जब भी उमा को वह औरत याद आती, एक ख़ौफ़ उसके वजूद पर तारी हो जाता। वह औरत, जो उसी कमरे में पलंग पर बच्चा पैदा करते मर गई थी, जिस पर आजकल उसे लेटना पड़ता था। कई बार सोचती थी, अपना बिस्तर उठाकर दूसरे कमरे में ले जाए और फ़र्श पर बिछाकर सो रहे। पर अपने ख़ौफ़ को दूसरों पर ज़ाहिर करना इतना आसान नहीं था। मनीश पर तो बिल्कुल नहीं। उससे कहा तो वह अबूझ आँखों से उसे देखता रहेगा और अपनी बात समझा न पाने का डर उसकी दहशत को और गाढ़ा कर देगा। माँजी ने कहा तो वे वही क़िस्सा बयान करना शुरू कर देंगी, जिससे उसे ख़ौफ़ आता था!
जब वह इस घर में आई, तुम्हारी तरह गर्भवती थी। यहाँ कारख़ाने की नई शाखा शुरू हुई तो उसके पति का तबादला अचानक बड़े शहर से इस क़स्बे में हो गया। आख़िरी महीना बहुत बुरा बीता उसका। रात को बिस्तर पर लेटती तो घंटे आधे घंटे में उठ बैठती। छाती मसलकर कहती, साँस नहीं आ रही। बार-बार यही कहती, साँस नहीं आती। लोग सुनते और कहते, सब्र करो, आदत पड़ जाएगी। यह जो कारख़ाने में सीमेंट उड़ता है, वही हवा को भारी बना देता है, उसी से साँस नहीं आती। किसी को नहीं आती, शुरू-शुरू में, फिर आदत पड़ जाती है। सबको पड़ गई तो उसे क्यों नहीं पड़ेगी। वह पूरी-पूरी रात बैठकर गुज़ार देती। कोशिश करती, ज़्यादा चले-फिरे नहीं, पति को नींद पूरी करनी थी न! कारख़ाने में नया-नया तबादला, काम का बोझ इतना कि बिस्तर पर लेटते ही नाक बजाने लगता।
फिर भी, दिन में जब-तब वह उससे कह उठती। वह जानती है, वह बच्चे को जन्म देने में बचेगी नहीं। शुरू-शुरू में पति सुनता और सुस्त हो जाता। कैसे बुरे वक़्त इस क़स्बे में पटका गया। न अस्पताल, न डॉक्टर, पर करता क्या बेचारा! न ख़ुद की माँ ज़िंदा, न पत्नी की, छोड़ता भी तो कहाँ छोड़ता उसे? उसके सामने वह यही दिखलाता कि घबराने की कोई बात नहीं थी। उसकी बात हँसी में टालते-टालते आदत पड़ गई और धीरे-धीरे उसने ध्यान देना बंद कर दिया। रोज़-रोज़ एक ही बात, कोई कब तक सुने?
उमा सुनती और सोचती, पर यह तो मेरी कहानी है। बिल्कुल मेरी कहानी। पर कहती नहीं। कैसे कहती? मनीश की माँ ज़िंदा थी और उसकी ख़ुद की भी।
फिर उस औरत पर सफ़ाई का फ़ितूर सवार हो गया। रात-भर न सोए, न साँस ले, बस घर को सजाती घूमे। कलात्मक रुचि की थी, चित्र बनाया करती थी। अब क्या कि दिन-रात कैनवास पर रंग उँड़ेलने में अपने को खपा दिया। घर की तमाम दीवारें अपने बनाए चित्रों से पाट दीं। फ़र्श की जो धुलाई-रगड़ाई की कि पूछो मत। कंपनी की भेज-कुर्सियाँ उठाकर स्टोर में बंद कर दीं। यह पलंग उसने ख़ुद खड़े होकर बढ़ई से बनवाया था। पलंग क्या, तख़्त समझो। हाँ, लकड़ी बढ़िया लगवाई और बनवाया ख़ूब लंबा-चौड़ा, पर नीचा तो देखो कितना है; फ़र्श से कुल छह इंच ऊपर। गद्दा भी पतला-सा। पतला है क्यों? दिमाग़ में यह ख़याल चढ़ गया कि सारा सामान कमरे से बाहर निकालकर नीचा तख़्त डालेगी तो कमरा बड़ा और ख़ाली लगेगा। ख़ाली जगह में हवा क़ाबू आ जाएगी और वह साँस ले पाएगी। साँस आने पर, कौन जाने एक रात नींद भी आ जाए। पर उम्मीद कहाँ रंग लाई। सीमेंट के कण उसी तरह हवा को बोझिल बनाए रहे, उसके फेफड़ों को चुनौती देते रहे और वह छाती मसलती रात-भर इधर-उधर डोलती रही। उसे लगता, उसका अजन्मा बच्चा आकर छाती में अटक गया है। कभी-कभी महसूस होता, वह ज़िंदा नहीं, मर चुका है। अंदर पड़ा-पड़ा फोड़े की तरह सड़ रहा है। इसलिए साँस नहीं आती, नींद ग़ायब हो गई है, खुली आँख बुरे-बुरे सपने आते हैं। पर पक्का पता करने का को तरीक़ा नहीं था। क़स्बे में न अस्पताल था, न एक्से-रे मशीन और न डॉक्टर। इंतज़ार के सिवा चारा न था। उस क्षण का, जब पेट में दर्द की ऐंठन शुरू हो और बच्चा ख़ुद-ब-ख़ुद जन्म ले ले। दाई का काम तो नाल काटना और बच्चे को नहलाना भर था। प्रकृति साथ न दे तो मौत से कौन लड़ सकता है। दाई जो कर सकती थी, किया। उस औरत की क़िस्मत ख़राब थी। बच्चे का सिर माँ के जिस्म में अटका रह गया। बाहर आ ही नहीं पाया। बाद में सुना, बड़े शहर में उसके परिचित कह रहे थे, फ़ॉरसेफ़ लगाकर बच्चे को बाहर खींच लेते तो दोनों की जान बच जाती। पर यहाँ कौन लगाता लेटी फ़ॉरसेफ़? मर गई बच्चे समेत इसी कमरे में, इसी बड़े तख़्त पर, जिस पर तुम हुई हो। बदक़िस्मत थी बेचारी।
बदक़िस्मत या महज़ औरत, उमा सोचती। यह उसकी कहानी है या मेरी या हर उस औरत की, जो अपने वर्ग और स्थान से तोड़कर दूसरी जगह फेंक दी जाती है? जब वह शादी से पहले कॉलेज में अर्थशास्त्र पढ़ाया करती थी तो उसकी हेड ने एक बार कहा था, विवाह करते हुए जिस बात का ख़याल रखना चाहिए, वह है स्थानमूलक तुष्टिगुण, यानी प्लेस युटिलिटी। उमा समेत सब हँस दिए थे। विवाह के अर्थशास्त्रीय विवेचन पर हँसने के सिवा कर भी क्या सकते थे? आज समझ में आता है, उनकी बात में दम था। भारत जैसे भीषण असमानताओं वाले देश में वर्ग और स्थान की भूमिका एक जैसी है। सिर्फ़ औरत ऐसी चीज़ है जिसे कहीं से उखाड़कर कहीं फेंका जा सकता है, इस धारणा के साथ कि वह जड़ें जमा ही लेगी। ऐसे तो कोई कीकर-बबूल से भी पेश नहीं आता। पर क़सूर किसका है? ख़ुद औरत का न। परजीवी की तरह इंतज़ार क्यों करती है कि कोई सुदृढ़ जड़ों वाला वृक्ष मिले तो उसके कंधों पर चढ़कर जीना शुरू कर दे? जड़विहीन क्यों बनाए रखती है ख़ुद को!
नहीं, उमा यह सब माँजी से नहीं कहती। उनका एक ही जवाब होता, तुम्हारे माँ-बाप को शादी से पहले सोचना चाहिए था। माँ-बाप को, उमा को नहीं। मनीश से कहने का सवाल ही पैदा नहीं होता था। अबूझ, अकबकाए भाव से उसे देखते रहने पर, जो समझ उसकी आँखों से उपजती, वह सिर्फ़ यह कहती कि उसकी बातों का बुरा क्या मानना, गर्भवती स्त्रियाँ ऊलजलूल सोचा ही करती हैं। कहती क्या, वह सिलसिलेवार सोचती भी नहीं थी। यों ही टुकड़ा-टुकड़ा तर्क दिमाग़ में उठता और किरच-किरच दहशत मन में रड़कती रहती। फिर रात के अँधेरे में एक क्षण ऐसा आता, जब निस्सीम आतंक उसके पूरे अस्तित्व पर हावी हो जाता।
न चाहकर भी उसे वही कहानी बार-बार सुननी पड़ती थी। माँजी न सुनाएँ तो कोई और औरत सुना जाती थी। उन्होंने भी तो उन्हीं सबसे सुन-सुनकर रटी थी। मनीश का नया-नया तबादला उस क़स्बे में हुआ था, इसलिए कारख़ाने में काम करने वाले सभी अफ़सरों और बाबुओं की बीवियाँ एक-एक करके उससे मिलने आ चुकी थीं। उसकी ज़बान पर छह महीने पहले मरी औरत की कहानी थी, जिसे अपनी अपनी शैली में वे सुना जाती थीं।
औरत मर गई तो पति का दिल टूट गया। इस घर में रह नहीं पाया। अगले दिन पड़ोसी के घर जा टिका और मैनेजर को दरख़्वास्त दे दी कि उसका घर बदल दिया जाए। इस घर के पीछे, ज़रा दाएँ को जो घर है, वह अलॉट हुआ है उसे। आजकल यहाँ है नहीं। शादी कराने दिल्ली गया हुआ है। आदमी अकेला कब तक रहे। छह महीने बीत चले। अच्छा हुआ, बच्चा माँ के साथ निबट लिया, वरना कौन पालता बेचारे को? आदमी का तो दिल ऐसा टूटा कि घर छोड़कर जाते वक़्त यह पलंग यहीं छोड़ गया। कहने लगा, मुझसे देखा नहीं जाएगा। उसकी हैबतनाक चीख़ों और बच्चे की बेआवाज़ मौत का साक्षी है यह। हर वक़्त उसकी याद दिलाएगा। बड़ी साध से बनवाया था बदक़िस्मत ने।
दाई के बाहर आकर कहने पर कि दोनों ख़त्म हो गए, वह रोता हुआ कमरे में दाख़िल हुआ तो सबसे पहले ख़ून से तरबतर पलंग देखा। फिर पलंग पर पड़ी उसकी लाश। वह तो चीख़ मारकर बेहोश हो गया, बाक़ी लोग भी डर से जकड़े खड़े रह गए। औरत की लाश की आँखें चौड़ी खुली हुई थीं और ऐसा ख़ौफ़ और दर्द भरा था उनमें कि किसी की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई। सुना, मरघट के डोम ने ही आँखें बंद कीं उसकी। बच्चा उसी के साथ जला। अटका जो पड़ा था बीच में। न पूरा बाहर, न पूरा अंदर। कोई लेडी डॉक्टर होती तो बाहर खींचकर देख लेती, मरा है या ज़िंदा। पर...देखकर होता क्या? ज़िंदा होता भी तो पालता कौन? तुमने देखे नहीं, बच्चों के कितने सुंदर-सुंदर चित्र बनाए थे उसने। उस घर में लगे हैं, देख आना किसी दिन। सारे के सारे सहेजकर ले गया उसका पति। बस, एक यह पलंग छोड़ गया। यों धो-पोंछकर साफ़ कर दिया था एक पड़ोसी ने, पटना शहर से डिब्बा लाकर पॉलिश भी मार दी थी, बिस्तर फिंक ही चुका था, पर वह ले जाने को तैयार नहीं हुआ। मैनेजर कहने लगा, कारख़ाने के स्टोर में पलंग वैसे भी कम हैं, कुछ टूट-फूट गए, कुछ अफ़सरों की बहाली बढ़ गई। जो अगला अफ़सर इस मकान में आएगा, इस्तेमाल कर लेगा। पलंग है बढ़िया, नहीं?
कहानी सुनते-सुनते उमा का चेहरा पीला पड़ जाता, साँस घुटने लगती, पेट में हौल का गोला उठ आता, सिर में चक्रवात भर जाता और उबकाई लेती वह उसी तख़्त पर निढाल पड़ जाती। आने वाली अफ़सर की बीवी होती, तो कान के पास आकर फुसफुसाती, 'बच्चा यहाँ मत होने दो। यहाँ की दाई दस बच्चे करवाती है तो सात माँएँ मर जाती हैं। मेरे दोनों बच्चे शहर में हुए, माँ के घर। तुम अपनी माँ के पास दिल्ली क्यों नहीं चली जातीं?' क्लर्क की बीवी होती तो त्रस्त आँखों से कहती, 'आपने यह घर कैसे ले लिया? छह महीने से ख़ाली पड़ा था, कोई यहाँ आने को तैयार नहीं था। उस औरत का भूत...आप तो गर्भवती भी हैं। बच्चा जनने अपनी माँ के पास क्यों नहीं चली जातीं? आपकी सास नहीं मानेगी क्या?' कोई-कोई औरत माँजी से कह भी देती। तब वे लंबी आह भरकर कहतीं, 'इसके माँ-बाप! उन्हें अपने सैर-सपाटे से फ़ुर्सत मिले तब न!'
वह बात नहीं है। उसके माँ-बाप और छोटी बहनें संवेदनशील नहीं हैं। वह तो उनकी महानगरीय दृष्टि है, जो उन्हें बिहार के इस धुर क़स्बे की वास्तविकता देखने नहीं देती। वे जानते ही नहीं कि उनके देश में ऐसे गाँव-क़स्बे भी हैं, जहाँ डॉक्टर नहीं हैं, चिकित्सा की सुविधाएँ नहीं हैं, जहाँ हर बीमारी का इलाज एस्पिरीन की गोली या तुलसी का काढ़ा है। दिल्ली शहर में भी लाखों लोग हैं, जो इसी क़स्बाई तरीक़े से जीते-मरते हैं, उनके बारे में भी वे क्या जानते हैं? उनके लिए बच्चे के जन्म में औरत का मरना बाज़ारू फ़िल्म का लटका है या सस्ते उपन्यास की गप। वे जानते ही नहीं, क़स्बा होता क्या है। उनके लिए छोटे-से-छोटा शहर है, जयपुर या कानपुर, जहाँ अस्पताल कम-ज़्यादा आधुनिक होते हैं; डॉक्टर कम-ज़्यादा काबिल, पर होते ज़रूर हैं। घर के बिस्तर पर, दाई की मदद से एक भगोना उबले पानी के भरोसे, बच्चे नानी-दादी ने पैदा किए थे, जिन्हें उसकी आधुनिक बहनें मनुष्य का दर्जा देने को भी तैयार नहीं थीं। वे संवेदनहीन नहीं, संवेदनशील थीं अपने वातावरण के प्रति। वही अर्थशास्त्र का स्थानमूलक तुष्टिगुण। वर्ग और स्थान का न पट सकने वाला अंतर उन्हें बिहार के इस औद्योगिक क़स्बे की सच्चाई जानने नहीं दे सकता था।
जब उसके गर्भवती होने के बाद, मनीश का तबादला अचानक यहाँ होने के आदेश आए, तो उसने सुझाव दिया भी था कि उमा माँ-बाप के पास जाकर बच्चे को जन्म दे। सुनकर वे भौचक रह गए थे। दोनों छोटी बहनों को लगा था, शहर में दंगा हो गया। उनकी व्यस्त सामाजिक ज़िंदगी की रफ़्तार में अड़चन तभी आती थी, जब शहर में फसाद हो जाए। कॉलेज के बाद पिक्चर, पार्टी, नाटक, सैर-सपाटा उनकी दिनचर्या के अभिन्न अंग थे। अस्पताल की भागमभाग और बच्चे की चिल्लपों की उसमें गुंजाइश नहीं थी। ऐसा नहीं था कि उसके बच्चा पैदा करने या पालने में उन्हें हाथ बँटाना पड़ता, बच्चा अस्पताल में डॉक्टर-नर्स के भरोसे पैदा होता, पर बेफ़िक्री और तफ़रीह में कुछ मनोवैज्ञानिक फ़र्क़ पड़ ही जाता। माहौल भी कोई चीज़ होती है। रात को बच्चा 'टाऊँ-टाऊँ' करके नींद ख़राब करता और दिन में मौज़-मस्ती करते यह अहसास मन को सालता रहता कि उमा अकेली है। पेट बढ़ी औरत को साथ लेकर बाहर जाना बहनों की सोफिस्टिकेटेड प्रकृति को रास नहीं आता और उसका अकेले घर पर पड़े रहना न्यायपूर्ण नहीं लगता। बेकार के धर्मसंकट में कोई पड़े क्यों, जब उनके महानगरीय धर्म के अनुसार, बच्चे का जन्म उसकी और उसके पति की अंतरंग समस्या थी, जिससे उनका कोई संबंध नहीं था। माँ-बाप की सहानुभूति भी अपने माहौल के प्रति थी। उमा उन्हें क्या दोष देती? शादी से पहले वही कहाँ जानती थी कि हिंदुस्तान में ऐसे गाँव-क़स्बे भी हैं, जहाँ डॉक्टर, अस्पताल, चिकित्सा-यंत्र, ऑक्सीजन तो दूर, मामूली दवाइयाँ और इंजेक्शन भी नहीं होते। होता एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, कंपाउंडर, दाई, एस्पिरीन की गोली और उबला गर्म पानी। जानती तो अनजान अंधे की तरह, गर्भ धर, इस क़स्बे में न चली आती। पर...जाती कहाँ?
शुरू-शुरू में उसने मिलने आने वाली औरतों से पूछा भी था, 'यह कैसी जगह है कि यहाँ कारख़ाना है, घर है, फ़र्नीचर है, पर अस्पताल या डॉक्टर नहीं है?
जवाब मिला था, 'हैं क्यों नहीं! आम बीमारियों के लिए प्राथमिक दवाख़ाना है। एक प्राइवेट जनरल फ़िज़ीशियन भी है। गंभीर बीमारी हो तो कंपनी अपने मातहतों को इलाज के लिए पटना भेजी देती है। बस, लेडी डॉक्टर नहीं है। तो भई, देहात में तो बच्चे दाई ही जनवाती है। हाँ, जच्चा-बच्चा की मृत्यु-दर काफ़ी ज़्यादा है। पर क्या किया जाए, गँवई गाँव का यही हाल है अपने देश में। जिनका मन यहाँ नहीं टिकता, मायके या ससुराल चली जाती हैं। तुम जानो, हमारे यहाँ लड़कियाँ मायके जाना ही पसंद करती हैं। एकाध कोई ससुराल जा टिकती है। इसीलिए लेडी डॉक्टर की ज़रूरत कभी महसूस नहीं हुई। पर अब कंपनी के मालिक बूढ़े हो चले। नई हवा के उनके लड़के-बहू चाहते हैं, यहाँ अस्पताल खुले, इलाज का वाजिब इंताज़ाम हो, लेडी डॉक्टर तक बहाल की जाए। योजना बन गई है, दो-तीन साल तक
अस्पताल हो जाएगा यहाँ।'
पर उमा का बच्चा तो अगले महीने पैदा होना था। उसे रोककर नहीं रखा जा सकता था। दो-तीन साल क्या, प्रकृति एक बार निर्णय ले ले तो घंटा-आधा घंटा भी रोका नहीं जा सकेगा। तभी न, इतना आसान है बच्चे का जन्म और इतना दुष्कर। अपने हाथ में कुछ हैं ही नहीं—उसका जी करता था, पटना चली जाए, दस-पंद्रह दिन किसी होटल में रहे और दर्द शुरू होने पर अस्पताल में भर्ती हो जाए। वहाँ वह अकेली हो सकेगी। वह औरत नहीं जाएगी उसके साथ। पर कैसे? पैसा कहाँ था उसके पास? जो कमाया, साथ-साथ ख़र्च करती रही; तब आर्थिक स्वतंत्रता विलास की वस्तु थी। जो बचाया, अपनी शादी में लगा दिया, थोड़ा-बहुत फिर भी जो बचा रहा, शादी के रूप में मौज-मज़े में होम कर दिया। अब वह पूरी तरह मनीश पर निर्भर थी। मनीश के पास इतना पैसा नहीं था कि उसे हफ़्ते-दो हफ़्ते सस्ते से सस्ते होटल में ठहरवा सके। फिर ज़रूरत क्या थी? बच्चे किसके नहीं होते। गाँव-क़स्बों में शहरों से ज़्यादा होते हैं। सबकी सब औरतें बच्चा जनने में मर जातीं तो देहात में बढ़ती आबादी यों अजाब न बनी होती। रहने दो। मैं जच्चा-बच्चा की मृत्यु-दर नहीं जानना चाहता। मैंने तुम्हारी तरह अर्थशास्त्र नहीं पढ़ा। आँकड़ों पर मेरी आस्था नहीं है, अपनी आँखों पर है। कोई एक औरत बच्चा जनते इस घर में मर गई तो इसका यह मतलब नहीं कि सब मरेंगी। औरतों को तो बात में से बात निकालने का चस्का होता है। मेरे पास इतना वक़्त कहाँ है? अभी तबादला हुआ है। नया काम समझने निबटाने के बाद बिस्तर पर लेटता हूँ, तो बदन चस-चस कर रहा होता है। मुझे तो साँस लेने में कोई तकलीफ़ नहीं होती, न किसी औरत का भूत मुझे सताता है। बढ़िया, चौड़ा, आरामदेह पलंग है। टीसते बदन को सुख मिलता है। गहरे सोऊँ नहीं तो अगले दिन काम कैसे करूँ?
हर आदमी अपने-अपने वर्ग-स्थान के प्रति संवेदनशील था। बच्चा उमा को पैदा करना था। इस क़स्बे के इस घर के उस पलंग पर, जिस पर वह औरत मरी थी। मनीश को नहीं, न उमा के माँ-बाप या बहनों को। वे सब अपने दायरों में सुरक्षित थे। वह औरत तो सिर्फ़ उमा के साथ रहती थी।
उसे हल्का-हल्का बुख़ार रहता था। जब-तब पेट और कमर में दर्द की मरोड़ उठा करती थी। दिन फिर भी गुज़र जाता, पर रात होने पर बिस्तर पर लेटती तो घंटे-भर बाद उठ बैठती। नाक-मुँह दोनों से साँस लेने की कोशिश करती, पर साँस आता नहीं। कभी-कभी इतना घबरा जाती कि मनीश को झकझोरकर जगा देती। कहती, 'दम घुट रहा है मेरा, साँस नहीं आ रहा।'
'बेवक़ूफ़ी की बात मत करो', वह कहता, 'हवा में सीमेंट के कण हैं इसीलिए साँस लेने में तकलीफ़ होती है। शुरू-शुरू में सभी को होती है, फिर आदत पड़ जाती है। सबको पड़ गई, तुम्हें क्यों नहीं पड़ेगी? दम घुटकर कोई नहीं मरा आज तक। कोशिश करो, नींद आ जाएगी। आदमी चाहे तो बैठे-बैठे भी सो सकता है। और चारा भी क्या है, तुम्हीं बतलाओ, मैंने तो कहा था कि दिल्ली चली जाओ पर तुम...’
उमा निरुत्तर हो जाती और मनीश करवट बदलकर पलंग के दूसरे कोने पर सरक जाता। ख़ूब चौड़ा पलंग था, चार ताबूतों के बराबर। मनीश और उसके बीच वह औरत आराम से आ लेटती थी। उसी का था न पलंग, साध से बनवाया हुआ। होनी को टालकर साँस लेने की ज़िद्दी आस में वह उमा के बराबर में लेटी रहती। साँस न उसे आती, न उमा को। उमा आँखें पूरी खोल, नीले चेहरे पर जड़ी, भय से फटी उन आँखों में देखती, जिनमें मौत ने रोशनी तो छीनी, त्रास नहीं छीन पाई। ख़ौफ़ और दर्द का ऐसा आलम था, जिसने मरकर भी उसकी आँखों को बंद नहीं होने दिया। उमा और गहरे उनमें झाँकती। वह औरत मंद-मंद मुस्कुराने लगती, पर आँखों का आतंक बना रहता। उमा को लगता वह उसका अजन्मा बच्चा ही था, जो अब उसकी कोख से जन्म लेने वाला था। उसके घर में, उसी के पलंग पर। उसका मन पसीज उठता। वह उसे भरोसा देने लगती कि इस बार उसका बच्चा ज़िंदा जन्म लेगा। वह उसे सहेजकर रखेगी, उसकी अमानत की तरह। औरत मुस्कुराना बंद कर देती। उसकी पुतलियाँ और फैलतीं, त्रास और गहराता और उसके साथ उमा को भी वह हैबतनाक मंज़र दीख जाता, जिसने कभी न ख़त्म होने वाला ख़ौफ़ उसकी रूह में भर दिया था। हौल का बवंडर उठता और उसके पूरे वजूद पर तारी हो जाता।
पता नहीं कितनी रातें उसने उस औरत के साथ एक बिस्तर पर गुज़ारीं। फिर सहना नामुमकिन हो गया। वह उसे मनीश के पास छोड़, भटकी रूह की तरह घर में डोलने लगी। मनीश उस औरत की बग़ल में आराम से सोया रहता। उमा इस कमरे से उस कमरे में भागती, वक़्त काटने के लिए कोने-कोने की सफ़ाई करने लगती।
एक वक़्त आया कि सफ़ाई-सजावट का फितूर उसके सिर पर सवार हो गया। छोटे क़स्बे में और जो न हो, प्राकृतिक संपदा काफ़ी थी। उसने सारा दिन आसपास के मैदानों-जंगलों में गुज़ारना शुरू कर दिया। तरह-तरह की आकर्षक आकार वाली डालियाँ, फलियाँ, लतरे, बाँस, जड़ें और जंगली फूल-पत्तियाँ ढूँढ़-ढूँढ़कर जमा करती और घर ले आती। फिर उनमें से कुछ फूलदानों में सजाती, कुछ के कोलाज बना डालती। फ़र्श और दीवारों पर सीमेंट की परत बार-बार साफ़ करती, उन्हें झाड़ती, पोंछती, चमकाती और अपनी बनाई कलाकृतियाँ उन पर सजा देती। फ़र्श पर छोटी मचियों पर रखे फूलदान, दीवार पर रंग-बिरंगे जीवन की हँसी-ख़ुशी को मूर्त करते कोलाज। अपने सबसे प्रिय कोलाज से उसने शयनकक्ष की दीवार ढक दी। पत्रिकाओं में से हँसते-खिलखिलाते बच्चों के चित्र काटकर उनके बीच उगते सूरज और अनगिनत झिलमिलाते सूरजमुखी के फूलों के बिंब रंगकर कोलाज तैयार किया था। उसकी कोशिश थी कि घर को इतनी सुंदरता और जीवंत हँसी से भर दे कि मौत अपना देखा हुआ रास्ता भूल जाए।
इस कोशिश में किसी-किसी रात बदन की हरारत ज़ोर पकड़ लेती। जूड़ी से थरथर काँपता शरीर तेज़ ज्वर के क़ब्ज़े में आ जाता। वह तय नहीं कर पाती, एस्पिरीन की गोली खाए या नहीं? कभी मेहनत से क्लांत देह ताप के सामने समर्पण कर देती और वह वहीं कमरे के धुले-पुँछे फ़र्श पर ढह जाती। नीम बेहोशी नींद का काम देती। माँजी का ध्यान उस पर चला जाता तो उठाकर फ़र्श पर बिछे अपने बिस्तर पर लिटा देतीं। उमा को कुछ राहत मिलती। जब से उसने देखा है, माँजी फ़र्श पर ही अपना बिस्तर बिछाती हैं। मनीश को ज़मीन पर पसरने से ख़ास चिढ़ है, वह जानती है। पर माँजी से उसने समझौता कर रखा है। एक बार बतलाया था उन्होंने, कैसे पति के मरने पर जब उन्हें धरती पर उतारा गया तो वे भी उतर आई थीं। दुबारा पलंग पर नहीं चढ़ी थीं। मनीश की कहासुनी के बावजूद ज़मीन पर सोने का नियम बना लिया था।
उमा को वहाँ लिटाकर वे उसके सिर में तेल की मालिश करते हुए उसे ढाढ़स बँधातीं, 'ऐसे घबराया नहीं करते, भगवान पर भरोसा रखो। मैंने दस बच्चों को जन्म दिया, ज़िंदा रहे कुल चार। तीन लड़कियाँ और यह एक लड़का, मनीश। भगवान की मर्ज़ी। हिम्मत रखो। भगवान जो करेगा, अच्छा ही करेगा।'
उमा की हिम्मत जवाब दे जाती। वह यह पूछने लायक़ भी नहीं रहती कि दस बच्चों में से कुल चार जीवित रखकर भगवान ने अच्छा क्या किया? वह औरत आकर उसके पैताने खड़ी हो जाती और अपनी दहशत-भरी आँखों से उसे ताकती रहती। वह काँप-काँप जाती। माँजी और मनीश उसे आम बीमारियों का इलाज करने वाले प्राइवेट फ़िज़ीशियन को दिखलाने के बारे में इस-उससे सलाह करते, गर्भावस्था में दिखलाना ठीक रहेगा या नहीं? निर्णय लिए जाने से पहले बुख़ार उतर जाता और इंतज़ार का पुराना सिलसिला शुरू हो जाता। उस दिन का, जब समय पूरा होने पर, प्रकृति उसे उस गुरुभार से मुक्त कर देगी।
एक महीने तक उसने इसी तरह घर को सजाया, सँवारा, सुंदर-स्वास्थ्यकर बनाया। फिर बरसात के मौसम के शुरुआती हफ़्ते में, रात के तीसरे पहर, जब वह घर के अंदर घुस आई चींटियों-मकोड़ों को बुहारकर बाहर फेंकने की नाकाम कोशिश कर रही थी, उसे लगा, उसके भीतर कुछ फट गया। ढेर सारा पानी टाँगों के बीच से निकलकर फ़र्श पर बहने लगा। कोई ज़ोर से चीख़ पड़ा। शायद वह औरत थी।
माँजी दौड़ी आई और गुहार मचाने लगीं कि बरसाती रात के उसी अँधियारे पहर में मनीश भागकर जाए और दाई को बुला लाए। उमा को ले जाकर पलंग पर लिटाने लगीं तो उसने कहर बरपा कर दिया, दूसरा पलंग लाओ। कहीं से भी लाओ, दूसरा लाओ! यह नहीं! इस पर नहीं।
वह साफ़ देख रही थी, उस पलंग पर वह औरत लेटी हुई थी।
पागल हुई हो, मनीश ने कहा, इस वक़्त दूसरा पलंग कहाँ से आएगा?
माँजी इस क़दर घबरा गईं कि ज़िंदगी में पहली बार, इकलौते बेटे को गाली दे डाली, नामुराद, बच्चा जनती औरत की बात सुना करते हैं। कहीं से भी एक खाट लेकर आ, माँगकर, चुराकर, कैसे भी ला।
क्या उन्होंने भी उस औरत को देख लिया था?
मनीश को याद आया, घर के सामने जो आम का बगीचा था, उसके बाहर एक तख़्त पड़ा रहता था। चौकीदार और उसके साथी उस पर बैठकर खैनी फाँकते और ताश पीटा करते थे। इस बरसात में वह ख़ाली होगा। वह जाकर वही उठा लाया।
तख़्त बारिश के पानी से भीगा हुआ था। आम से झड़ा बौर सड़कर उस पर चिपक गया था। उमा उस पर लेटी तो एक बार लिसलिसाहट ज़रूर महसूस की, फिर बदन से बेतरह झर रहे पसीने ने उसे एकाकार कर लिया। बच रहीं दर्द की उठती-गिरती लहरें और हर ज्वार के बाद शरीर पर रेंगने-काटने का अहसास। जब तक दर्द की लहर उतरकर दुबारा चढ़ने में पंद्रह मिनट का वक़्फ़ा देती रही, देह पर कीड़े रेंगने का अहसास तीव्रता से महसूस होता रहा। उसे लगा, वह औरत दूसरे कमरे में खिसकाए गए पलंग से उठकर, उसके बराबर में आ लेटी थी। वह उसी ठंडी-नीली उँगलियों का स्पर्श था, जो सहलाने-गुदगुदाने के बजाए बदन पर रेंग-रेंगकर डंक मार रहा था। डरकर वह चीख़ उठी। दर्द ने चीख़ को समेट लिया और उस लिजलिजे-चुँटते अहसास से छुटकारा दिलाने के लिए पाँच-पाँच मिनट पर उठने लगा। जब तक दाइ वहाँ पहुँची, दर्द से निजात का वक़्त बेमानी रह गया था, फिर भी उमा ने उसके दोनों हाथ पकड़कर कहा, “मेरे बदन पर कुछ रेंग रहा है, काटे जा रहा है।
दाई हँस पड़ी। बोली, यह बोसीदा तख़्त कहाँ से उठा लाए, चीटियाँ ही चींटियाँ भरी पड़ी हैं सड़ी लकड़ी में। वह बढ़िया पलंग कहाँ गया, जिस पर मैंने पहले वाली की जचगी करवाई थी?
नहीं, वह नहीं, उमा चीख़ पड़ी, उस पर मैं उसका बच्चा ज़िंदा नहीं जन पाऊँगी!
दाई ने कंधे झटक दिए और अपने काम से लगी। उसके दोनों हाथ अपने बलिष्ठ हाथों में जकड़कर, बच्चा जनने के लिए, सामर्थ्य से बाहर का ज़ोर लगाने के लिए उसे उकसाने लगी। दर्द पूरे उठान पर था। उमा उस औरत से मिन्नत कर रही थी कि वह उसके बराबर से उठ जाए, जिससे वह इस सँकरे तख़्त पर पूरा फैलकर लेट सके और उसके बच्चे को ज़िंदा जन्म दे सके। ओठों ही ओठों में वह कहे जा रही थी, 'इस बार तुम्हारा बच्चा ज़रूर ज़िंदा रहेगा, तुम देख लेना, ज़रूर रहेगा। इस ख़ौफ़ को अपनी आँखों से निकाल दो, मेरे बोसीदे पलंग से उठ जाओ। मुझे अकेला छोड़ दो। मैं वादा करती हूँ, कितनी भी ताक़त लगे, मैं तुम्हारे बच्चे को ज़िंदा जन्म दूँगी।' उमा ने आँखें बंद कीं, दाँत कसे, दाई के हाथों पर नाख़ून गड़ाए और शरीर के निचले भाग को शक्ति का केंद्र बना लिया। पल-भर के लिए उस औरत ने भी अपनी आँखें बंद कर लीं। उतनी विमुक्ति काफ़ी थी। ख़ौफ़ से आज़ाद होते ही, उसकी देह में एक नई इच्छाशक्ति ने जन्म लिया। शरीर की ताक़त से परे की चीज़ थी वह इच्छाशक्ति, जिसके बल पर, बदन से निकला ख़ून का फव्वारा शिशु को भी बाहर खींच लाया।
लड़की है।” दाई ने कहा।
गर्व से उमा का चेहरा दीप्तिमान हो गया। डर, दर्द, बदन पर रेंगती चींटियाँ सब भूलकर वह बुदबुदा उठी, मैं जीत गई। अपनी बच्ची को रोते सुना मैंने। उसने आँखें खोलीं और बच्ची के बजाए औरत को देखा। उसकी आँखें भी खुली थीं और उनका ख़ौफ़ बरकरार था। उमा ने अपनी ग़लती महसूस की। हार-जीत का सवाल कहाँ था? यह जन्म उन दोनों का साझा था। मेरी नहीं तुम्हारी बच्ची, उसने प्रार्थना के स्वर में कहा, एक बार देखो तो उसे, कितनी स्वस्थ है। सुनो उसका जीवन-क्रंदन और इस भय को अपनी आँखों से मिटा दो। प्यार करो उसे और विदा लो।
ख़ौफ़जदा चेहरे और फटी आँखों के साथ वह औरत हँस दी। अगर फ़व्वारे की तरह उमा का ख़ून बाहर न बह रहा होता तो उस हैबतनाक हँसी को देख जम जाता। कँपकँपी तो छूट ही गई। फिर थर-थर, थर-थर, उसका बदन थरथराता ही चला गया।
मेरा काम ख़त्म हुआ। मुझे इनाम दो, मैं जाऊँ, दाई ने कहा, अब किसी डॉक्टर को बुलाओ। ख़ून गिरना बंद नहीं हो रहा। ताप चढ़ रहा है। यह काम मेरा नहीं, डॉक्टर का है।
माँजी फिर गुहार मचा उठीं, लेडी डॉक्टर को मार गोली। जा मनीश, किसी मर्द डॉक्टर को ही बुला ला। कुछ तो करेगा। ऐसे मर जाएगी बहू।
एक बार फिर बरसाती रात के अँधेरे और पानी को कोसता मनीश घर से बाहर निकला।
कुछ नहीं बदला, उस औरत ने कहा, इच्छाशक्ति मुझमें तुमसे कम नहीं थी। फ़र्क़ सिर्फ़ इतना था कि मेरा बच्चा पहले मरा, मैं बाद में और तुम पहले मरोगा तुम्हारा बच्चा बाद में।
ऐसा मत कहो, थरथराते बदन, किटकिटाते दाँत और बहते ख़ून को नज़रअंदाज़ करके उमा ने कहा, यह तुम्हारी ही बच्ची है, जिसने मेरी कोख से जन्म लिया है। यह ज़िंदा रहेगी। ज़रूर रहेगी। तुम देखो तो सही एक बार। मनीश जवान नौसिखिया डॉक्टर को लिए कमरे में दाख़िल हुआ। डॉक्टर ने देख और सिर हिला दिया। बहुत देर कर दी। गुर्दे नाकाम हो गए हैं। रक्तस्त्राव रोकने का मेरे पास उपाय नहीं है। यह केस अस्पताल का था। उमा ने सुना और नहीं भी सुना। उसका पूरा ध्यान उस औरत पर केंद्रित बच्ची? उसने आर्तनाद करके कहा।
आख़िर वह औरत अपना ख़ौफ़-ज़दा चेहरा लिए बच्ची के ऊपर झुक ही गई। उमा उसे एकटक निहारती रही। उस औरत की आँखों का फैलाव कम हुआ, पलकें झपकीं, पुतलियाँ सिकुड़ीं और उनमें आँसू उमड़ आए। फिर दुनिया-भर की ममता और करुणा उनमें भर गई। अब जब उसने उमा को देखा तो उसकी आँखों में दहशत के बजाए करुणा का दर्द लहरा रहा था। उमा का डर जाता रहा। उसने अपनी बाँहें फैला दीं। वह पास चली आई। उसे अपनी बाँहों में थाम उसके बराबर में लेट गई। उमा ने उसके सीने पर सिर रखकर कहा, मैं मरना नहीं, जीना चाहती हूँ
मैं भी जीना चाहती थी। बहुत कोशिश की थी मैंने।
जानती हूँ तुम्हारी कहानी। बहुत बार सुन चुकी हूँ।
भूल जाओ उसे, अब यह तुम्हारी कहानी है। ख़त्म होकर फिर शुरू होने वाली। वह देखो। उसने उसका चेहरा बच्ची की तरफ़ घुमा दिया। हाँ, एक औरत अभी ज़िंदा है, वह जो अभी पैदा हुई है, आख़िरी हिचकी के साथ उमा ने कहा। बच्ची पर टिकी उसकी आँखें खुली की खुली रह गईं।
इसके प्राण भी आँखों से निकले। माँजी ने काँपकर कहा।
सनाका खिंच गया। कोई आगे बढ़कर उन खुली आँखों में छाया ख़ौफ़ और दर्द देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। तभी बच्ची धीमे सुर में रो पड़ी। एक औरत दुनिया में आ गई। माँजी का मन ममता से भर गया। वे बच्ची को उठाने आगे बढ़ीं। हिम्मत करके उमा की पलकें मूँदने को हाथ बढ़ाया। देखा, चींटियों ने उसके पूरे बदन को ढँक लिया था, पर उसकी आँखों में ख़ौफ़ नहीं, अपार करुणा भरी हुई थीं। उन्होंने मर चुकी औरत की आँखें बंद कर दीं और अभी पैदा हुई औरत को चींटियों के बीच से उठा, उस कमरे में दौड़ गई, जहाँ साध से बना पुराना पलंग रखा था।
jab bhi uma ko wo aurat yaad aati, ek khauf uske vajud par tari ho jata. wo aurat, jo usi kamre mein palang par bachcha paida karte mar gai thi, jis par ajkal use letana paDta tha. kai baar sochti thi, apna bistar uthakar dusre kamre mein le jaye aur farsh par bichhakar so rahe. par apne khauf ko dusron par zahir karna itna asan nahin tha. manish par to bilkul nahin. usse kaha to wo abujh ankhon se use dekhta rahega aur apni baat samjha na pane ka Dar uski dahshat ko aur gaDha kar dega. manji ne kaha to ve vahi qissa byaan karna shuru kar dengi, jisse use khauf aata tha!
jab wo is ghar mein aai, tumhari tarah garbhavti thi. yahan karkhane ki nai shakha shuru hui to uske pati ka tabadla achanak baDe shahr se is qasbe mein ho gaya. akhiri mahina bahut bura bita uska. raat ko bistar par letti to ghante aadhe ghante mein uth baithti. chhati masalkar kahti, saans nahin aa rahi. baar baar yahi kahti, saans nahin aati. log sunte aur kahte, sabr karo, aadat paD jayegi. ye jo karkhane mein siment uDta hai, vahi hava ko bhari bana deta hai, usi se saans nahin aati. kisi ko nahin aati, shuru shuru mein, phir aadat paD jati hai. sabko paD gai to use kyon nahin paDegi. wo puri puri raat baithkar guzar deti. koshish karti, zyada chale phire nahin, pati ko neend puri karni thi na! karkhane mein naya naya tabadla, kaam ka bojh itna ki bistar par lette hi naak bajane lagta.
phir bhi, din mein jab tab wo usse kah uthti. wo janti hai, wo bachche ko janm dene mein bachegi nahin. shuru shuru mein pati sunta aur sust ho jata. kaise bure vaqt is qasbe mein patka gaya. na aspatal, na Dauktar, par karta kya bechara! na khud ki maan zinda, na patni ki, chhoDta bhi to kahan chhoDta use? uske samne wo yahi dikhlata ki ghabrane ki koi baat nahin thi. uski baat hansi mein talte talte aadat paD gai aur dhire dhire usne dhyaan dena band kar diya. roz roz ek hi baat, koi kab tak sune?
uma sunti aur sochti, par ye to meri kahani hai. bilkul meri kahani. par kahti nahin. kaise kahti? manish ki maan zinda thi aur uski khud ki bhi.
phir us aurat par safai ka fitur savar ho gaya. raat bhar na soe, na saans le, bas ghar ko sajati ghume. kalatmak ruchi ki thi, chitr banaya karti thi. ab kya ki din raat kainvas par rang unDelane mein apne ko khapa diya. ghar ki tamam divaren apne banaye chitron se paat deen. farsh ki jo dhulai ragDai ki ki puchho mat. kampni ki bhej kursiyan uthakar stor mein band kar deen. ye palang usne khud khaDe hokar baDhii se banvaya tha. palang kya, takht samjho. haan, lakDi baDhiya lagvai aur banvaya khoob lamba chauDa, par nicha to dekho kitna hai; farsh se kul chhah inch uupar. gadda bhi patla sa. patla hai kyon? dimagh mein ye khayal chaDh gaya ki sara saman kamre se bahar nikalkar nicha takht Dalegi to kamra baDa aur khali lagega. khali jagah mein hava qabu aa jayegi aur wo saans le payegi. saans aane par, kaun jane ek raat neend bhi aa jaye. par ummid kahan rang lai. siment ke kan usi tarah hava ko bojhil banaye rahe, uske phephDon ko chunauti dete rahe aur wo chhati masalti raat bhar idhar udhar Dolti rahi. use lagta, uska ajanma bachcha aakar chhati mein atak gaya hai. kabhi kabhi mahsus hota, wo zinda nahin, mar chuka hai. andar paDa paDa phoDe ki tarah saD raha hai. isliye saans nahin aati, neend ghayab ho gai hai, khuli ankh bure bure sapne aate hain. par pakka pata karne ka ko tariqa nahin tha. qasbe mein na aspatal tha, na ekse re mashin aur na Dauktar. intzaar ke siva chara na tha. us kshan ka, jab pet mein dard ki ainthan shuru ho aur bachcha khud ba khud janm le le. dai ka kaam to naal katna aur bachche ko nahlana bhar tha. prkriti saath na de to maut se kaun laD sakta hai. dai jo kar sakti thi, kiya. us aurat ki qismat kharab thi. bachche ka sir maan ke jism mein atka rah gaya. bahar aa hi nahin paya. baad mein suna, baDe shahr mein uske parichit kah rahe the, faurseph lagakar bachche ko bahar kheench lete to donon ki jaan bach jati. par yahan kaun lagata leti faurseph? mar gai bachche samet isi kamre mein, isi baDe takht par, jis par tum hui ho. badqismat thi bechari.
badqismat ya mahaj aurat, uma sochti. ye uski kahani hai ya meri ya har us aurat ki, jo apne varg aur sthaan se toDkar dusri jagah phenk di jati hai? jab wo shadi se pahle kaulej mein arthshastr paDhaya karti thi to uski heD ne ek baar kaha tha, vivah karte hue jis baat ka khayal rakhna chahiye, wo hai sthanmulak tushtigun, yani ples yutiliti. uma samet sab hans diye the. vivah ke arthshastriy vivechan par hansne ke siva kar bhi kya sakte the? aaj samajh mein aata hai, unki baat mein dam tha. bharat jaise bhishan asmantaon vale desh mein varg aur sthaan ki bhumika ek jaisi hai. sirf aurat aisi cheez hai jise kahin se ukhaDkar kahin phenka ja sakta hai, is dharna ke saath ki wo jaDen jama hi legi. aise to koi kikar babul se bhi pesh nahin aata. par qasur kiska hai? khud aurat ka na. parjivi ki tarah intzaar kyon karti hai ki koi sudriDh jaDon vala vriksh mile to uske kandhon par chaDhkar jina shuru kar de? jaDavihin kyon banaye rakhti hai khud ko!
nahin, uma ye sab manji se nahin kahti. unka ek hi javab hota, tumhare maan baap ko shadi se pahle sochna chahiye tha. maan baap ko, uma ko nahin. manish se kahne ka saval hi paida nahin hota tha. abujh, akabkaye bhaav se use dekhte rahne par, jo samajh uski ankhon se upajti, wo sirf ye kahti ki uski baton ka bura kya manna, garbhavti striyan uulajlul socha hi karti hain. kahti kya, wo silsilevar sochti bhi nahin thi. yon hi tukDa tukDa tark dimagh mein uthta aur kirach kirach dahshat man mein raDakti rahti. phir raat ke andhere mein ek kshan aisa aata, jab nissim atank uske pure astitv par havi ho jata.
na chahkar bhi use vahi kahani baar baar sunni paDti thi. manji na sunayen to koi aur aurat suna jati thi. unhonne bhi to unhin sabse sun sunkar rati thi. manish ka naya naya tabadla us qasbe mein hua tha, isliye karkhane mein kaam karne vale sabhi afasron aur babuon ki biviyan ek ek karke usse milne aa chuki theen. uski zaban par chhah mahine pahle mari aurat ki kahani thi, jise apni apni shaili mein ve suna jati theen.
aurat mar gai to pati ka dil toot gaya. is ghar mein rah nahin paya. agle din paDosi ke ghar ja tika aur mainejar ko darkhvast de di ki uska ghar badal diya jaye. is ghar ke pichhe, zara dayen ko jo ghar hai, wo alaut hua hai use. ajkal yahan hai nahin. shadi karane dilli gaya hua hai. adami akela kab tak rahe. chhah mahine beet chale. achchha hua, bachcha maan ke saath nibat liya, varna kaun palta bechare ko? adami ka to dil aisa tuta ki ghar chhoDkar jate vaqt ye palang yahin chhoD gaya. kahne laga, mujhse dekha nahin jayega. uski haibatnak chikhon aur bachche ki beavaz maut ka sakshi hai ye. har vaqt uski yaad dilayega. baDi saadh se banvaya tha badqismat ne.
dai ke bahar aakar kahne par ki donon khatm ho ge, wo rota hua kamre mein dakhil hua to sabse pahle khoon se tarabtar palang dekha. phir palang par paDi uski laash. wo to cheekh markar behosh ho gaya, baqi log bhi Dar se jakDe khaDe rah ge. aurat ki laash ki ankhen chauDi khuli hui theen aur aisa khauf aur dard bhara tha unmen ki kisi ki himmat paas jane ki nahin hui. suna, marghat ke Dom ne hi ankhen band keen uski. bachcha usi ke saath jala. atka jo paDa tha beech mein. na pura bahar, na pura andar. koi leDi Dauktar hoti to bahar khinchkar dekh leti, mara hai ya zinda. par. . . dekhkar hota kyaa? zinda hota bhi to palta kaun? tumne dekhe nahin, bachchon ke kitne sundar sundar chitr banaye the usne. us ghar mein lage hain, dekh aana kisi din. sare ke sare sahejkar le gaya uska pati. bas, ek ye palang chhoD gaya. yon dho ponchhkar saaf kar diya tha ek paDosi ne, patna shahr se Dibba lakar paulish bhi maar di thi, bistar phink hi chuka tha, par wo le jane ko taiyar nahin hua. mainejar kahne laga, karkhane ke stor mein palang vaise bhi kam hain, kuch toot phoot ge, kuch afasron ki bahali baDh gai. jo agla afsar is makan mein ayega, istemal kar lega. palang hai baDhiya, nahin?
kahani sunte sunte uma ka chehra pila paD jata, saans ghutne lagti, pet mein haul ka gola uth aata, sir mein chakravat bhar jata aur ubkai leti wo usi takht par niDhal paD jati. aane vali afsar ki bivi hoti, to kaan ke paas aakar phusaphusati, bachcha yahan mat hone do. yahan ki dai das bachche karvati hai to saat manen mar jati hain. mere donon bachche shahr mein hue, maan ke ghar. tum apni maan ke paas dilli kyon nahin chali jatin? klark ki bivi hoti to trast ankhon se kahti, apne ye ghar kaise le liya? chhah mahine se khali paDa tha, koi yahan aane ko taiyar nahin tha. us aurat ka bhoot. . . aap to garbhavti bhi hain. bachcha janne apni maan ke paas kyon nahin chali jatin? apaki saas nahin manegi kyaa? koi koi aurat manji se kah bhi deti. tab ve lambi aah bharkar kahtin, iske maan baap! unhen apne sair sapate se phursat mile tab na!
wo baat nahin hai. uske maan baap aur chhoti bahnen sanvedanshil nahin hain. wo to unki mahanagriy drishti hai, jo unhen bihar ke is dhur qasbe ki vastavikta dekhne nahin deti. ve jante hi nahin ki unke desh mein aise gaanv qasbe bhi hain, jahan Dauktar nahin hain, chikitsa ki suvidhayen nahin hain, jahan har bimari ka ilaaj espirin ki goli ya tulsi ka kaDha hai. dilli shahr mein bhi lakhon log hain, jo isi qasbai tariqe se jite marte hain, unke bare mein bhi ve kya jante hain? unke liye bachche ke janm mein aurat ka marna bazaru film ka latka hai ya saste upanyas ki gap. ve jante hi nahin, qasba hota kya hai. unke liye chhote se chhota shahr hai, jaypur ya kanpur, jahan aspatal kam zyada adhunik hote hain; Dauktar kam zyada kabil, par hote zarur hain. ghar ke bistar par, dai ki madad se ek bhagona uble pani ke bharose, bachche nani dadi ne paida kiye the, jinhen uski adhunik bahnen manushya ka darja dene ko bhi taiyar nahin theen. ve sanvedanhin nahin, sanvedanshil theen apne vatavran ke prati. vahi arthshastr ka sthanmulak tushtigun. varg aur sthaan ka na pat sakne vala antar unhen bihar ke is audyogik qasbe ki sachchai janne nahin de sakta tha.
jab uske garbhavti hone ke baad, manish ka tabadla achanak yahan hone ke adesh aaye, to usne sujhav diya bhi tha ki uma maan baap ke paas jakar bachche ko janm de. sunkar ve bhauchak rah ge the. donon chhoti bahnon ko laga tha, shahr mein danga ho gaya. unki vyast samajik zindagi ki raftar mein aDchan tabhi aati thi, jab shahr mein phasad ho jaye. kaulej ke baad pikchar, parti, naatk, sair sapata unki dincharya ke abhinn ang the. aspatal ki bhagambhag aur bachche ki chillpon ki usmen gunjaish nahin thi. aisa nahin tha ki uske bachcha paida karne ya palne mein unhen haath bantana paDta, bachcha aspatal mein Dauktar nars ke bharose paida hota, par befikri aur tafrih mein kuch manovaigyanik farq paD hi jata. mahaul bhi koi cheez hoti hai. raat ko bachcha taun taun karke neend kharab karta aur din mein mauz masti karte ye ahsas man ko salta rahta ki uma akeli hai. pet baDhi aurat ko saath lekar bahar jana bahnon ki sophistiketeD prkriti ko raas nahin aata aur uska akele ghar par paDe rahna nyaypurn nahin lagta. bekar ke dharmsankat mein koi paDe kyon, jab unke mahanagriy dharm ke anusar, bachche ka janm uski aur uske pati ki antrang samasya thi, jisse unka koi sambandh nahin tha. maan baap ki sahanubhuti bhi apne mahaul ke prati thi. uma unhen kya dosh deti? shadi se pahle vahi kahan janti thi ki hindustan mein aise gaanv qasbe bhi hain, jahan Dauktar, aspatal, chikitsa yantr, auksijan to door, mamuli davaiyan aur injekshan bhi nahin hote. hota ek prathamik chikitsa kendr, kampaunDar, dai, espirin ki goli aur ubla garm pani. janti to anjan andhe ki tarah, garbh dhar, is qasbe mein na chali aati. par. . . jati kahan?
shuru shuru mein usne milne aane vali aurton se puchha bhi tha, ye kaisi jagah hai ki yahan karkhana hai, ghar hai, farnichar hai, par aspatal ya Dauktar nahin hai?
javab mila tha, hain kyon nahin! aam bimariyon ke liye prathamik davakhana hai. ek praivet janral fizishiyan bhi hai. gambhir bimari ho to kampni apne matahton ko ilaaj ke liye patna bheji deti hai. bas, leDi Dauktar nahin hai. to bhai, dehat mein to bachche dai hi janvati hai. haan, jachcha bachcha ki mrityu dar kafi zyada hai. par kya kiya jaye, ganvai gaanv ka yahi haal hai apne desh mein. jinka man yahan nahin tikta, mayke ya sasural chali jati hain. tum jano, hamare yahan laDkiyan mayke jana hi pasand karti hain. ekaadh koi sasural ja tikti hai. isiliye leDi Dauktar ki zarurat kabhi mahsus nahin hui. par ab kampni ke malik buDhe ho chale. nai sva ke unke laDke bahu chahte hain, yahan aspatal khule, ilaaj ka vajib intazam ho, leDi Dauktar tak bahal ki jaye. yojna ban gai hai, do teen saal tak
aspatal ho jayega yahan.
par uma ka bachcha to agle mahine paida hona tha. use rokkar nahin rakha ja sakta tha. do teen saal kya, prkriti ek baar nirnay le le to ghanta aadha ghanta bhi roka nahin ja sakega. tabhi na, itna asan hai bachche ka janm aur itna dushkar. apne haath mein kuch hain hi nahin—uska ji karta tha, patna chali jaye, das pandrah din kisi hotal mein rahe aur dard shuru hone par aspatal mein bharti ho jaye. vahan wo akeli ho sakegi. wo aurat nahin jayegi uske saath. par kaise? paisa kahan tha uske paas? jo kamaya, saath saath kharch karti rahi; tab arthik svtantrta vilas ki vastu thi. jo bachaya, apni shadi mein laga diya, thoDa bahut phir bhi jo bacha raha, shadi ke roop mein mauj maze mein hom kar diya. ab wo puri tarah manish par nirbhar thi. manish ke paas itna paisa nahin tha ki use hafte do hafte saste se saste hotal mein thaharva sake. phir zarurat kya thee? bachche kiske nahin hote. gaanv qasbon mein shahron se zyada hote hain. sabki sab aurten bachcha janne mein mar jatin to dehat mein baDhti abadi yon ajab na bani hoti. rahne do. main jachcha bachcha ki mrityu dar nahin janna chahta. mainne tumhari tarah arthshastr nahin paDha. ankaDon par meri astha nahin hai, apni ankhon par hai. koi ek aurat bachcha jante is ghar mein mar gai to iska ye matlab nahin ki sab marengi. aurton ko to baat mein se baat nikalne ka chaska hota hai. mere paas itna vaqt kahan hai? abhi tabadla hua hai. naya kaam samajhne nibtane ke baad bistar par letta hoon, to badan chas chas kar raha hota hai. mujhe to saans lene mein koi taklif nahin hoti, na kisi aurat ka bhoot mujhe satata hai. baDhiya, chauDa, aramdeh palang hai. tiste badan ko sukh milta hai. gahre soun nahin to agle din kaam kaise karun?
har adami apne apne varg sthaan ke prati sanvedanshil tha. bachcha uma ko paida karna tha. is qasbe ke is ghar ke us palang par, jis par wo aurat mari thi. manish ko nahin, na uma ke maan baap ya bahnon ko. ve sab apne dayron mein surakshit the. wo aurat to sirf uma ke saath rahti thi.
use halka halka bukhar rahta tha. jab tab pet aur kamar mein dard ki maroD utha karti thi. din phir bhi guzar jata, par raat hone par bistar par letti to ghante bhar baad uth baithti. naak munh donon se saans lene ki koshish karti, par saans aata nahin. kabhi kabhi itna ghabra jati ki manish ko jhakjhorkar jaga deti. kahti, dam ghut raha hai mera, saans nahin aa raha.
bevaqufi ki baat mat karo, wo kahta, hava mein siment ke kan hain isiliye saans lene mein taklif hoti hai. shuru shuru mein sabhi ko hoti hai, phir aadat paD jati hai. sabko paD gai, tumhein kyon nahin paDegi? dam ghutkar koi nahin mara aaj tak. koshish karo, neend aa jayegi. adami chahe to baithe baithe bhi so sakta hai. aur chara bhi kya hai, tumhin batlao, mainne to kaha tha ki dilli chali jao par tum. . . ’
uma niruttar ho jati aur manish karvat badalkar palang ke dusre kone par sarak jata. khoob chauDa palang tha, chaar tabuton ke barabar. manish aur uske beech wo aurat aram se aa letti thi. usi ka tha na palang, saadh se banvaya hua. honi ko talkar saans lene ki ziddi aas mein wo uma ke barabar mein leti rahti. saans na use aati, na uma ko. uma ankhen puri khol, nile chehre par jaDi, bhay se phati un ankhon mein dekhti, jinmen maut ne roshni to chhini, traas nahin chheen pai. khauf aur dard ka aisa aalam tha, jisne markar bhi uski ankhon ko band nahin hone diya. uma aur gahre unmen jhankti. wo aurat mand mand muskurane lagti, par ankhon ka atank bana rahta. uma ko lagta wo uska ajanma bachcha hi tha, jo ab uski kokh se janm lene vala tha. uske ghar mein, usi ke palang par. uska man pasij uthta. wo use bharosa dene lagti ki is baar uska bachcha zinda janm lega. wo use sahejkar rakhegi, uski amanat ki tarah. aurat muskurana band kar deti. uski putliyan aur phailtin, traas aur gahrata aur uske saath uma ko bhi wo haibatnak manzar deekh jata, jisne kabhi na khatm hone vala khauf uski rooh mein bhar diya tha. haul ka bavanDar uthta aur uske pure vajud par tari ho jata.
pata nahin kitni raten usne us aurat ke saath ek bistar par guzarin. phir sahna namumkin ho gaya. wo use manish ke paas chhoD, bhatki rooh ki tarah ghar mein Dolne lagi. manish us aurat ki baghal mein aram se soya rahta. uma is kamre se us kamre mein bhagti, vaqt katne ke liye kone kone ki safai karne lagti.
ek vaqt aaya ki safai sajavat ka phitur uske sir par savar ho gaya. chhote qasbe mein aur jo na ho, prakritik sampada kafi thi. usne sara din asapas ke maidanon janglon mein guzarna shuru kar diya. tarah tarah ki akarshak akar vali Daliyan, phaliyan, latre, baans, jaDen aur jangli phool pattiyan DhoonDh DhunDhakar jama karti aur ghar le aati. phir unmen se kuch phuldanon mein sajati, kuch ke kolaj bana Dalti. farsh aur divaron par siment ki parat baar baar saaf karti, unhen jhaDti, ponchhti, chamkati aur apni banai kalakritiyan un par saja deti. farsh par chhoti machiyon par rakhe phuladan, divar par rang birange jivan ki hansi khushi ko moort karte kolaj. apne sabse priy kolaj se usne shayankaksh ki divar Dhak di. patrikaon mein se hanste khilkhilate bachchon ke chitr katkar unke beech ugte suraj aur anaginat jhilmilate surajmukhi ke phulon ke bimb rangakar kolaj taiyar kiya tha. uski koshish thi ki ghar ko itni sundarta aur jivant hansi se bhar de ki maut apna dekha hua rasta bhool jaye.
is koshish mein kisi kisi raat badan ki hararat zor pakaD leti. juDi se tharthar kanpta sharir tez jvar ke qabze mein aa jata. wo tay nahin kar pati, espirin ki goli khaye ya nahin? kabhi mehnat se klaant deh taap ke samne samarpan kar deti aur wo vahin kamre ke dhule punchhe farsh par Dhah jati. neem behoshi neend ka kaam deti. manji ka dhyaan us par chala jata to uthakar farsh par bichhe apne bistar par lita detin. uma ko kuch rahat milti. jab se usne dekha hai, manji farsh par hi apna bistar bichhati hain. manish ko zamin par pasarne se khaas chiDh hai, wo janti hai. par manji se usne samjhauta kar rakha hai. ek baar batlaya tha unhonne, kaise pati ke marne par jab unhen dharti par utara gaya to ve bhi utar aai theen. dubara palang par nahin chaDhi theen. manish ki kahasuni ke bavjud zamin par sone ka niyam bana liya tha.
uma ko vahan litakar ve uske sir mein tel ki malish karte hue use DhaDhas bandhatin, aise ghabraya nahin karte, bhagvan par bharosa rakho. mainne das bachchon ko janm diya, zinda rahe kul chaar. teen laDkiyan aur ye ek laDka, manish. bhagvan ki marzi. himmat rakho. bhagvan jo karega, achchha hi karega.
uma ki himmat javab de jati. wo ye puchhne layak bhi nahin rahti ki das bachchon mein se kul chaar jivit rakhkar bhagvan ne achchha kya kiya? wo aurat aakar uske paitane khaDi ho jati aur apni dahshat bhari ankhon se use takti rahti. wo kaanp kaanp jati. manji aur manish use aam bimariyon ka ilaaj karne vale praivet fizishiyan ko dikhlane ke bare mein is usse salah karte, garbhavastha mein dikhlana theek rahega ya nahin? nirnay liye jane se pahle bukhar utar jata aur intzaar ka purana silsila shuru ho jata. us din ka, jab samay pura hone par, prkriti use us gurubhar se mukt kar degi.
ek mahine tak usne isi tarah ghar ko sajaya, sanvara, sundar svasthyakar banaya. phir barsat ke mausam ke shuruati hafte mein, raat ke tisre pahar, jab wo ghar ke andar ghus aai chintiyon makoDon ko buharkar bahar phenkne ki nakam koshish kar rahi thi, use laga, uske bhitar kuch phat gaya. Dher sara pani tangon ke beech se nikalkar farsh par bahne laga. koi zor se cheekh paDa. shayad wo aurat thi.
manji dauDi aai aur guhar machane lagin ki barsati raat ke usi andhiyare pahar mein manish bhagkar jaye aur dai ko bula laye. uma ko le jakar palang par litane lagin to usne kahar barpa kar diya, dusra palang lao. kahin se bhi lao, dusra lao! ye nahin! is par nahin.
wo saaf dekh rahi thi, us palang par wo aurat leti hui thi.
pagal hui ho, manish ne kaha, is vaqt dusra palang kahan se ayega?
manji is qadar ghabra gain ki zindagi mein pahli baar, iklaute bete ko gali de Dali, namurad, bachcha janti aurat ki baat suna karte hain. kahin se bhi ek khaat lekar aa, mangakar, churakar, kaise bhi la.
kya unhonne bhi us aurat ko dekh liya tha?
manish ko yaad aaya, ghar ke samne jo aam ka bagicha tha, uske bahar ek takht paDa rahta tha. chaukidar aur uske sathi us par baithkar khaini phankate aur taash pita karte the. is barsat mein wo khali hoga. wo jakar vahi utha laya.
takht barish ke pani se bhiga hua tha. aam se jhaDa baur saDkar us par chipak gaya tha. uma us par leti to ek baar lisalisahat zarur mahsus ki. phir badan se betarah jhar rahe pasine ne use ekakar kar liya. bach rahin dard ki uthti girti lahren aur har jvaar ke baad sharir par rengne katne ka ahsas. jab tak dard ki lahr utarkar dubara chaDhne mein pandrah minat ka vaqfa deti rahi, deh par kiDe rengne ka ahsas tivrata se mahsus hota raha. use laga, wo aurat dusre kamre mein khiskaye ge palang se uthkar, uske barabar mein aa leti thi. wo usi thanDi nili ungliyon ka sparsh tha, jo sahlane gudgudane ke bajaye badan par reng rengkar Dank maar raha tha. Darkar wo cheekh uthi. dard ne cheekh ko samet liya aur us lijalije chuntate ahsas se chhutkara dilane ke liye paanch paanch minat par uthne laga. jab tak dai vahan pahunchi, dard se nijat ka vaqt bemani rah gaya tha, phir bhi uma ne uske donon haath pakaDkar kaha, “mere badan par kuch reng raha hai, kate ja raha hai.
dai hans paDi. boli, “yah bosida takht kahan se utha laye, chitiyan hi chintiyan bhari paDi hain saDi lakDi mein. wo baDhiya palang kahan gaya, jis par mainne pahle vali ki jachgi karvai thee?
nahin, wo nahin, uma cheekh paDi, “us par main uska bachcha zinda nahin jan paungi!
dai ne kandhe jhatak diye aur apne kaam se lagi. uske donon haath apne balishth hathon mein jakaDkar, bachcha janne ke liye, samarthya se bahar ka zor lagane ke liye use uksane lagi. dard pure uthaan par tha. uma us aurat se minnat kar rahi thi ki wo uske barabar se uth jaye, jisse wo is sankare takht par pura phailkar let sake aur uske bachche ko zinda janm de sake. othon hi othon mein wo kahe ja rahi thi, is baar tumhara bachcha zarur zinda rahega, tum dekh lena, zarur rahega. is khauf ko apni ankhon se nikal do, mere boside palang se uth jao. mujhe akela chhoD do. main vada karti hoon, kitni bhi taqat lage, main tumhare bachche ko zinda janm dungi. uma ne ankhen band keen, daant kase, dai ke hathon par nakhun gaDaye aur sharir ke nichle bhaag ko shakti ka kendr bana liya. pal bhar ke liye us aurat ne bhi apni ankhen band kar leen. utni vimukti kafi thi. khauf se ajad hote hi, uski deh mein ek nai ichchhashakti ne janm liya. sharir ki taqat se pare ki cheez thi wo ichchhashakti, jiske bal par, badan se nikla khoon ka phavvara shishu ko bhi bahar kheench laya.
laDki hai. ” dai ne kaha.
garv se uma ka chehra diptiman ho gaya. Dar, dard, badan par rengti chintiyan sab bhulkar wo budbuda uthi, main jeet gai. apni bachchi ko rote suna mainne. usne ankhen kholin aur bachchi ke bajaye aurat ko dekha. uski ankhen bhi khuli theen aur unka khauf barakrar tha. uma ne apni ghalati mahsus ki. haar jeet ka saval kahan tha? ye janm un donon ka sajha tha. meri nahin tumhari bachcho, usne pararthna ke svar mein kaha, ek baar dekho to use, kitni svasth hai. suno uska jivan krandan aur is bhay ko apni ankhon se mita do. pyaar karo use aur vida lo.
khaufajda chehre aur phati ankhon ke saath wo aurat hans di. agar favvare ki tarah uma ka khoon bahar na bah raha hota to us haibatnak hansi ko dekh jam jata. kanpkanpi to chhoot hi gai. phir thar thar, thar thar, uska badan thartharata hi chala gaya.
mera kaam khatm hua. mujhe inaam do, main jaun, dai ne kaha, ab kisi Dauktar ko bulao. khoon girna band nahin ho raha. taap chaDh raha hai. ye kaam mera nahin, Dauktar ka hai.
manji phir guhar macha uthin, leDi Dauktar ko maar goli. ja manish, kisi mard Dauktar ko hi bula la. kuch to karega. aise mar jayegi bahu.
ek baar phir barsati raat ke andhere aur pani ko kosta manish ghar se bahar nikla.
kuchh nahin badla, us aurat ne kaha, ichchhashakti mujhmen tumse kam nahin thi. farq sirf itna tha ki mera bachcha pahle mara, main baad mein aur tum pahle maroga tumhara bachcha baad mein.
aisa mat kaho, thartharate badan, kitakitate daant aur bahte khoon ko nazarandaz karke uma ne kaha, yah tumhari hi bachchi hai, jisne meri kokh se janm liya hai. ye zinda rahegi. zarur rahegi. tum dekho to sahi ek baar. manish javan nausikhiya Dauktar ko liye kamre mein dakhil hua. Dauktar ne dekh aur sir hila diya. bahut der kar di. gurde nakam ho ge hain. raktastrav rokne ka mere paas upaay nahin hai. ye kes aspatal ka tha. uma ne sana aur nahin bhi suna. uska pura dhyaan us aurat par kendrit bachchi? usne artanad karke kaha.
akhir wo aurat apna khauf zada chehra liye bachchi ke uupar jhuk hi gai. uma use ektak niharti rahi. us aurat ki ankhon ka phailav kam hua, palken jhapkin, putliyan sikuDin aur unmen ansu umaD aaye. phir duniya bhar ki mamta aur karuna unmen bhar gai. ab jab usne uma ko dekha to uski ankhon mein dahshat ke bajaye karuna ka dard lahra raha tha. uma ka Dar jata raha. usne apni banhen phaila deen. wo paas chali aai. use apni banhon mein thaam uske barabar mein let gai. uma ne uske sine par sir rakhkar kaha, main marna nahin, jina chahti hoon
main bhi jina chahti thi. bahut koshish ki thi mainne.
janti hoon tumhari kahani. bahut baar sun chuki hoon.
bhool jao use, ab ye tumhari kahani hai. khatm hokar phir shuru hone vali. wo dekho. usne uska chehra bachchi ki taraf ghuma diya. haan, ek aurat abhi zinda hai, wo jo abhi paida hui hai, akhiri hichki ke saath uma ne kaha. bachchi par tiki uski ankhen khuli ki khuli rah gain.
iske praan bhi ankhon se nikle. manji ne kanpakar kaha.
sanaka khinch gaya. koi aage baDhkar un khuli ankhon mein chhaya khauf aur dard dekhne ki himmat nahin juta paya. tabhi bachchi dhime sur mein ro paDi. ek aurat duniya mein aa gai. manji ka man mamta se bhar gaya. ve bachchi ko uthane aage baDhin. himmat karke uma ki palken mundne ko haath baDhaya. dekha, chintiyon ne uske pure badan ko Dhank liya tha, par uski ankhon mein khauf nahin, apar karuna bhari hui theen. unhonne mar chuki aurat ki ankhen band kar deen aur abhi paida hui aurat ko chintiyon ke beech se utha, us kamre mein dauD gai, jahan saadh se bana purana palang rakha tha.

स्रोत :
पुस्तक : शताब्दी की कालजयी कहानियाँ (खंड 3) (पृष्ठ 279)
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.