Font by Mehr Nastaliq Web
Jorge Luis Borges's Photo'

होर्खे लुइस बोर्खेस

1899 - 1986 | ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना

संसारप्रसिद्ध स्पैनिश कथाकार, कवि, निबंधकार, समालोचक, चिंतक और अनुवादक। लेखन में कल्पना, दर्शन और भाषा के नए आयाम खोलने के लिए चिह्नित।

संसारप्रसिद्ध स्पैनिश कथाकार, कवि, निबंधकार, समालोचक, चिंतक और अनुवादक। लेखन में कल्पना, दर्शन और भाषा के नए आयाम खोलने के लिए चिह्नित।

होर्खे लुइस बोर्खेस की संपूर्ण रचनाएँ

कविता 32

उद्धरण 32

किसी की प्रशंसा या विरोध में लिखा हुआ ही किसी को आहत करता है और ही इनसे कोई क्षति पहुँचती है। मनुष्य अपने ख़ुद के लिखे से पूर्ण या अपूर्ण हो सकता है, किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके बारे में कही गई बातों से नहीं।

  • शेयर

कला हमेशा मनुष्य का चुनाव करती है, जो मूर्त है, कला सैधान्त्तिक नहीं होती।

  • शेयर

संगीत, संवेदनाएं, पौराणिक कथाएँ, समय के साथ ढ़ल चुके चेहरे और कुछ जगहें हमें कुछ बताना चाहते हैं, या हमें कुछ बता रहे हैं जिनसे हमें चूकना नहीं चाहिए था या वे हमसे कुछ कहने वाले हैं, एक रहस्य का बहुत क़रीब से प्रकट होना, जिसे बनाया नहीं, जो शायद एक सुन्दर घटना है।

  • शेयर

कभी कभी घर पर रखी बहुत सारी किताबों को देख कर मुझे महसूस होता है कि इससे पहले कि मैं हर क़िताब तक पहुँचू मैं इस दुनिया से चला जाऊंगा, लेकिन फिर भी नई क़िताबों को खरीदने का उत्साह मेरा कम नहीं होता। जब भी मैं किसी बुक स्टोर पर जाता हूँ और मुझे वहाँ मेरी पसंद की कोई क़िताब दिख जाती है तो मैं ख़ुद से यह बात कहता हूँ कि यह कितने दुःख की बात है कि मैं यह क़िताब ले नहीं सकता क्योंकी मेरे पास उसकी एक प्रति पहले से है।

  • शेयर

सोचना भूलना है किसी अंतर का, विचार करने का अर्थ है एक अंतर को भूल जाना, चीज़ों का सामान्यीकरण करना, अमूर्त करना।

  • शेयर

Recitation

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए