Font by Mehr Nastaliq Web

संगीत

sangit

अनुवाद : यतेन्द्र कुमार

कोमल ध्वनियाँ भर जाती है, लेकिन उनका,

संगीत झनझनाया करता है स्मृति-पट पर,

जब मुरझा जाते सुमन, जिया करता सौरभ,

उससे ही जगी चेतना के भीतर बसकर

जैसे गुलाब के भरने पर सब पंखड़ियाँ,

हो जाती है संकुलित, प्रिया की शैया पर!

ऐसे ही तेरी याद, होगी जब तू प्रिय,

सो जाएगा यह प्यार स्वयं झपकी लेकर!

स्रोत :
  • पुस्तक : शेली (पृष्ठ 36)
  • संपादक : यतेन्द्र कुमार
  • रचनाकार : पर्सी बिश शेली
  • प्रकाशन : भारत प्रकाशन मंदिर, अलीगढ़

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY