Font by Mehr Nastaliq Web

लड़की / चीख़

laDki / cheekh

महमूद दरवेश

महमूद दरवेश

लड़की / चीख़

महमूद दरवेश

और अधिकमहमूद दरवेश

    साहिल पर एक लड़की है और लड़की के माँ-बाप हैं

    और माँ-बाप का एक घर है और घर में दो दरीचे

    एक मुहार है

    और समंदर में एक जंगी जहाज़ है मौज-मस्ती करता—

    साहिल पर सरगश्ती करते हुओं का शिकार करता

    चार पाँच सात

    ढेर हुए पड़े रेत पर

    लड़की फिलहाल बची हुई किसी नज़र आते

    ग़ैबी हाथ की सरपरस्ती में

    लिहाज़ा वो आवाज़ देती है: “अब्बू ! अब्बू ! हमें घर

    लौटना चाहिए, समंदर हम जैसों के लिए नहीं,

    बाप कोई जवाब नहीं देता

    पसरा पड़ा हुआ सूर्यास्त की जानिब

    सरकती अपनी परछाईं पर

    ख़ून-ख़ून खजूर के दरख़्त, बादल ख़ून-ख़ून!

    लड़की की आवाज़ ऊँची और ऊँची होती साहिल से आगे तक आती हुई

    रात में चीख़ उठती वो

    आहंग में आहंग नहीं

    लिहाज़ा एक ख़त्म होने वाली चीख़ ताज़ा ख़बर में

    जो क़त्तई नहीं रही ताज़ा ख़बर

    जब दो दरीचों और एक मुहार वाले घर पर बम गिराने के लिए

    हवाई जहाज़ लौटा।...

    स्रोत :
    • पुस्तक : प्यास से मरती एक नदी (पृष्ठ 332)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : कवि के साथ अनुवादक सुरेश सलिल, कैथराइन कोहैम
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY