Font by Mehr Nastaliq Web

और नहीं

aur nahin

चेस्लाव मीलोष

और अधिकचेस्लाव मीलोष


     
    मुझे लगता है कि मैं कभी बताऊँ कैसे
    मेरे विचार बदले कविता के बारे में
    और यह कैसे हुआ कि मैं आज अपने को
    पुराने जापान के कई सौदागरों और दस्तकारों में से एक
    समझने लगा जो कविता सँजोया करते थे
    पुष्पित चेरी, गुलदाउदी और चाँद के बारे में
     
    काश मैं वेनिस की गणिकाओं का बयान कर सकता
    प्रासाद के छज्जे पर जिस तरह टहनी से छेड़तीं वे मोर को
    और कमख़ाब, मेखला के मोतियों के बाहर मुक्त रखतीं
    अपने भारी स्तनों को और वह रक्ताभ वैभव
    जहाँ वस्त्रों पर बटन के दबाव से उभरता उदर
    देता ऐसा साफ़ दिखाई जैसे सुबह धरती पर उतरते ही
    दिखे जहाज़ के कप्तान को सोने से लदा जहाज़
    और यदि मैं चिपचिपे पानी से भिड़े दरवाज़ों वाले
    क़ब्रिस्तान में पड़ी उनकी अभागी हड्डियों के लिए
    उनके आख़िरी इस्तेमाल किए गए कंधे से बेहतर सांत्वना
    का शब्द ढूँढ़ पाता, अकेला जो रोशनी के
    इंतज़ार में क़ब्र के पत्थर नीचे सड़ रहा है
     
    तो मैं संदेह नहीं करता, उदासीन चीज़ों से
    क्या हासिल हो सकता? कुछ नहीं, अधिक से अधिक सौंदर्य
    और इसलिए पुष्पित चेरी काफ़ी हैं हमारे लिए
    और गुलदाउदी और पूरा चाँद
    स्रोत :
    • पुस्तक : पुनर्वसु (पृष्ठ 39)
    • संपादक : अशोक वाजपेयी
    • रचनाकार : चेस्लाव मीलोष
    • प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1989
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY