‘बेला’ की नई सोशल जगह
हिन्दवी डेस्क
01 नवम्बर 2026
‘हिन्दवी’ की शुरुआत से ही हमारी कोशिश रही है कि हिंदी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों को एक जीवंत और नियमित मंच दिया जाए। इसी प्रयत्न का एक विस्तार है ‘हिन्दवी बेला’—एक ऐसा अदबी ठिकाना, जहाँ साहित्य के साथ-साथ आर्ट, कल्चर और ज़ुबानों में रोज़-ब-रोज़ घट रही हलचलों को दर्ज किया जाता है।
अब तक ‘बेला’ के पाठक ‘हिन्दवी’ की मुख्य वेबसाइट के सोशल मीडिया मंचों यानी फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, X आदि के ज़रिए ‘बेला’ की गतिविधियों से परिचित होते रहे हैं। इन मंचों पर ‘हिन्दवी’ की दूसरी गतिविधियों, प्रस्तुतियों, अपडेट्स के साथ ‘बेला’ पर प्रकाशित लेखों-रचनाओं के लिंक भी साझा होते रहे हैं, लेकिन ‘हिन्दवी’ के मुख्य सोशल मीडिया पेजों पर ऑडियो-वीडियो, क्रिएटिव कार्ड्स और टेक्स्ट यानी सब तरह की सामग्री की अपनी जगह है। ऐसे में कई बार ‘बेला’ की मूलतः टेक्स्ट-केंद्रित सामग्री इस व्यापक प्रवाह में अपेक्षित ढंग से सामने नहीं आ पाती।
हम चाहते हैं कि ‘बेला’ के पाठकों के लिए एक ऐसा अलग सोशल मीडिया स्पेस हो, जहाँ उनकी दिलचस्पी की सारी सामग्री सरलता से, नियमित रूप से और एक जगह उपलब्ध हो सके... जहाँ ‘बेला’ पर प्रकाशित विभिन्न रचनाएँ, लेख, स्तंभ, समीक्षाएँ, रपट, संवाद, साहित्यिक टिप्पणियाँ और कला-संस्कृति से जुड़ी दूसरी सामग्री ही केंद्र में रहे। यानी एक ऐसा स्पेस, जो विशेष रूप से ‘बेला’ और उसके पाठकों के लिए ही हो।
इस मंशा से ही अब हम ‘हिन्दवी बेला’ के लिए एक नया पेज फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम सरीखे केंद्रीय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शुरू कर रहे हैं। अब आप ‘बेला’ की दुनिया से सीधे जुड़ने, उसकी नई प्रकाशित सामग्री जानने और अपने पसंदीदा लेखों तक पहुँचने के लिए हमारे नए फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों को फ़ॉलो कर सकते हैं; लिंक ये हैं :
• बेला फ़ेसबुक
• बेला इंस्टाग्राम
‘बेला’ की नियमितता, विविधता और साहित्यिक हलचलों का यह सिलसिला यों ही जारी रहेगा, बस आप ‘बेला’ पढ़ते रहिए, नए मंचों पर हमसे जुड़िए और इस साहित्यिक सफ़र का हिस्सा बने रहिए।
'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए
कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें
आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद
हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे
बेला पॉपुलर
सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए गए पोस्ट