Font by Mehr Nastaliq Web

ईश्वर का मुखपत्र

iishvar ka mukhpatr

लुइस मुनोज़ मारिन

लुइस मुनोज़ मारिन

ईश्वर का मुखपत्र

लुइस मुनोज़ मारिन

और अधिकलुइस मुनोज़ मारिन

    जैसे कोई सिपाही जंग लगी हुई तलवार

    घुटनों पर रख कर दो टूक कर दे

    वैसे ही मैंने अपने हृदय पर रखकर

    इंद्रधनुषों को तोड़ डाला है

    मैंने गुलाबी और सुर्ख़ बादलों को

    क्षितिज के पार उड़ा दिया है

    मैं अपने सपनों को भूल गया हूँ

    ताकि उन सपनों को समझ सकूँ

    जो उन लोगों की नसों में सोए हुए हैं

    जो मेरी चाय जुटाने के लिए

    पसीना बहाते हैं, आँसू बहाते हैं।

    वे सपने जो तपेदिक से चलनी हुई पसलियों में हैं

    (ज़रा सी हवा—ज़रा सी धूप का सपना)

    वे सपने जो भूख से जलती आँतों में निहित हैं

    (रोटी का, सिंकी रोटी का एक टुकड़ा)

    नंगे पैरों चलने वालों का सपना

    (सड़क पर कम कंकड़ रहें प्रभु! कम टूटी हुई बोतलें हों)

    खुरदुरे हाथों का सपना

    (हरी दूब, चिकने रेशम का सपना)

    कुंठित और कुचले हुए लोगों का सपना

    (प्यार...ज़िंदगी...उल्लास)

    इनके लिए मैं अपने सपनों को भूल गया हूँ।

    मैं अब ईश्वर का मुखपत्र हूँ

    उसका आंदोलन-कर्ता

    सितारों और नंगे भूखों की भीड़ को

    मैं ले चल रहा हूँ

    नई सुबह की ओर!

    स्रोत :
    • पुस्तक : देशान्तर (पृष्ठ 279)
    • संपादक : धर्मवीर भारती
    • रचनाकार : लुइस मुनोज़ मारिन
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ, काशी
    • संस्करण : 1960
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

    रजिस्टर कीजिए