Font by Mehr Nastaliq Web

हत्या के बाद : रात भर

hatya ke baad ha raat bhar

क्लाउड मैके

क्लाउड मैके

हत्या के बाद : रात भर

क्लाउड मैके

और अधिकक्लाउड मैके

    उसकी आत्मा धुएँ में लिपटी हुई स्वर्ग पहुँची :

    उसके पूर्वजों ने, हृदयहीन क्रूरता से क्षत-विक्षत,

    उसकी आत्मा को हृदय से लगा लिया।

    वह भयानक हत्या रात भर झूलती रही!

    एक अकेला चमकता हुआ सितारा (शायद वह सितारा

    जो उसका संरक्षक सितारा था, और जिसने अंत में हार

    कर उसे हत्यारों के हाथ में सौंप दिया था)

    उसकी झूलती हुई लाश को सूनी निगाहों

    से देखता रहा!

    सुबह हुई तमाशबीन तमाशा देखने आए

    भयानक लाश, धूप में खड़खड़ा रही थी :

    औरतें इकट्ठा थीं, किसी की आँख में

    सहानुभूति नहीं थी पश्चात्ताप नहीं था।

    सड़ती हुई लाश के चारों ओर श्वेत बच्चे ख़ुशी से

    नाच रहे थे!

    बच्चे जो बड़े होकर हत्यारे बनेंगे!

    स्रोत :
    • पुस्तक : देशान्तर (पृष्ठ 260)
    • संपादक : धर्मवीर भारती
    • रचनाकार : क्लाउड मैके
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ, काशी
    • संस्करण : 1960
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY