Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

ग्लोरिया स्टायनेम

1934

ग्लोरिया स्टायनेम की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 37

अगर आप लंबे समय तक यात्रा करते हैं, तो हर कहानी उपन्यास बन जाती है।

  • शेयर

हम सभी—पुरुषों और स्त्रियों—के लिए मुख्य समस्या सीखना नहीं है, बल्कि सीखे हुए को भूल जाना है।

  • शेयर

कहा जाता है कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा निर्धारक यह है कि हम दुनिया को रोमांचक मानते हैं या शत्रुतापूर्ण। दोनों ही दृष्टिकोण स्वयं को पूरा करने वाली भविष्यवाणी बन जाते हैं।

  • शेयर

स्त्रियाँ हमेशा कहती रहती हैं, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकती हैं, जो पुरुष कर सकते हैं।’’ लेकिन पुरुषों को कहना चाहिए, ‘‘हम वह सब कुछ कर सकते हैं, जो स्त्रियाँ कर सकती हैं।’’

  • शेयर

स्त्रीवादी वह है जो स्त्रियों और पुरुषों के बीच समानता और पूर्ण मानवता को स्वीकार करे।

  • शेयर

Recitation