Font by Mehr Nastaliq Web

असहाय विचार

ashay vichar

प्राची

प्राची

असहाय विचार

प्राची

और अधिकप्राची

    अपने सबसे असहाय विचारों में भी

    ऐसे ईश्वर की प्रार्थना मत करना

    जो उसका भी हो

    जिसने लाखों हत्याओं को अंजाम दिया

    कभी सुमिरन मत करना वे मंत्र

    जो अस्पताल की बेंचों के बाहर

    अँधेरे कोनों में

    काँपते होंठों ने पढ़े

    और गँवा दी अपनी आख़िरी आस

    अपने सबसे क्रूर विचारों में

    डरना उन मासूम बच्चों से

    जो बंदूक़ की नलियों के सामने

    बमबारी के शोर में भी

    जीने और जीवित रहने की ईक्षा नहीं छोड़ते

    एक युद्धग्रस्त क्षेत्र के बच्चे ने कहा था

    उसे चीनी खानी है

    जान के बदले जान माँगने वालों के ईश्वर

    इनके ईश्वर के मित्र नहीं होंगे

    वरना वे भी कहते

    कि बंदूक़ और बमों को दफ़नाकर

    हम फल क्यूँ नहीं उगाते!

    स्रोत :
    • रचनाकार : प्राची
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY