Font by Mehr Nastaliq Web
John Gray's Photo'

जॉन ग्रे

1948 | ह्यूस्टन, टेक्सास

लोकप्रिय लेखक और स्त्री-पुरुष संबंध परामर्शदाता।

लोकप्रिय लेखक और स्त्री-पुरुष संबंध परामर्शदाता।

जॉन ग्रे की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 80

जब नकारात्मक भावनाओं का दमन किया जाता है, तो सकारात्मक भावनाओं का भी दमन हो जाता है और प्रेम मर जाता है।

  • शेयर

कुछ समय तक अंतरंगता की भूख संतुष्ट होने के बाद, अब पुरुष को स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की भूख महसूस होने लगती है।

  • शेयर

जब किसी महिला को अहसास होता है कि वह सचमुच प्रेम पाने की हक़दार है, तो वह एक दरवाज़ा खोल रही है; ताकि पुरुष उसे प्रेम दे सके, लेकिन जब विवाह में दस बरस तक महिला ही प्रेम देती रहती है और उसे बदले में कुछ नहीं मिलता, तब जाकर उसे यह अहसास होता है कि वह ज़्यादा की हक़दार है।

  • शेयर

जब कोई पुरुष किसी महिला से प्रेम करता है, तो वह प्रेम और संतुष्टि से दमकने लगती है।

  • शेयर

जब ग़लतफ़हमियाँ पैदा हों, तो याद रखें कि हम अलग भाषाएँ बोलते हैं; पार्टनर की बात का असली अर्थ क्या है या वह सचमुच क्या कहना चाहता है, उसका अनुवाद करने में थोड़ा समय लगाएँ। इसके लिए निश्चित रूप से अभ्यास की ज़रूरत होती है, लेकिन यह इतना महत्त्वपूर्ण काम है कि आपको इसे करना चाहिए।

  • शेयर

Recitation