Font by Mehr Nastaliq Web

मौन झूठा सच हुआ है

maun jhutha sach hua hai

प्रदीप बहराइची

प्रदीप बहराइची

मौन झूठा सच हुआ है

प्रदीप बहराइची

और अधिकप्रदीप बहराइची

    मौन झूठा सच हुआ है शोर साथी।

    धैर्य टूटा छूटता हर छोर साथी॥

    हम निहारें रोज़ बन चातक गगन को

    मेघ कोरा बूँद बिन समझाऊँ मन को

    चाँद ओझल सूर्य बिन है भोर साथी।

    पूजता हूँ मन शिवालय-सा समझकर

    गूँथता हूँ स्वप्न को यादों में कसकर

    भीगता है आँख का अब कोर साथी।

    व्यर्थ चिंतन कर रहा ये जानता हूँ

    जो हुआ है दोष अपना मानता हूँ

    अब उदासी कर रही कमज़ोर साथी।

    स्रोत :
    • रचनाकार : प्रदीप बहराइची
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY