Font by Mehr Nastaliq Web

सोता वन

sota van

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

व्लादीमीर नाज़ोर

और अधिकव्लादीमीर नाज़ोर

    अँधेरा है, वन की गहराई में नन्हे सोते से

    बूँद-बूँद गिरता मंद जल, शांत कलकल ठहरी।

    पाट के तट पर बैठी मूक छाया

    बहरी नीरवता में बूँद-स्वर गिनती।

    बूँद जब गिरती, ज्यों पीड़ा की सिहरन से

    पत्ती हर हिलती

    हरित शिखर तक उठता स्वर धरती से

    धीरे! धीरे! और भी धीरे!

    जन जोहता बाट फूलों की, पर्णों की, मकोड़ों की,

    उनींदे नेत्रों से ; उस छाया ने अब

    सहज हाथ उठाया पथरीले तट से,

    गिरती चुप धारा उसके मृदु करतल पर।

    फूल ने लौ बुझाई, बंद की आँखें

    नीली कलियों ने।

    काले पखेरुओं के नीचे, बहरी रात के अंक में

    गहरी नींद सोता वन।

    स्रोत :
    • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 16)
    • रचनाकार : व्लादीमीर नाज़ोर
    • प्रकाशन : ज़ाग्रेब, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1978

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY