Font by Mehr Nastaliq Web

अस्पताल से रपट

asptaal se rapat

वीस्वावा षिम्बोर्स्का

वीस्वावा षिम्बोर्स्का

अस्पताल से रपट

वीस्वावा षिम्बोर्स्का

और अधिकवीस्वावा षिम्बोर्स्का

    हमने माचिस की तीलियों से तय किया : उससे मिलने कौन जाए।

    मुझे चुना गया। मैं मेज़ से उठा।

    अस्पताल में मुलाक़ात का समय शुरू होने वाला था।

    मेरे अभिवादन का उसने कोई जवाब नहीं दिया।

    मैं उसका हाथ थामना चाहता था—उसने पीछे हटा लिया

    एक भूखे कुत्ते की तरह जो अपनी हड्डी नहीं छोड़ेगा।

    लगा कि वह मरने के बारे में झेंप रहा है।

    ऐसे व्यक्ति से, मैं नहीं जानता, क्या कहा जा सकता है।

    हमारी निगाहें एक-दूसरे से कतरा रही थीं, जैसे फ़ोटो-मोंताज में।

    उसने मुझसे रुकने को कहा, जाने को।

    हमारी मेज़ पर बैठे किसी के बारे में उसने नहीं पूछा।

    तुम्हारे बारे में, बलराम। तुम्हारे बारे में, घनश्याम। ही तुम्हारे बारे में, सुखधाम।

    मेरा सिर दर्द करने लगा। कौन किसके लिए मर रहा है?

    मैंने चिकित्सा की तारीफ़ की और एक ग्लास में सजे तीन बैंजनी फूलों की।

    मैंने धूप के बारे में बात की और कुम्हलाता रहा।

    यह कितना अच्छा है कि सीढ़ियाँ हैं जिनसे दौड़कर उतरा जा सकता है।

    यह कितना अच्छा है कि एक दरवाज़ा है जिसे खोला जा सकता है।

    यह कितना अच्छा है कि तुम मेज़ पर मेरी प्रतीक्षा कर रहे हो

    अस्पताल की गंध से मुझे मिचली आती है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : कोई शीर्षक नहीं (पृष्ठ 65)
    • रचनाकार : कवयित्री के साथ अनुवादक अशोक वाजपयी और रेनाता चेकाल्स्का
    • प्रकाशन : वाणी प्रकाशन
    • संस्करण : 2004
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए