड) के महाराज विक्रमसाहि के दरबारी कवि। ब्रजभाषा में रचित वीरकाव्य 'लक्ष्मणशतक' के लिए स्मरणीय।
खीअलदास बेगवाणी ‘फ़ानी’
सुपरिचित सिंधी कवि, नाटककार, गायक और शिक्षाविद्। भोपाल कलामंडल में योगदान।
खेमकरण ‘सोमन’
- जन्म : नैनीताल
नई पीढ़ी के कवि-लेखक। 'नई दिल्ली दो सौ बत्तीस किलोमीटर' चर्चित कविता-संग्रह।
खुआन मानुएल रोका
- जन्म : मेडेलिन
कोलंबिया के सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, निबंधकार और संपादक। 'मेमोरिया देल आगुआ' (जल स्मृतियाँ), 'लूना दे सिएगोस' (अंधों का चाँद) उल्लेखनीय कृतियाँ।
खोसे मारीआ एगूरेन
पेरू के सुप्रसिद्ध प्रतीकवादी कवि, लेखक और पत्रकार। पेंटर और फ़ोटोग्राफ़र के रूप में भी योगदान।
ख़ोसे लेसामा लीमा
क्यूबा के सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, उपन्यासकार और निबंधकार। 'पारादिसो' उल्लेखनीय कृति।
ख़ोसे फ्रांको
पनामा के सुप्रसिद्ध कवि, लेखक और राजनयिक। पनामीय साहित्य में राष्ट्रीय पहचान और इतिहास को स्वर देने के लिए चिह्नित।
ख़ोर्ख़े एनरीके आदोउम
- जन्म : अंबाटो, इक्वाडोर
- निधन : क्विटो
इक्वाडोर के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक. राजनीतिज्ञ और राजनयिक के रूप में कार्य। 'प्रे-पोएमास एन पोस्त एस्पान्योल' उल्लेखनीय कृति।
ख़ोर्ख़े एदुआर्दो एइलसन
पेरू के सुप्रसिद्ध कवि और मूर्तिकार। प्रखर परिवर्तनवादी और हिस्पानी-अमरीकी काव्य के अग्रणी सुधारवादी के रूप में चिह्नित।
ख़ोर्ख़े कार्रेरा आन्द्रादे
इक्वाडोर के समादृत कवि, राजनेता, इतिहासकार और अनुवादक। 'माइक्रोग्रामस' काव्य-शैली के लिए उल्लेखनीय।
ख़ोर्ख़े आरबेलेचे
- जन्म : मोंटेवीडियो
उरुग्वे के कवि, निबंधकार और साहित्य के प्राध्यापक। 'एखेरसिसियो दे आमार' (प्रेमाभ्यास) उल्लेखनीय कृति।
ख़ैरुल अनवर
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय कवि के रूप में समादृत। 'अकू' (मैं) उल्लेखनीय कविता।