Font by Mehr Nastaliq Web

फ़क़त अकेला

faqat akela

जनमेजय

जनमेजय

फ़क़त अकेला

जनमेजय

और अधिकजनमेजय

    कटती घास में सूँघी जा सकती है

    —कटती घास; जैसे

    संगीत में सुना जा सकता है

    —संगीत।

    चाय बनाते हुए बर्तन

    हाथ से छूट कर गिर गया

    इसके स्टील की आवाज़

    थोड़ी उछली और मौन में जा गिरी

    मौन अभी तक झनझना रहा है—

    गर्मियों की धूप की तरह

    मैं फ़क़त अकेला हूँ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : जनमेजय
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY